Admit CardNaukari

RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card 2026 : जारी, तुरंत करें डाउनलोड, यहां परीक्षा तिथि, समय और डायरेक्ट लिंक

Last Updated on 14/09/2026 3:07 PM by Prashant Shahi

RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी 10+2 स्तर की भर्ती के CBT 02 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के अंतर्गत 3,058 पदों पर नियुक्ति होनी है और दूसरे चरण की परीक्षा 17 सितंबर 2026 को निर्धारित है। यह प्रवेश पत्र आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।

ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने पहले चरण में सफलता हासिल की है, उनके लिए अब प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के साथ-साथ परीक्षा केंद्र, पाली और रिपोर्टिंग समय की जांच करना सबसे जरूरी है। परीक्षा नजदीक होने के कारण अब तैयारी के साथ परीक्षा दिवस की योजना बनाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 प्रवेश पत्र 2026 : लिंक उपलब्ध

आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के अंतर्गत सीईएन 07/2025 के दूसरे चरण की परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड लिंक 13 सितंबर से क्षेत्रीय पोर्टल पर सक्रिय कर दिया गया हैं। CBT 01 में सफलता प्राप्त किए हुए अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि से लॉगिन करके अपना CBT 02 कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

17 सितंबर 2026 को आयोजित CBT 02 परीक्षा के लिए 45,898 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। अब अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के साथ अंतिम दिनों की भागदौड़ से बचते हुए अब तैयारी का ध्यान कमजोर रिवीजन, प्रश्न हल करने की गति और गलत उत्तरों से बचने की रणनीति पर रखना बेहतर होगा।

RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड
परीक्षा का नामएनटीपीसी यूजी सीबीटी 02 परीक्षा 2026
भर्ती का स्तर12वीं अर्थात इंटर लेवल
केंद्रीयकृत रोजगार सूचनासीईएन 07/2025
कुल पद3,058
परीक्षा तिथि17 सितंबर 2026
प्रवेश पत्र13 सितंबर 2026
शहर सूचना पर्ची07 सितंबर 2026
परीक्षा का प्रकारऑनलाइन (सीबीटी)
आधिकारिक वेबसाइटrrb.indianrailways.gov.in

RRB NTPC UG Admit Card 2026 : डायरेक्ट लिंक

रेलवे भर्ती बोर्ड ने दूसरे चरण की परीक्षा का प्रवेश पत्र 13 सितंबर 2026 से उपलब्ध कराया है। अभ्यर्थी अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से पंजीकरण विवरण द्वारा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card 2026 : यहाँ क्लिक करें

सलाह : प्रवेश पत्र अभी डाउनलोड कर केंद्र, पाली और रिपोर्टिंग समय जांच लें तथा अंतिम समय की परेशानी से बचें।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें ?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए विभिन्न स्टेप्स को फॉलो करके अपना प्रवेश पत्र संबंधित क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार हैं —

  1. संबंधित क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट जाए।
  2. होमपेज पर सीईएन 07/2025 से संबंधित भर्ती सूचना लिंक खोजें।
  3. अब एनटीपीसी 10+2 स्तर भर्ती से जुड़ा प्रवेश पत्र लिंक चुनें।
  4. अपनी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि एवं कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  5. मांगी गई सभी विवरण को भरकर लॉगिन बटन को क्लिक करें।
  6. अब स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने एडमिट कार्ड को ध्यानपूर्वक जांचें।
  7. प्रवेश पत्र डाउनलोड करके स्पष्ट प्रति निकालकर सुरक्षित रख लें।

सलाह : प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए किसी अनजान वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज न करें। रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट को प्राथमिकता देना सबसे सुरक्षित तरीका है।

प्रवेश पत्र में कौन-कौन सी जानकारी जांचें ?

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यान से जांच लेना आवश्यक होगा।

  • अभ्यर्थी का नाम
  • अनुक्रमांक
  • पंजीकरण क्रमांक
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा की पाली
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • पहचान संबंधी निर्देश
  • परीक्षा केंद्र पर लागू विशेष निर्देश

सलाह : यदि आपके कॉल लेटर में नाम या अन्य मूल जानकारी में गंभीर त्रुटि दिखाई देती है, तो परीक्षा से पहले संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड के हेल्पलाइन से संपर्क करके त्रुटि को सुधार करवाना अनिवार्य रहेगा।

परीक्षा तिथि, पाली और समय

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 परीक्षा 17 सितंबर 2026 को होगी। अभ्यर्थी की वास्तविक पाली और रिपोर्टिंग समय प्रवेश पत्र में दिए विवरण के अनुसार ही मान्य होगा। उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार पाली का समय इस प्रकार है :

परीक्षा पालीपरीक्षा का समयरिपोर्टिंग समयद्वार बंद होने का समय
पहली पालीसुबह 9:00 से 10:30 बजे तकसुबह 7:30 बजेसुबह 8:30 बजे
दूसरी पालीदोपहर 12:45 से 2:15 बजे तकसुबह 11:15 बजेदोपहर 12:15 बजे
तीसरी पालीशाम 4:30 से 6:00 बजे तकदोपहर 3:00 बजेशाम 4:00 बजे

महत्वपूर्ण : अभ्यर्थी की वास्तविक पाली और रिपोर्टिंग समय प्रवेश पत्र में दिए विवरण के अनुसार ही मान्य होगा। और गेट बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती हैं।

प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं होने पर क्या करें ?

प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय कई बार गलत विवरण, पोर्टल पर अधिक लोग या इंटरनेट की समस्या के कारण प्रवेश पत्र खुलने में दिक्कत हो सकती है। तो निम्न प्रक्रिया को अपनाए।

  • पहले इंटरनेट और दूसरे ब्राउजर से दोबारा प्रयास करें।
  • पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि को सही दर्ज करें।
  • लॉगिन जानकारी भूलने पर पुनर्प्राप्ति विकल्प का उपयोग करें।
  • पंजीकरण के समय मिले संदेश या ईमेल में जानकारी खोजें।
  • फिर भी समस्या रहे तो संबंधित क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड से संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर कौन से दस्तावेज लेकर जाएं ?

परीक्षा वाले दिन दस्तावेज संबंधी परेशानी से बचने के लिए सभी जरूरी दस्तावेजों को पहले से तैयार कर लें।

  • प्रवेश पत्र की स्पष्ट प्रिंटआउट
  • वैध मूल फोटो पहचान पत्र
  • प्रवेश पत्र में बताए गए अन्य दस्तावेज
  • भर्ती बोर्ड के निर्देशों के अनुसार आवश्यक सामग्री

परीक्षा के दिन कौन-सा पहचान पत्र स्वीकार किया जाएगा और कौन-से अतिरिक्त दस्तावेज जरूरी हैं, अभ्यार्थी इसकी अंतिम पुष्टि अपने प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों से करें।

परीक्षा वाले दिन किन गलतियों से बचें ?

परीक्षा के दिन अभ्यर्थी की सबसे बड़ी समस्या अक्सर तैयारी की कमी नहीं, बल्कि जल्दबाजी होती है। अभ्यर्थियों को इन गलतियों से बचना चाहिए —

  • परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचना।
  • प्रवेश पत्र घर पर भूल जाना।
  • मूल पहचान पत्र नहीं ले जाना।
  • परीक्षा केंद्र का पता पहले से नहीं देखना।
  • प्रतिबंधित वस्तुएं साथ ले जाना।
  • कठिन प्रश्न पर बहुत अधिक समय लगाना।
  • बिना सोचे अनुमान लगाकर उत्तर देना।
  • परीक्षा से एक रात पहले पर्याप्त नींद नहीं लेना।

इनमें से अधिकांश गलतियों को परीक्षा से पहले थोड़ी तैयारी करके आसानी से रोका जा सकता है।

RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card 2026 :  महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
परीक्षा तिथि नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *