Answer KeyNaukari

Rajasthan APO Answer Key 2026 : आउट ऐसे निकालें स्कोर, जानें डाउनलोड लिंक, आपत्ति और अगला चरण

Last Updated on 08/09/2026 3:14 PM by Prashant Shahi

Rajasthan APO Answer Key 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी प्रीलिम्स परीक्षा 2026 की मॉडल आंसर की जारी कर दी है। कुल 371 पदों वाली इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 02 सितंबर 2026 को आयोजित हुई थी। अब अभ्यर्थी आधिकारिक उत्तर कुंजी से अपने द्वारा दर्ज किए उत्तरों का मिलान कर संभावित प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं।

यह चरण इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उम्मीदवार को अपने स्कोर की स्थिति जानने/समझने, किसी उत्तर में वास्तविक त्रुटि होने पर आपत्ति दर्ज पर विचार करने एवं आगे की चयन प्रक्रिया की तैयारी को लेकर समय रहते निर्णय लेने का आधार मिलता है।

आरपीएससी एपीओ प्रारंभिक परीक्षा 2026 : मॉडल आंसर की जारी

आरपीएससी ने 07 सितंबर 2026 को एपीओ प्रारंभिक परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी के साथ आपत्ति से संबंधित प्रेस नोट भी प्रकाशित किया है। अब अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड करके सबसे पहले संबंधित प्रश्नों एवं अपने उत्तरों का मिलान करके यह देखना होगा कि किसी उत्तर पर आपत्ति का आधार बनता है या नहीं।

मॉडल आंसर की में कोई त्रुटि होने पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने वाले उम्मीदवारों को RPSC द्वारा जारी आधिकारिक प्रक्रिया एवं निर्देशों के अनुसार प्रति प्रश्न 100 रूपये आपत्ति शुल्क के साथ 08 से 10 सितंबर 2026 तक अपनी आपत्ति दर्ज करनी होगी।

Rajasthan APO Answer Key 2026 : मुख्य जानकारी

परीक्षा का नामआरपीएससी एपीओ प्रारंभिक परीक्षा 2026
आयोगराजस्थान लोक सेवा आयोग
कुल पद371
आंसर की प्रकारमॉडल आंसर की
परीक्षा की तिथि02 सितंबर 2026
उतर कुंजी जारी की तारीख07 सितंबर 2026
आपत्ति दर्ज करने की तारीख08 – 10 सितंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in

Rajasthan APO Answer Key 2026 : डायरेक्ट लिंक

अभ्यर्थी नीचे दिए अधिकारिक लिंक से आरपीएससी एपीओ प्री परीक्षा की उत्तर कुंजी PDF सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan APO Answer Key 2026 PDF : यहाँ क्लिक करें

आंसर की डाउनलोड करने के लिए किसी अनधिकृत PDF या सोशल मीडिया लिंक के बजाय आयोग के अधिकारिक पोर्टल को प्राथमिकता देना बेहतर है।

Rajasthan APO Answer Key 2026 PDF : कैसे डाउनलोड करें ?

अभ्यर्थी नीचे दिए निम्नलिखित चरणों की सहायता से अपना मॉडल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
  2. होम पेज पर “उत्तर कुंजी” अनुभाग पर क्लिक करें।
  3. APO (Pre) Exam – 2026” उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब RPSC APO Answer Key PDF डाउनलोड करें।
  5. अपने प्रश्नपत्र में दिए गए उत्तरों का आंसर की से मिलान करें।
  6. किसी उत्तर पर आपत्ति होने पर संबंधित निर्देश को पढ़ें।

मॉडल आंसर की से संभावित स्कोर कैसे निकालें ?

उतर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी सबसे पहले सही, गलत और छोड़े गए प्रश्नों की संख्या अलग करें। RPSC की परीक्षा में लागू मार्किंग स्कीम के अनुसार सही उत्तरों के अंक जोड़ें और गलत उत्तरों की निर्धारित नेगेटिव मार्किंग घटाएं। फिर प्राप्त अंक को अपना संभावित स्कोर मानें।

  • सही उत्तर : निर्धारित अंक मिलेंगे।
  • गलत उत्तर : प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।
  • छोड़े गए प्रश्न : कोई अंक नहीं मिलेगा और कटौती नहीं होगी।

फॉर्मूला :
संभावित स्कोर = सही उत्तर × 1 − गलत उत्तर × 1/3

अभ्यार्थी इसे अंतिम स्कोर न मानें क्योंकि यह मॉडल आंसर की पर आधारित है। खासकर उन प्रश्नों को अलग से नोट करें जिनके उत्तर को आप चुनौती देना चाहते हैं। इससे आप्ति की आवश्यकता होने पर आपके पास पहले से प्रश्नों की सूची तैयार रहेगी।

Rajasthan APO Answer Key पर आपत्ति कब करें ?

यदि आपको लगता है कि RPSC की मॉडल आंसर की में किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो केवल अपने उत्तर के अलग होने को आप्ति का आधार न बनाएं। आपत्ति तभी करना बेहतर है जब आपके पास ठोस और प्रामाणिक आधार हो।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया :

  1. पहले आधिकारिक पोर्टल पर आंसर की/आपत्ति लिंक को खोलें।
  2. अब रजिस्ट्रेशन नंबर/SSO ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  3. आंसर की या रिस्पांस शीट में संबंधित प्रश्न/उत्तर का चयन करें।
  4. आपत्ति का कारण और आवश्यक प्रमाण/स्रोत को अपलोड करें।
  5. निर्धारित प्रति प्रश्न ₹100/- रुपये आपत्ति शुल्क को जमा करें।
  6. अपना आवेदन सबमिट करके कन्फर्मेशन/रिसीप्ट को सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण : आपत्ति की अंतिम तिथि, शुल्क, दस्तावेज और प्रक्रिया हर परीक्षा में अलग हो सकती है, इसलिए उम्मीदवार संबंधित भर्ती बोर्ड की आधिकारिक सूचना को जरूर देखें।

अब अगला चरण क्या होगा ?

उत्तर कुंजी पर आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग आपत्तियों की समीक्षा कर संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार भर्ती के अगले चरण में शामिल होंगे।

परीक्षा की निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार अगले चरण में मुख्य परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और अन्य चरण आयोजित किए जाएंगे। आरपीएससी द्वारा जारी अधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम अनुसार मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को निर्धारित किए गए हैं।

Rajasthan APO Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
उत्तर कुंजी नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *