Admit CardNaukari

UP Home Guard PET Admit Card 2026 : हॉल टिकट जारी, 8 से 15 सितंबर तक PET, ऐसे करें डाउनलोड

Last Updated on 08/09/2026 2:00 PM by Prashant Shahi

UP Home Guard PET Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के अगले चरण का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट आ गया है। यूपीपीआरपीबी बोर्ड ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश में 41,424 होमगार्ड पदों पर चयन किया जाना है।

लिखित परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को अब फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। कॉल लेटर में अभ्यर्थी की परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र और आवश्यक जानकारी दी गई है। ऐसे में PET की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब हॉल टिकट की जानकारी को समय रहते जांचना और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की योजना बनाना जरूरी है।

उत्तर प्रदेश होमगार्ड पीईटी हॉल टिकट 2026 : 01 सितंबर को हुआ जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 01 सितंबर 2026 से होम गार्ड पीईटी हॉल टिकट डाउनलोड करने की सुविधा शुरू कर दी है। बोर्ड के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार PET का आयोजन 8 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि 16 सितंबर 2026 को आपात स्थिति से परीक्षा कार्यक्रम प्रभावित होने की स्थिति में रिजर्व डे रूप में रखा गया है।

उम्मीदवारों की व्यक्तिगत परीक्षा तिथि और केंद्र की जानकारी उनके एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सामान्य परीक्षा अवधि के बजाय अपने एडमिट कार्ड में दी गई व्यक्तिगत परीक्षा तिथि और समय के अनुसार साथ ही एडमिट कार्ड में निर्देशित दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

UP Home Guard PET Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
परीक्षा का नामउत्तर प्रदेश होमगार्ड पीईटी 2025
कुल पद41,424
परीक्षा का चरणशारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
हॉल टिकट जारी01 सितंबर 2026
पीईटी परीक्षा तारीख8 – 15 सितंबर 2026
परीक्षा रिजर्व डे16 सितंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in

UP Home Guard Physical Admit Card 2026 : डायरेक्ट लिंक

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर जाकर मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करके अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

UP Home Guard PET Admit Card 2026 : यहाँ क्लिक करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम, केंद्र और जरूरी निर्देश ध्यान से जांच लें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी चेक करें ?

PET Hall Ticket डाउनलोड करने के बाद उसे केवल सेव या प्रिंट नहीं करें, बल्कि उसमें दर्ज सभी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक जाँचे।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर/पंजीकरण से संबंधित विवरण
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा की निर्धारित तारीख
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • PET से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश
  • केंद्र पर पहुंचने से संबंधित निर्देश

अगर एडमिट कार्ड में दर्ज किसी भी जानकारी में कोई गंभीर त्रुटि दिखाई देती है, तो परीक्षा से पहले संबंधित बोर्ड की अधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 08065075069 पर संपर्क कर सकते हैं।

UP Home Guard PET Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से अपना यूपी होम गार्ड पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब होमपेज पर उपलबध “Top Notice” सेक्शन में जाए
  3. “UP Home Guard PET Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  4. मांगी गई लॉगिन डिटेल पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि दर्ज करें।
  5. सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा तिथि और केंद्र की जानकारी जांचें।
  7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  8. परीक्षा के दिन इसे निर्धारित मूल पहचान पत्र के साथ लेकर जाएं।

UPPRPB ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के नोटिस बोर्ड पर PET हॉल टिकट डाउनलोड लिंक उपलब्ध कराया है।

यूपी होमगार्ड पीईटी परीक्षा तिथि और शिफ्ट

उतरप्रदेश होमगार्ड पीईटी परीक्षा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। अभ्यार्थी परीक्षा तिथि, और समय की जानकारी अपने हॉल टिकट में देखें।

  • PET शुरू : 8 सितंबर 2026
  • PET अंतिम तिथि : 15 सितंबर 2026
  • रिजर्व डे : 16 सितंबर 2026
  • शिफ्ट : शिफ्ट/रिपोर्टिंग टाइम एडमिट कार्ड में देखें।
  • परीक्षा केंद्र : एडमिट कार्ड में दिए गए निर्धारित केंद्र पर ही पहुंचें।

परीक्षा केंद्र कौन से दस्तावेज लेकर जाए ?

PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर निर्धारित दस्तावेज साथ लेकर जाएं।

  • पीईटी हॉल टिकट का प्रिंटआउट
  • आधार कार्ड/वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो, (यदि निर्देश में मांगी गई हो)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज, (एडमिट कार्ड में उल्लेखित हो)

किसी भी दस्तावेज के संबंध में अनुमान लगाने के बजाय अपने एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों का पालन करें।

हॉल टिकट से जुड़े सामान्य समस्याएं व समाधान

UP Home Guard PET Admit Card डाउनलोड करते समय या उसमें जानकारी से जुड़ी समस्या होने पर घबराएं नहीं। पहले इंटरनेट और लॉगिन विवरण जांचें, फिर आधिकारिक निर्देशों के अनुसार समाधान करें।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा : ब्राउजर बदलकर या कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।
  • लॉगिन समस्या : पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि को सही दर्ज करें।
  • नाम या विवरण में गलती : UPPRPB की आधिकारिक हेल्पलाइन/निर्देश के अनुसार संपर्क करें।
  • हॉल टिकट प्रिंट साफ नहीं है : PDF डाउनलोड कर दोबारा प्रिंट निकालें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

  • एडमिट कार्ड आखिरी समय से पहले डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
  • अभ्यार्थी अपनी व्यक्तिगत परीक्षा तारीख को एडमिट कार्ड से जांचें।
  • अपना हॉल टिकट और वैध फोटो पहचान-पत्र साथ रखना न भूलें।
  • परीक्षा केंद्र पर मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान न लेकर जाए।
  • पीईटी के लिए ऐड्मिट कार्ड में निर्देशित ड्रेश कोड का पालन करें।
  • परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय का विशेष ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें..

IBPS RRB Vacancy 2026 : बैंक में नौकरी का शानदार मौका, देखें कौन कर सकता है अप्लाई, पूरी जानकारी यहाँ

UPSC CMS Result 2026 : घोषित, इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यार्थी करें ये जरूरी काम, जानें पूरी अपडेट

UP Home Guard PET Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

UP Home Guard PET Admit Card 2026 : FAQs

Q1. UP Home Guard Physical Exam 2026 कब से शुरू होगा ?
उत्तर : पीईटी का आयोजन 8 सितंबर 2026 से शुरू होगा और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 सितंबर तक चलेगा।

Q2. UP Home Guard PET Admit Card कहां से डाउनलोड करें ?
उत्तर : अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

Q3. UP Home Guard PET के लिए परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं ?
उत्तर : उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर PET हॉल टिकट, वैध पहचान पत्र एवं अन्य निर्देशित दस्तावेज अपने साथ लेकर जाए।

Q4. अगर UP Home Guard PET Admit Card डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें ?
उत्तर : पहले इंटरनेट कनेक्शन और लॉगिन विवरण जांचकर दोबारा प्रयास करें। अन्यथा हेल्पलाइन से सहायता लें।

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *