Latest JobsNaukari

MP Police Constable Vacancy 2026 : 7500 पदों पर भर्ती, आवेदन से पहले जानें पात्रता, वेतन, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल्स

Last Updated on 14/09/2026 10:43 AM by Prashant Shahi

MP Police Constable Vacancy 2026 : मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह भर्ती केवल एक सरकारी नौकरी का अवसर नहीं, बल्कि पुलिस सेवा में प्रवेश का बड़ा मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत पुलिस आरक्षक पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती से कुल 7,500 आरक्षक (सामान्य ड्यूटी) पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन 22 सितंबर से शुरू होगी और पात्र अभ्यर्थी 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती में आवेदन से पहले केवल पदों की संख्या देखकर उत्साहित होना पर्याप्त नहीं है। बल्कि अभ्यर्थी को अपनी पात्रता और शारीरिक मापदंड के साथ चयन प्रक्रिया को भी समझना आवश्यक होगा।

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती 2026 : अधिसूचना जारी

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 9 सितंबर 2026 को पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 की नियम पुस्तिका जारी की है। कुल 7,500 पदों के लिए आवेदन 22 सितंबर से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 है और आवेदन में संशोधन की सुविधा 11 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होने की निर्धारित है।

इस भर्ती में केवल आवेदन करना पर्याप्त नहीं होगा। अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भी पहले से तैयारी करनी होगी, क्योंकि चयन प्रक्रिया में दोनों चरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए आवेदन शुरू होने का इंतजार करने के बजाय योग्य अभ्यर्थियों को अभी से लिखित और शारीरिक तैयारी साथ-साथ शुरू कर देनी चाहिए।

MP Police Constable Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती संस्थामध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
विभाग का नामगृह (पुलिस) विभाग, मध्य प्रदेश
पदआरक्षक सामान्य ड्यूटी
कुल पद7,500
शैक्षणिक योग्यता कक्षा 8वीं/10वीं पास
आयु सीमा18 – 38
आवेदन प्रारंभ22 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 अक्टूबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

7500 पदों में किस तरह की भर्ती होगी ?

कुल 7,500 पदों को मुख्य रूप से दो हिस्सों में रखा गया है। अभ्यर्थी को आवेदन करने से पहले यह समझना जरूरी है कि वह किस पद के लिए पात्र है।

पद का प्रकारपदों की संख्याअवसर
आरक्षक सामान्य ड्यूटी — विशेष सशस्त्र बल700पुरुष अभ्यर्थी
आरक्षक सामान्य ड्यूटी — विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर6,800पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी
कुल7,500

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती में तिथियों को लेकर किसी तरह की गलती न हो, इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन और संशोधन की अलग-अलग अंतिम तिथि याद रखनी चाहिए।

प्रक्रियातारीख
अधिसूचना जारी की तिथि09 सितंबर 2026
आवेदन शुरू की तिथि22 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि11 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा प्रारंभ19 नवंबर 2026 से

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए ?

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती 2026 में शैक्षणिक योग्यता अभ्यर्थी की श्रेणी के अनुसार निर्धारित की गई है। आधिकारिक भर्ती नियमों के अनुसार आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक पात्रता की जांच करना जरूरी है।

  • सामान्य वर्ग : कक्षा 10वीं/12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण
  • अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग : कक्षा 10वीं/12वीं उत्तीर्ण।
  • अनुसूचित जनजाति : मान्यता प्राप्त संस्था से कक्षा 8वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक।
  • शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण आवेदन में दी गई जानकारी के अनुरूप होना चाहिए।

अन्य राज्य के अभ्यर्थी भी निर्धारित नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आरक्षण संबंधी लाभ के लिए मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है।

ध्यान दें : आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक नियम पुस्तिका में अपनी श्रेणी और पात्रता से संबंधित शर्तें जरूर जांचें।

आयु सीमा क्या रहेगी ?

आधिकारिक भर्ती नियमों के आधार पर न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। अधिकतम आयु पद, लिंग और लागू सरकारी नियमों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। आवेदन से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार आयु सीमा अवश्य जांचें।

अभ्यर्थी की श्रेणीअधिकतम आयु
मध्य प्रदेश के अनारक्षित पुरुष33 वर्ष
आर्थिक रूप से कमजोर पुरुष33 वर्ष
अन्य राज्य के पुरुष एवं महिला33 वर्ष
मध्य प्रदेश की सभी श्रेणी की महिलाएं38 वर्ष
मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग के पुरुष38 वर्ष
सभी श्रेणी के सरकारी संस्था के कर्मचारी/नगर सैनिक38 वर्ष

यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अभ्यर्थी अपनी आयु की गणना नियम पुस्तिका में दी गई निर्धारित तारीख 06 अक्टूबर 2026 के अनुसार ही करें। केवल वर्तमान उम्र देखकर पात्रता तय करना सही तरीका नहीं होगा।

लिखित परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा ?

उपलब्ध सूचना अनुसार लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें कुल 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकृति के होंगे। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए 01 अंक दिए जाएंगे और कोई नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं होंगे। परीक्षा की अवधि 02 घंटे निर्धारित की गई है।

विषयअंक
सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान40
बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि30
विज्ञान एवं सरल अंकगणित30
कुल100

शारीरिक दक्षता परीक्षा क्यों महत्वपूर्ण है ?

लिखित परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण व्यावहारिक चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा है। इस चरण में कुल 100 अंक निर्धारित हैं। इसमें अभ्यर्थी की दौड़, कूद और गोला फेंकने की क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा।

गतिविधिअधिकतम अंकअवसर
800 मीटर दौड़401
लंबी कूद303
गोला फेंक303
कुल100

शारीरिक दक्षता परीक्षा में कम से कम 30 अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। क्योंकि शारीरिक दक्षता के अंक अंतिम मेरिट में शामिल किए जाएंगे। इसलिए केवल लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने से चयन सुनिश्चित नहीं माना जा सकता।

शारीरिक मापदंड को लेकर क्या ध्यान रखें ?

आरक्षक भर्ती में शारीरिक मापदंड अलग-अलग पद और वर्ग के अनुसार ऊंचाई तथा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए छाती के माप से संबंधित अलग मानक लागू हो सकते हैं। भर्ती विवरण अनुसार शारीरिक मानक परीक्षण निम्न प्रकार हैं –

संवर्ग/श्रेणीपुरुष ऊंचाईमहिला ऊंचाईपुरुष सीना
गैर-विशेष सशस्त्र बल (सामान्य/ओबीसी/एससी)168 सेमी155 सेमी81–86 सेमी
गैर-विशेष सशस्त्र बल
(एसटी)
160 सेमी155 सेमी76–81 सेमी
विशेष सशस्त्र बल
(सामान्य/ओबीसी)
168 सेमी79–84 सेमी
विशेष सशस्त्र बल
(मराठा/अजा/अजजा)
165 सेमी79–84 सेमी
विशेष सशस्त्र बल
(गोरखा/गढ़वाली/कुमाऊंनी)
157 सेमी79–84 सेमी

अभ्यर्थी को केवल दौड़ और कूद की तैयारी नहीं करनी चाहिए। आवेदन से पहले अपनी ऊंचाई, छाती तथा अन्य लागू शारीरिक मानकों को आधिकारिक सूचना में दिए गए मापदंड से मिलाना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया कैसे पूरी होगी ?

भर्ती प्रक्रिया को समझने पर तैयारी की दिशा स्पष्ट हो जाती है। उपलब्ध नियमों के अनुसार चयन में लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और आवश्यक दस्तावेज संबंधी जांच की प्रक्रिया शामिल है।

  • लिखित परीक्षा : यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसी के प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए पात्रता मिलेगी।
  • शारीरिक दक्षता/शारीरिक परीक्षण : लिखित परीक्षा में निर्धारित मानदंड के अनुसार सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक चरण में शामिल किया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन : इसमें अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पहचान, श्रेणी, निवास तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • अंतिम चयन एवं नियुक्ति : सभी आवश्यक चरणों में पात्र पाए जाने के बाद उपलब्ध पदों, निर्धारित नियमों और मेरिट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

लिखित परीक्षा के आधार पर पदों की संख्या के अनुपात में अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाए जाने का प्रावधान है। इसलिए शुरुआती चरण में ही पर्याप्त अंक हासिल करना महत्वपूर्ण रहेगा।

वेतन कितना मिलेगा ?

मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल (जीडी) भर्ती 2026 में चयनित अभ्यर्थी का वेतनमान राज्य शासन के लागू नियमों के अनुसार निर्धारित है। नियुक्ति के बाद परिवीक्षा अवधि और उससे संबंधित भुगतान तथा अन्य सेवा शर्तें लागू नियमों के अनुसार रहेंगी।

  • वेतन मैट्रिक्स स्तर : पे लेवल-4
  • वेतनमान : ₹19,500–₹62,000 रुपये
  • अतिरिक्त लाभ : नियमानुसार भत्ते और अन्य सेवा सुविधाएं

जॉब प्रोफाइल : पुलिस कांस्टेबल का मुख्य कार्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना, गश्त करना, सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग और पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार ड्यूटी करना है।

आवेदन शुल्क कितना है ?

आवेदन के लिए श्रेणी अनुसार मंडल परीक्षा शुल्क और पुलिस विभाग शुल्क, दोनों लागू हैं। इसके अतिरिक्त आवेदन माध्यम के अनुसार पोर्टल शुल्क देना होगा। जो निम्नप्रकार हैं :

श्रेणीआवेदन शुल्कपुलिस विभाग शुल्क
सामान्य (अनारक्षित)₹500/- रूपये₹200/- रूपये
ओबीसी/ईडब्लू/एससी/एसटी
(मध्यप्रदेश के मूल निवासी)
₹250/- रूपये₹100/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

पोर्टल शुल्क : पंजीकृत नागरिक उपयोगकर्ता से आवेदन पर ₹20 और अधिकृत कियोस्क से आवेदन पर ₹60 शुल्क निर्धारित है।

MP Police Constable Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करना होगा ?

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया निम्नपरकर हैं –

  1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और अपना प्रोफाइल पंजीकरण पूरा करें।
  2. होमपेज पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का आवेदन लिंक चुनें।
  3. अपनी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सावधानी से भरें।
  4. निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक घोषणा अपलोड करें।
  5. श्रेणी एवं अन्य मांगी गई आवश्यक जानकारी सही दर्ज करें।
  6. निर्धारित परीक्षा शुल्क और पोर्टल शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरण दोबारा जांचें।
  8. फॉर्म अंतिम रूप से जमा करके उसकी प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

सलाह : अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय शुरुआती दिनों में आवेदन करना अधिक सुरक्षित रहेगा।

आवेदन से पहले कौन-कौन से दस्तावेज तैयार रखें ?

आवेदन भरने से पहले सामान्य रूप से इन दस्तावेजों को तैयार रखना उपयोगी रहेगा —

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जन्मतिथि संबंधी प्रमाण
  • पहचान प्रमाण
  • निवास संबंधी प्रमाण
  • श्रेणी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • रोजगार पंजीयन से संबंधित विवरण
  • पासपोर्ट आकार की फोटो
  • अभ्यर्थी का हस्ताक्षर
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

क्या मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती आपके लिए सही है ?

यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए बेहतर विकल्प है, जो पुलिस सेवा, अनुशासन, शारीरिक सक्रियता और स्थायी सरकारी नौकरी में करियर बनाना चाहते हैं। 12वीं पास योग्य अभ्यर्थी पात्रता पूरी होने पर आवेदन कर सकते हैं। नौकरी में अनुभव के साथ जिम्मेदारियां बढ़ती हैं और विभागीय नियमों के अनुसार पदोन्नति के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।

MP Police Constable Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *