ResultNaukari

AFCAT Result 02/2026 : घोषित, तुरंत ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट, क्वालीफाई अभ्यर्थी अब क्या करें ?

Last Updated on 10/09/2026 4:28 PM by Prashant Shahi

AFCAT Result 02/2026 : भारतीय वायु सेना में ऑफिसर इंट्री की भर्ती में शामिल उन अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है, जिन्होंने 08 अगस्त को AFCAT 02/2026 की परीक्षा दी थी। लिखित परीक्षा के बाद अब उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का परिणाम देख सकते हैं। और यह जान सकते हैं कि वे अगले चरण के लिए आगे बढ़ने की स्थिति में हैं या नहीं।

इस भर्ती में तहत विभिन्न ब्रांचो में कुल 379 रिक्तियों की घोषणा की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अब केवल अपना स्कोर देखना ही महत्वपूर्ण नहीं है। बल्कि अगले चरण में क्या करना है, यह समझना भी जरूरी है। इस लेख में रिजल्ट चेक करने से लेकर आगे की चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी दी गई है।

Latest Update : AFCAT Result 02/2026 घोषित

भारतीय वायु सेना ने AFCAT 02/2026 का रिजल्ट 09 सितंबर 2026 को घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 08 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अब AFCAT पोर्टल पर अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके स्कोरकार्ड और चयन स्थिति चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ कटऑफ की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब AFSB चयन प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। AFSB चरण अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच आयोजित होने की प्रक्रिया में है। इसलिए चयनित उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के बाद AFSB से संबंधित आगे के निर्देश, दस्तावेज और शेड्यूल पर नजर रखना जरूरी होगा।

AFCAT Result 02/2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
आयोजित करने वाली संस्थाभारतीय वायु सेना
परीक्षा का नामवायुसेना सामान्य प्रवेश परीक्षा 2026
परीक्षा सत्र02/2026
कुल रिक्तियां379
कोर्सजुलाई 2027
परीक्षा की तारीख08 अगस्त 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि09 सितंबर 2026
अधिकारिक वेबसाइटafcat.edcil.co.in

AFCAT Result 02/2026 : डायरेक्ट लिंक

AFCAT 02/2026 का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से “लॉगिन” करना होगा।

AFCAT 02/2026 Result : यहाँ क्लिक करें

नोट : रिजल्ट चेक करते समय अपनी सही “लॉगिन डिटेल्स” दर्ज करें। वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण “लॉगिन” में समस्या आए तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।

AFCAT Result 02/2026 : कैसे चेक करें ?

परीक्षा में शामिल अभ्यार्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “कैंडिडेट लॉगिन/रिजल्ट” से संबंधित लिंक खोलें।
  3. अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. स्क्रीन पर AFCAT 02/2026 रिजल्ट से संबंधित विकल्प देखें।
  5. अब अपनी क्वालीफाइंग स्थिति और प्राप्त अंक को चेक करें।
  6. अपनी रिजल्ट/स्कोरकार्ड को डाउनलोड करके सेव कर लें।
  7. भविष्य की चयन प्रक्रिया के लिए इसकी कॉपी को सुरक्षित रखें।

अगर वेबसाइट पर अचानक ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण लॉगिन नहीं हो रहा है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि रिजल्ट उपलब्ध नहीं है। ऐसे समय में बार-बार गलत पासवर्ड डालने के बजाय कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करना बेहतर है।

रिजल्ट में उम्मीदवारों को क्या देखना चाहिए ?

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार को अपने रिजल्ट में उपलब्ध महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यान से देखनी चाहिए।

  • अभ्यर्थी का नाम और व्यक्तिगत विवरण
  • AFCAT 02/2026 परीक्षा से संबंधित विवरण
  • कुल प्राप्त अंक/स्कोर
  • अपनी चयन स्थिति
  • लागू कटऑफ से संबंधित जानकारी
  • AFSB के लिए आगे की प्रक्रिया से संबंधित निर्देश

AFCAT 02/2026 की लिखित परीक्षा अधिकतम 300 अंकों की थी। रिजल्ट के माध्यम से उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन और क्वालिफाइंग स्थिति को देख सकते हैं।

AFCAT 02/2026 में क्वालिफाई होने के बाद क्या होगा ?

AFCAT 02/2026 लिखित परीक्षा में क्वालीफाई उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण वायुसेना चयन बोर्ड (AFSB) में शामिल होना होगा। AFSB में उम्मीदवार की अधिकारी बनने की उपयुक्तता, व्यक्तित्व, व्यवहार और विभिन्न क्षमताओं का मूल्यांकन किया जाता है। इसके बाद अनुशंसित उम्मीदवारों की चिकित्सकीय जांच होती है।

अंतिम चयन केवल एक परीक्षा के स्कोर पर निर्भर नहीं होता, बल्कि निर्धारित अन्य चयन प्रक्रिया और मेरिट के आधार पर होता है। इसलिए क्वालीफाई अभ्यर्थियों को अब एएफएसबी की तैयारी, जरूरी दस्तावेज एवं आधिकारिक निर्देशों पर ध्यान देना होगा।

AFSB के लिए उम्मीदवार को अब क्या करना चाहिए ?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले अपना परिणाम और प्राप्त अंक सुरक्षित कर लेने चाहिए। क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवार वायुसेना चयन बोर्ड की आगे की प्रक्रिया से जुड़ी सूचना नियमित रूप से देखते रहें और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।

साथ ही अभी से AFSB की तैयारी शुरू करना बेहतर रहेगा। क्वालीफाई नहीं होने वाले उम्मीदवार अपने अंकों और कमजोर विषयों का विश्लेषण करें तथा अगली परीक्षा के लिए रणनीति में जरूरी बदलाव करें।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत ?

AFSB की तैयारी के साथ दस्तावेज पहले से व्यवस्थित रखना जरूरी है, क्योंकि अंतिम समय में किसी प्रमाणपत्र की कमी परेशानी बढ़ा सकती है।

  • 10वीं, 12वीं की मूल अंकतालिका व प्रमाणपत्र।
  • स्नातक/इंजीनियरिंग का प्रमाणपत्र
  • जन्मतिथि से संबंधित प्रमाण
  • आधार कार्ड/अन्य वैध पहचान पत्र
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • एनसीसी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • आवेदन, प्रवेश पत्र एवं रिजल्ट से संबंधित प्रतियां
  • हाल की पासपोर्ट आकार की फोटो

सलाह : सभी मूल दस्तावेजों के साथ आवश्यक प्रतियां भी तैयार रखें और कौन-सा दस्तावेज किस स्टेज पर और किस फॉर्मेट में चाहिए, इसके लिए हमेशा IAF की अधिकारिक निर्देशों को प्राथमिकता दें।

AFCAT Result 02/2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *