ShikshaExam Update

Rajasthan SET Admit Card 2026 : जारी, यहां से डाउनलोड करें हॉल टिकट, जानें परीक्षा तिथि व जरूरी निर्देश

Last Updated on 08/09/2026 9:14 AM by Prashant Shahi

Rajasthan SET Admit Card 2026 : राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी को अब अंतिम रूप देने का समय आ गया है। राजस्थान एसईटी परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा राजस्थान में सहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्रता निर्धारण के उद्देश्य से 13 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

अगर आपने Rajasthan SET 2026 के लिए आवेदन किया है, तो अब केवल एडमिट कार्ड डाउनलोड करना पर्याप्त नहीं है। बल्कि प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा संबंधी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी को जांचना अधिक महत्वपूर्ण है।

Rajasthan SET Admit Card 2026 : लेटेस्ट अपडेट

कोटा यूनिवर्सिटी ने Rajasthan SET 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड 07 सितंबर 2026 को जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अब इसे राजस्थान भर्ती पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र जारी होने के साथ अभ्यार्थी अब अपने परीक्षा से जुड़े जरूरी विवरण देख सकते हैं।

खासकर परीक्षा केंद्र दूसरे शहर में होने पर वहां पहुंचने की योजना भी समय रहते बनानी होगी। इसलिए अपने परीक्षा केंद्र का पता, व्यक्तिगत विवरण और निर्देश जांच लेने से अंतिम समय की परेशानी कम होगी।

Rajasthan SET Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

जानकारीविवरण
परीक्षा का नामराजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाकोटा विश्वविद्यालय
परीक्षण का उद्देश्यसहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्रता निर्धारित
परीक्षा का माध्यमऑफलाइन
हॉल टिकट जारी होने की तारीख07 सितंबर 2026
परीक्षा की तारीख13 सितंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटrecruitment.rajasthan.gov.in

राजस्थान SET परीक्षा 2026 : डायरेक्ट लिंक

राजस्थान एसईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का 02 लिंक नीचे उपलब्ध किया गया है। उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं ।

Rajasthan SET Admit Card 2026 : यहाँ क्लिक करें

Rajasthan SET Admit Card 2026 : यहाँ क्लिक करें

अपने कॉल लेटर को किसी भी अनौपचारिक लिंक से डाउनलोड करके के बजाय आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड करना बेहतर है, क्योंकि फर्जी लिंक गलत जानकारी दे सकते हैं।

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले ये करें चेक करें ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद केवल PDF सेव करके न रखें। उसे खोलकर सभी जरूरी जानकारी ध्यान से मिलाएं।

  • अभ्यार्थी का नाम
  • रोल नंबर/आवेदन संख्या
  • आवेदन संबंधी विवरण
  • परीक्षा का नाम
  • विषय की जानकारी
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा की तारीख
  • रिपोर्टिंग/प्रवेश समय
  • परीक्षा संबंधी निर्देश

अगर किसी महत्वपूर्ण विवरण में गलती दिखाई देती है, तो परीक्षा से ठीक पहले तक इंतजार करने के बजाय आधिकारिक पोर्टल से उपलब्ध निर्देश और संपर्क माध्यम देखकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करें।

Rajasthan SET Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले राजस्थान भर्ती पोर्टल की वेबसाइट पर जाएं।
  2. आधिकारिक वेबसाइट अब पर “Admit Card” विकल्प चुनें।
  3. SET-2026 के लिए “गेट एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
  4. लॉगिन सेक्शन में अपना परीक्षा प्रकार में “प्री” चयन करें।
  5. अब आवेदन संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  6. सभी जानकारी दर्ज करके Get Admit Card पर क्लिक करें।
  7. स्क्रीन पर Rajasthan SET Admit Card 2026 दिखाई देगा।
  8. इसे डाउनलोड करके इसका अच्छी गुणवत्ता में प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा कब आयोजित होगी ?

यूनिवर्सिटी ऑफ़ कोटा द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार परीक्षा तिथि 6 सितंबर 2026 को आयोजित होनी थी। बाद में इसे संसोधित करके 13 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई हैं। सभी विषयों की परीक्षा एक ही दिन और एक ही समय आयोजित की जानी है।

  • परीक्षा तिथि : 13 सितंबर 2026
  • शिफ्ट : एक ही शिफ्ट
  • समय : सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
  • रिपोर्टिंग समय : सुबह 09 : 30 बजे

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

कोटा यूनिवर्सिटी के Rajasthan SET 2026 अभ्यार्थी निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए ये दस्तावेज अनिवार्य हैं।

  • Rajasthan SET 2026 हॉल टिकट की स्पष्ट प्रिंटेड कॉपी।
  • आधार कार्ड/ अन्य मूल पहचान पत्र
  • पासपोर्ट आकार का फोटो
  • एडमिट कार्ड में निर्देशित अन्य दस्तावेज

उम्मीदवार अपने हॉल टिकट और पहचान पत्र में दर्ज नाम/व्यक्तिगत विवरण को पहले से जांच लें। और केवल मोबाइल में मौजूद एडमिट कार्ड या पहचान पत्र की डिजिटल कॉपी पर निर्भर न रहें। मूल दस्तावेज और प्रिंटेड एडमिट कार्ड ही साथ रखें।

अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा तो क्या करें ?

अगर कॉल लेटर डाउनलोड नहीं हो रहा है, तो पहले सही लॉगिन विवरण के साथ दोबारा प्रयास करें। यूनिवर्सिटी ऑफ़ कोटा ने भर्ती पोर्टल और SSO ID दोनों विकल्प दिए हैं।

  • आवेदन संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा दोबारा जांचें।
  • भर्ती पोर्टल के बजाय SSO ID से प्रयास करें।
  • वेबसाइट पर तकनीकी समस्या हो तो कुछ समय बाद फिर खोलें।
  • समस्या बनी रहे तो परीक्षा हेल्पलाइन से संपर्क करें।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी निम्नलिखित निर्देशों का अवश्य पालन करें।

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से 01 घंटा मिनट पहले पहुंचें
  • हॉल टिकट साथ लेकर जाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
  • फोटो पहचान पत्र को परीक्षा केंद्र पर जरूर लेकर जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं को अपने साथ लेकर न जाएं।
  • परीक्षा के दौरान किसी भी अनुचित गतिविधि करने से बचें।
  • कॉल लेटर में दिए सभी निर्देशों को पढ़ें एवं उनका पालन करें।

Rajasthan SET Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *