Answer KeyNaukari

Haryana Court Clerk Answer key 2026 : जारी, परीक्षा के उत्तर यहां से देखें और कितने अंक आए ? ऐसे करें जांच

Last Updated on 14/09/2026 5:53 PM by Prashant Shahi

Haryana Court Clerk Answer key 2026 : हरियाणा अधीनस्थ न्यायालयों में क्लर्क के 1,265 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों की प्रोविजनल उत्तर कुंजी अधिकारिक रूप से जारी हो गया है। 24 अगस्त से 07 सितंबर 2026 के बीच आयोजित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपने दर्ज उतरों का मिलान प्रोविजनल उत्तर कुंजी से कर सकेंगे।

इससे संभावित अंक का आकलन करने के साथ उन प्रश्नों की पहचान भी की जा सकेगी, जिनके उत्तर को लेकर अभ्यर्थी को आपत्ति है। अब उम्मीदवारों के लिए अपनी प्रतिक्रिया की जांच करना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि आगे की तैयारी और परिणाम को लेकर निर्णय इसी आकलन से स्पष्ट हो सकता है।

हरियाणा कोर्ट क्लर्क उत्तर कुंजी 2026 : हुआ जारी

अधीनस्थ न्यायालयों के लिए केंद्रीकृत भर्ती संस्था द्वारा क्लर्क भर्ती की प्रोविजनल उत्तर कुंजी आज 14 सितंबर 2026 को उपलब्ध करा दी गई हैं। अभ्यर्थी अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी शुरू कर दिया गया हैं।

आपत्ति लिंक 14 सितंबर से 16 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे तक सक्रिय रहेगा। और प्रत्येक आपत्ति के लिए 25 रुपये का शुल्क निर्धारित है। ऐसे में अभ्यर्थियों को किसी उत्तर में त्रुटि मिलने पर अनुमान के आधार पर आपत्ति नहीं करनी होगी, बल्कि उचित कारण और प्रमाण के साथ निर्धारित प्रक्रिया अपनानी होगी।

Haryana Court Clerk Answer key 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
आयोजन संस्थाअधीनस्थ न्यायालयों कर्मचारियों केंद्रीकृत भर्ती समिति
विज्ञापन संख्या36C/SSSC/HR/2026
परीक्षा का नामहरियाणा कोर्ट क्लर्क परीक्षा 2026
कुल पद1,265
परीक्षा की तिथि24 अगस्त से 7 सितंबर 2026
प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी14 सितंबर 2026
आपत्ति की तिथि14 – 16 सितंबर 2026, शाम 4 बजे
प्रति आपत्ति शुल्क₹25 रुपये
आधिकारिक संस्थाsssc.gov.in

Haryana Court Clerk Answer key 2026 : उत्तर कुंजी कैसे देखें ?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए क्रम के अनुसार अपनी प्रतिक्रिया और अस्थायी उत्तर कुंजी देख सकते हैं—

  1. सबसे पहले केंद्रीकृत भर्ती संस्था की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. भर्ती से संबंधित सूचना या अभ्यर्थी सूचना वाले अनुभाग में जाएं।
  3. क्लर्क भर्ती के विज्ञापन 36C/SSSC/HR/2026 से संबंधित लिंक देखें।
  4. अभ्यर्थी प्रतिक्रिया और अस्थायी उत्तर कुंजी वाले विकल्प को चुनें।
  5. अब मांगी गई पंजीकरण संबंधी जानकारी दर्ज करके आगे बढ़ें।
  6. स्क्रीन पर दिखाई गई अपनी दर्ज प्रतिक्रियाओं को ध्यानपूर्वक देखें।
  7. उत्तरों का मिलान उत्तर कुंजी से करके उसकी प्रति सुरक्षित रख लें।

उत्तर कुंजी से संभावित अंक कैसे निकालें ?

उत्तर कुंजी से अभ्यर्थी अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। स्कोर कैलकुलेशन के लिए केवल सही उत्तर गिनना पर्याप्त नहीं है, बल्कि गलत उत्तरों की संख्या भी ध्यान में रखनी होगी।

  • सही उत्तर × 1 अंक करें।
  • गलत उत्तर × 0.25 अंक की कटौती करें।
  • छोड़े गए प्रश्नों के अंक नहीं जुड़ेंगे और कटेंगे भी नहीं।

संभावित अंक = सही उत्तरों के अंक − गलत उत्तरों की कटौती

सलाह : इसे संभावित अंक मानें, अंतिम अंक नहीं। आपत्ति के बाद उत्तरों में बदलाव संभव है।

हरियाणा कोर्ट क्लर्क उत्तर कुंजी पर आपत्ति कैसे दर्ज करें ?

यदि प्रोविजनल उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न में कोई त्रुटि दिखाई देती हैं, तो निर्धारित अवधि में आपत्ति दर्ज किया जा सकता है।

  1. आधिकारिक पोर्टल पर क्लर्क भर्ती से संबंधित आपत्ति लिंक खोलें।
  2. अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अभ्यर्थी खाते में प्रवेश करें।
  3. अब जिस प्रश्न के उत्तर पर संदेह है, उसके प्रश्न क्रमांक को चुनें।
  4. प्रोविजनल उत्तर कुंजी में अपने द्वारा भरे गए उत्तर को ध्यान से जांचें।
  5. अब सही उत्तर के समर्थन में उचित कारण और प्रमाण प्रस्तुत करें।
  6. प्रत्येक आपत्ति के लिए निर्धारित 25 रुपये का शुल्क भुगतान करें।
  7. विवरण की दोबारा जांच करके आपत्ति को अंतिम रूप से सबमिट करें।

महत्वपूर्ण निर्देश : संस्था द्वारा बिना उचित प्रमाण और निर्धारित समय के बाद दर्ज की गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

आपत्ति दर्ज करते समय किन गलतियों से बचें ?

विशेष रूप से इन गलतियों से बचना चाहिए —

  • बिना प्रमाण के आपत्ति दर्ज न करें।
  • केवल अनुमान के आधार पर उत्तर को गलत न मानें।
  • प्रश्न संख्या गलत चुनने से बचें।
  • प्रमाण के रूप में कमजोर सामग्री का सहारा न लें।
  • एक ही बात के आधार पर अनावश्यक आपत्तियां न डालें।

यहां एक बात समझना जरूरी है कि आपत्ति दर्ज करना अपने आप में अंक बढ़ने की गारंटी नहीं है। संस्था उपलब्ध प्रमाण और अपने परीक्षण के आधार पर निर्णय लेगी।

उत्तर कुंजी के बाद क्या होगा ?

अस्थायी उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। आवश्यक होने पर प्रश्नों या उत्तरों में संशोधन किया जा सकता है। इसके बाद संशोधित उत्तरों के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार होगी। फिर भर्ती प्रक्रिया के अनुसार परिणाम और आगे की चयन प्रक्रिया से संबंधित सूचना जारी की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखनी होगी।

Haryana Court Clerk Answer key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *