CSBC Constable GD Admit Card 2026 : जारी, ऐसे करें डाउनलोड, यहां देखें जरूरी निर्देश एवं पूरी जानकारी
Last Updated on 06/09/2026 4:51 PM by Prashant Shahi
CSBC Constable GD Admit Card 2026 : बिहार पुलिस विशेष शाखा में विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार द्वारा जारी अधिकारिक सूचना के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों के पीएसटी (PST) एवं दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
यह अपडेट उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्होंने बिहार पुलिस विशेष शाखा के कांस्टेबल (जिडी) पद की लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस चरण में शारीरिक मानकों की जांच के साथ दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, अभ्यर्थी हॉल टिकट कार्ड डाउनलोड करने के बाद रिपोर्टिंग समय और केंद्र की जानकारी को ध्यान से देखें और अपने मूल प्रमाण-पत्र पहले से व्यवस्थित कर लें।
CSBC Constable GD Admit Card 2026 : लिंक सक्रिय
सीएसबीसी नें आधिकारिक वेबसाइट पर 05 सितंबर 2026 को विशेष शाखा कांस्टेबल के PST और दस्तावेज सत्यापन एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करा दी है। बोर्ड के आधिकारिक नोटिस के अनुसार PST 12 सितंबर 2026 को आयोजित होना निर्धारित है। अभ्यार्थी अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करके अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आप इस भर्ती के अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं, तो आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज तारीख, समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र को ध्यान से जांच लें। किसी तरह की परेशानी होने पर CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों को ही प्राथमिकता दें।
CSBC Constable GD Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड का नाम | केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार |
| पद का नाम | कांस्टेबल (सामान्य बंद संवर्ग) |
| विभाग | बिहार पुलिस विशेष शाखा |
| विज्ञापन संख्या | 01/2026 |
| कुल पद | 83 |
| PST/DV एडमिट कार्ड | 05 सितंबर 2026 |
| PST/DV की तिथि | 12 सितंबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | csbc.bihar.gov.in |
CSBC Constable GD Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। अभ्यर्थी निम्न तरीके से अपना ई-प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
- सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के Bihar Police सेक्शन में जाएं।
- Special Branch Constable, Advt. No. 01/2026 से संबंधित PST Admit Card लिंक खोलें।
- मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद अपना ई-प्रवेश पत्र स्क्रीन पर देखें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका स्पष्ट प्रिंट निकाल लें।
- उसमें दर्ज रिपोर्टिंग समय, केंद्र और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
यहां एक व्यावहारिक बात महत्वपूर्ण है—सिर्फ PDF डाउनलोड कर लेना पर्याप्त नहीं है। एडमिट कार्ड पर छपे निर्देश ही आपके लिए परीक्षा दिवस की वास्तविक checklist हैं। इसलिए उसमें कोई गलती या अस्पष्टता दिखे तो अंतिम दिन तक प्रतीक्षा न करें।
हॉल टिकट में क्या जानकारी करें चेक ?
अभ्यार्थी फिज़िकल परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन से जुड़े एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इन विवरणों को जरूर मिलाएं।
- अभ्यर्थी का नाम और रोल नंबर
- फोटो व हस्ताक्षर
- पद और विज्ञापन संख्या
- PST/DV की तारीख
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा/सत्यापन केंद्र का पूरा पता
- जाति/श्रेणी संबंधी विवरण
- PST/DV के जरूरी निर्देश
- साथ लाने वाले दस्तावेजों की जानकारी
- किसी त्रुटि की स्थिति में CSBC के निर्देश
शारीरिक मानक एवं दस्तावेज सत्यापन कब होगा ?
CSBC Constable GD की PST और दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थी एडमिट कार्ड में दी गई तारीख, रिपोर्टिंग समय और केंद्र की जानकारी को ध्यान से जांच लें। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार :
- तारीख : 12 सितंबर 2026
- समय : एडमिट कार्ड में निर्धारित रिपोर्टिंग समय देखें।
- स्थान : बिहार पशु विज्ञान महाविद्यालय, पटना का क्रीड़ा मैदान
- प्रक्रिया : PST के साथडॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होगा।
महत्वपूर्ण : अभ्यर्थी निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले केंद्र पर पहुंचें और एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों का पालन करें।
निर्धारित प्रमुख शारीरिक मानक परीक्षान
सीएसबीसी कांस्टेबल GD भर्ती में PST एक अनिवार्य क्वालीफाइंग चरण है। इसमें अभ्यर्थियों के निर्धारित शारीरिक मानकों की जांच की जाती है। इन मानकों में कोई छूट नहीं दी जाती और PST के लिए अलग से अंक नहीं मिलते।
| अभ्यर्थी की श्रेणी | न्यूनतम ऊंचाई | सीना बिना फुलाए | सीना फुलाने पर | न्यूनतम वजन |
|---|---|---|---|---|
| सामान्य/BC पुरुष | 165 सेमी | 81 सेमी | 86 सेमी | लागू नहीं |
| EBC पुरुष | 160 सेमी | 81 सेमी | 86 सेमी | लागू नहीं |
| SC/ST पुरुष | 160 सेमी | 79 सेमी | 84 सेमी | लागू नहीं |
| सभी वर्गों की महिला | 155 सेमी | लागू नहीं | लागू नहीं | 48 किग्रा |
महत्वपूर्ण : पुरुष अभ्यर्थियों के सीने को फुलाने के बाद माप में कम से कम 5 सेमी का अंतर होना अनिवार्य है। निर्धारित मानक पूरा नहीं करने वाले अभ्यर्थी PST में असफल घोषित किए जाएंगे।
दस्तावेज सत्यापन के दिन कौन-कौन से दस्तावेज ले जाएं ?
CSBC के आधिकारिक नोटिस अनुसार दस्तावेज सत्यापन शारीरिक मानक परीक्षा के दिन ही किया जाएगा व इसके लिए अलग से दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों के साथ उनकी एक-एक छायाप्रति भी ले जाना अनिवार्य हैं।
- आधार कार्ड/वैध फोटो पहचान-पत्र
- जन्मतिथि प्रमाण-पत्र
- मैट्रिक या समकक्ष प्रमाण-पत्र।
- इंटरमीडिएट प्रमाण-पत्र।
- जाति प्रमाण-पत्र
- स्थायी निवास प्रमाण-पत्र।
- नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण-पत्र। (BC/EBC के लिए)
- आय एवं संपत्ति प्रमाण-पत्र। (EWS उम्मीदवारों के लिए)
- स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों (FFW) का प्रमाण पत्र।
- पात्र सरकारी कर्मचारियों के लिए संबंधित प्रमाण-पत्र।
- एडमिट कार्ड और मांगे गए अन्य प्रमाण-पत्र।
CSBC ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को अपने दावों के सत्यापन के लिए आवश्यक मूल दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा। निर्धारित दस्तावेज समय पर प्रस्तुत न करने पर असफल घोषित या बोर्ड द्वारा अपने स्तर पर निर्णय लिया जा सकता है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड से सम्बंधित समस्या
यदि वेबसाइट नहीं खुल रही है या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आ रही है, तो घबराने के बजाय कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें। CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर ही एडमिट कार्ड संबंधी लिंक और सूचनाएं उपलब्ध हैं।
- वेबसाइट नहीं खुल रही : कुछ समय बाद दोबारा से प्रयास करें।
- लॉगिन विवरण भूल गए : आवेदन के समय उपलब्ध विवरण से लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होने पर : आधिकारिक लिंक से दोबारा प्रयास करें।
- फिर भी समस्या रहे : आधिकारिक सूचना में दिए सहायता/कार्यालय संबंधी निर्देश देखें।
जिन अभ्यर्थियों को किसी कारण से अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी हो, वे 10 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक CSBC कार्यालय, बैक हार्डिंग रोड, पटना से अपने खर्च पर डुप्लीकेट प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
अभ्यार्थियों के लिए जरुरी निर्देश
- एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंटआउट लेकर ही निर्धारित केंद्र पर जाएं।
- एडमिट कार्ड में दिए रिपोर्टिंग समय और केंद्र का पहले से मिलान करें।
- मूल आवश्यक दस्तावेज और उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां साथ रखें।
- PST में अपनी श्रेणी अनुसार निर्धारित शारीरिक मानक पूरा करना जरूरी है।
- दस्तावेज सत्यापन के लिए सभी मूल प्रमाण-पत्र को व्यवस्थित रखें।
- परीक्षा केंद्र पर बोर्ड के निर्देशों और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।
- किसी भी अपडेट या बदलाव के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल पर भरोसा करें।
CSBC Constable GD Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन | यहाँ अप्लाई करें |
| अधिकारिक नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
