AdmissionShiksha

CLAT Admission 2027 : लॉ में एडमिशन का बड़ा मौका, आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई, यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल

Last Updated on 04/08/2026 10:25 पूर्वाह्न by Prashant Shahi

CLAT Admission 2027 : देश के प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज एवं अन्य लॉ संस्थानों में प्रवेश का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2027 के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 03 अगस्त 2026 से 31 अक्टूबर 2026 के भीतर आधिकारिक पोर्टल से अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इस परीक्षा के माध्यम से कानून के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर लॉ पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। यदि आप वर्ष 2027 में लॉ की पढ़ाई शुरू करना चाहते हैं, तो आवेदन से पहले पात्रता एवं अन्य विवरणों की सही जानकारी होना बेहद आवश्यक है।

CLAT एडमिशन 2027 : रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

CLAT एडमिशन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 03 अगस्त 2026 से शुरू हो गया है। सभी पात्र अभ्यार्थी निर्धारित समय के अंदर अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तक तय की गई है। ऐसे अभ्यार्थी जो नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज या CLAT स्कोर स्वीकार करने वाले अन्य लॉ संस्थानों में प्रवेश लेना चाहते हैं। उन्हें अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

CLAT Admission 2027 : मुख्य जानकारी

परीक्षा का नामकॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2027
संचालन निकायराष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों का संघ
पाठ्यक्रमों प्रवेश स्नातक एवं स्नातकोत्तर
परीक्षा मोडऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ की तिथि03 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2026
परीक्षा स्तरराष्ट्रीय
आधिकारिक वेबसाइटconsortiumofnlus.ac.in

CLAT क्या है ?

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) भारत की एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन देश की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कानून पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से BA LLB, BBA LLB, BCom LLB, LLB और LLM जैसे कोर्सों में दाखिला मिलता है।

CLAT Admission 2027 : महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रममहत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू03 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2026
आवेदन फॉर्म सुधार (यदि लागू हो)आधिकारिक सूचना के अनुसार
CLAT 2027 परीक्षा तिथि06 दिसम्बर 2026

CLAT 2027 शैक्षणिक योग्यता

CLAT 2027 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित पाठ्यक्रम के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। UG और PG दोनों कार्यक्रमों के लिए पात्रता अलग-अलग है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।

स्नातक (UG) कोर्स के लिए :

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • जो अभ्यर्थी अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं।
  • सामान्य/ओबीसी को 45% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग को 40% अंकों के साथ।

स्नातकोत्तर (PG) कोर्स के लिए :

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 3 वर्षीय या 5 वर्षीय एलएलबी डिग्री होनी चाहिए।
  • अंतिम वर्ष के LL.B. छात्र भी CLAT PG 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • सामान्य/ओबीसी छात्रों को 50% अंकों के साथ एलएलबी डिग्री होना अनिवार्य।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 45% अंक अनिवार्य।

CLAT 2027 आयु सीमा

CLAT 2027 के लिए आवेदन करने हेतु कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। यानी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले सभी पात्र अभ्यर्थी, चाहे उनकी आयु कुछ भी हो, CLAT UG या CLAT PG के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस/एनआरआई₹4,000/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग₹3,500/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।

  • 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • 12वीं की मार्कशीट (यदि उपलब्ध हो)
  • LLB की मार्कशीट/डिग्री (केवल PG अभ्यर्थियों के लिए)
  • हाल ही का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)
  • मोबाइल नंबर & सक्रिय ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग (PwD) प्रमाण पत्र, (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

CLAT Admission 2027 Online Apply : कैसे करें ?

यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  1. पहले आधिकारिक पोर्टल consortiumofnlus.ac.in पर जाए
  2. पोर्टल के होमपेज पर “New Registration” पर क्लिक करें।
  3. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की सहायता से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त User ID एवं Password से लॉगिन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  6. पासपोर्ट फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
  7. आपकी श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  8. सभी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें और आवेदन सुरक्षित रखें।

CLAT Score से किन संस्थानों में मिलता है प्रवेश ?

CLAT स्कोर के आधार पर देश की टॉप नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज सहित कई प्रतिष्ठित सरकारी और निजी लॉ संस्थानों में स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) कानून पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। प्रत्येक संस्थान अपनी सीटों और प्रवेश प्रक्रिया के अनुसार CLAT मेरिट सूची का उपयोग करता है। नीचे कुछ प्रमुख संस्थानों के नाम दिए गए हैं।

  • नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु
  • नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज़ एंड रिसर्च (NALSAR), हैदराबाद
  • द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज़ (WBNUJS), कोलकाता
  • नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), जोधपुर
  • गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (GNLU), गांधीनगर
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (RMLNLU), लखनऊ
  • हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU), रायपुर
  • नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली (ध्यान दें : यह विश्वविद्यालय CLAT नहीं, बल्कि AILET के माध्यम से प्रवेश देता है।)

नोट : CLAT 2027 के माध्यम से सभी सहभागी लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) तथा CLAT स्कोर स्वीकार करने वाले अन्य संस्थानों में प्रवेश उनकी निर्धारित पात्रता, मेरिट और काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर दिया जाएगा।

आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें

  • अंतिम तिथि का इंतजार न करें, समय रहते आवेदन करें।
  • नाम, जन्मतिथि और शैक्षणिक विवरण सही दर्ज करें।
  • फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में ही अपलोड करें।
  • गलत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज न करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान सफल होने की पुष्टि करें।
  • आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी दोबारा जांच लें।

CLAT Admission 2027 क्यों है महत्वपूर्ण ?

देश में कानून की पढ़ाई के लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में गिनी जाती हैं। CLAT में बेहतर रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों को गुणवत्तापूर्ण कानूनी शिक्षा, बेहतर इंटर्नशिप, कैंपस प्लेसमेंट और न्यायपालिका, कॉर्पोरेट सेक्टर, लॉ फर्म, तथा सरकारी सेवाओं में उत्कृष्ट करियर के अवसर मिलते हैं।

यदि आपका लक्ष्य एक सफल वकील, न्यायिक अधिकारी, कॉर्पोरेट लीगल एडवाइजर या कानूनी रूप से विशेषज्ञ बनना है, तो CLAT 2027 शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

CLAT Admission 2027 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक सूचनायहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *