Bihar DElEd Merit List 2026 : 1st मेरिट लिस्ट जारी, यहां से देखें कॉलेज अलॉटमेंट, एडमिशन डेट और पूरी जानकारी
Last Updated on 06/09/2026 7:27 AM by Prashant Shahi
Bihar DElEd Merit List 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने DElEd प्रशिक्षण सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने बिहार डिलेड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में क्वालीफाई करने के बाद कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म के जरिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन एवं कॉलेज की पसंद भरी थी, वे अधिकारिक पोर्टल से अब अपनी सीट आवंटन की स्थिति देख सकते हैं।
पहली चयन सूची में अभ्यर्थी को उसकी मेरिट, उपलब्ध सीट और भरी गई कॉलेज प्राथमिकताओं के आधार पर आवंटित संस्थान की जानकारी दी गई है। चयनित उम्मीदवारों को अब तय समय के भीतर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Bihar DElEd 1st Merit List 2026 : लेटेस्ट अपडेट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड नें आज, 27 अगस्त 2026 को बिहार डिलेड प्रवेश 2026 की पहली पहली चयन सूची उपलब्ध करा दिया हैं। प्रथम चयन सूची में जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, उनके लिए 27 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने का समय निर्धारित किया गया है।
नामांकन के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार स्लाइड-अप प्रोसेस में भी शामिल हुआ जा सकता है। वहीं, पहली सूची में नाम नहीं आने वाले अभ्यर्थियों को 03 सितंबर 2026 तक नई कॉलेज चॉइस भरने या पहले से भरी पसंद में संशोधन करने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद दूसरी चयन सूची 05 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी।
Bihar DElEd Merit List 2026 : महत्वपूर्ण जानकारी
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति |
| परीक्षा का नाम | बिहार डिलेड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 |
| पाठ्यक्रम | डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन |
| प्रशिक्षण सत्र | 2026-28 |
| कुल सीटों | 30,800 |
| काउंसलिंग प्रक्रिया | 10 – 24 अगस्त 2026 तक |
| प्रथम मेरिट/चयन सूची | 27 अगस्त 2026 |
| पहली सूची से एडमिशन | 27 – 31 अगस्त 2026 |
| पहली सूची से एडमिशन | bsebdeled.com |
Bihar DElEd Merit List 2026 : डायरेक्ट लिंक
अभ्यार्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके BSEB के अधिकारिक DElEd पोर्टल से बिहार डीईएलएड प्रथम चयन सूची 2026 डाउनलोड करके उसमें अपना चयन स्थिति एवं कॉलेज आवंटन की जानकारी चेक कर सकते हैं।
Bihar DElEd 1st Merit List 2026 : यहाँ क्लिक करें
मेरिट लिस्ट में निम्न जानकारी को जाँचे
पहली चयन सूची देखने के बाद अभ्यर्थी को केवल अपना नाम देखकर आगे नहीं बढ़ना चाहिए। एडमिशन से पहले उन्हे अल्लोत्मेंट से संबंधित सभी विवरण की जांच करना जरूरी है। मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके निम्न विवरण अवश्य जाँचे।
- अभ्यर्थी का नाम
- आवेदन/रजिस्ट्रेशन विवरण
- अभ्यार्थी की कैटेगरी
- प्राप्त अंक/मेरिट स्थिति
- आवंटित संस्थान
- कोर्स एवं सत्र
- कॉलेज/संस्थान का कोड
- प्रवेश की अवधि
- Slide-Up संबंधित विकल्प
- आवश्यक दस्तावेज और शुल्क संबंधी निर्देश
Bihar DElEd Merit List 2026 : कैसे चेक करें ?
अभ्यर्थी अपनी चयन/अल्लोत्मेंट से संबंधित जानकारी देखने के लिए BSEB के आधिकारिक DElEd पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। सामान्य रूप से प्रक्रिया में अपने आवेदन/लॉगिन विवरण का इस्तेमाल करना होगा।
- सबसे पहले BSEB के आधिकारिक DElEd पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर Bihar DElEd Selection List लिंक खोजें।
- अब संबंधित DElEd Merit List 2026 लिंक क्लिक करें।
- मांगे गए डिटेल रौल नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर बिहार डीईएलएड पहली मेरिट सूची दिखाई देगी।
- मेरिट सूची में नाम, रैंक, श्रेणी और आवंटित कॉलेज देखें।
- संस्थान, कोर्स और अन्य विवरण को भी ध्यान से जांचें।
- दस्तावेज सेव करके एडमिशन के लिए प्रिंट सुरक्षित रख लें।
Bihar DElEd Merit List में चयन कैसे हुआ ?
अभ्यर्थियों का मेरिट सूची में चयन संयुक्त प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों से तैयार मेरिट, आरक्षण नियम, उपलब्ध सीटों और अभ्यर्थी द्वारा चॉइस फिलिंग में दी गई कॉलेज प्राथमिकताओं के आधार पर किया गया है। मेरिट क्रम और पसंद अनुसार उपलब्ध कॉलेज आवंटित किए गए, अच्छी रैंक के साथ सही कॉलेज भरना सीट आवंतम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
पहली मेरिट लिस्ट में ही नाम आने पर अभ्यर्थी सबसे पहले आवंटित कॉलेज एवं एडमिशन विवरण को जाँचे। इसके बाद निर्धारित समय सीमा 27 से 31 अगस्त 2026 तक संबंधित संस्थान में जाकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करें।
Slide-Up Process क्या है ?
Slide-Up प्रक्रिया का मतलब है कि अभ्यर्थी वर्तमान में अपनी आवंटित सीट को स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपनी पहले से दी गई पसंद के आधार पर बेहतर विकल्प मिलने की संभावना के लिए प्रक्रिया में बना रह सकता है।
यदि आपको अपनी पसंद के मुकाबले कम प्राथमिकता वाला कॉलेज मिला है, तो बिना प्रवेश नियम को समझे अलॉटमेंट को छोड़ना उचित नहीं होगा। पहले यह देखें कि बोर्ड की Slide-Up प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कौन-सी शर्तें लागू होंगी, और प्रवेश को भी कैसे सुरक्षित रखना है।
यदि बेहतर कॉलेज के लिए Slide-Up विकल्प लेना चाहते हैं, तो पहली चयन सूची के बाद 27 से 31 अगस्त 2026 तक Slide-Up प्रोसेस निर्धारित किया गया है।
Bihar DElEd प्रवेश 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित मूल दस्तावेजों के साथ उनकी आवश्यक प्रतियां भी तैयार रखनी होंगी ।
- बिहार डीईएलएड एडमिट कार्ड
- रिजल्ट एवं स्कोरकार्ड
- 10वीं/12वीं की मार्कशीट
- कॉलेज अलॉटमेंट लेटर
- जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- निवास प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- चरित्र प्रमाण पत्र
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट
- माइग्रेशन, यदि लागू हो
- आधार कार्ड/अन्य वैध पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदन फॉर्म/CAF की प्रिंट कॉपी
- शुल्क भुगतान की रसीद
- संस्थान द्वारा निर्दिष्ट अन्य दस्तावेज
पहली मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया तो क्या करें ?
पहली सूची में चयन नहीं होने पर अभ्यर्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं है। BSEB की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पहली चयन सूची के बाद भी आगे की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
पहली सूची में चयन नहीं हुए अभ्यर्थी 03 सितंबर 2026 तक नई कॉलेज चॉइस भर सकते हैं या पहले से भरी चॉइस में संशोधन कर सकते हैं। इसके बाद दूसरी चयन सूची 05 सितंबर 2026 को जारी होनी है।
इसके बाद दूसरी सूची के आधार पर 5 से 8 सितंबर तक प्रवेश की प्रक्रिया निर्धारित है। तीसरी चयन सूची 10 सितंबर को जारी होने का शेड्यूल दिया गया है और उसके आधार पर प्रवेश 12 से 15 सितंबर तक होना है।
Bihar DElEd Merit List 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| मेरिट लिस्ट डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| कॉलेज अनुसार कटऑफ | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
