RSSB Computer Instructor Answer Key 2026 : जारी, ऐसे जांचें अपने संभावित अंक, आपत्ति की तारीख और लिंक
Last Updated on 19/09/2026 7:27 PM by Prashant Shahi
RSSB Computer Instructor Answer Key 2026 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए अब अपने प्रदर्शन का आकलन करने का समय है। कुल 3,951 पदों के लिए 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित परीक्षा के बाद बोर्ड ने प्रोविजनल उत्तर कुंजी उपलब्ध करा दी है।
अभ्यर्थी अपने प्रश्नपत्र के अनुसार दिए गए उत्तरों का मिलान करके संभावित प्राप्तांक का अनुमान लगा सकते हैं। साथ ही, किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति होने पर निर्धारित अवधि में उसे दर्ज करने का अवसर भी मिलेगा। ऐसे में उत्तर कुंजी केवल सही उत्तर जांचने का माध्यम नहीं, बल्कि आगे की तैयारी और परिणाम को लेकर स्थिति समझने का महत्वपूर्ण आधार है।
RSSB Computer Instructor Answer Key 2026 : लेटेस्ट अपडेट
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 18 सितंबर 2026 को बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा संबंधित प्रश्नपत्रों की उत्तर कुंजी और मास्टर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं।
ऑनलाइन आपत्ति 19 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी। जबकि ऑफलाइन आपत्ति 22 से 24 सितंबर 2026 तक होगी। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित है। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों की जांच के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर आगे परिणाम की प्रक्रिया बढ़ेगी।
RSSB Computer Instructor Answer Key 2026 : मुख्य जानकारी
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड |
| भर्ती का नाम | बेसिक एवं वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 |
| विज्ञापन संख्या | 07/2026 |
| कुल पद | 3,951 |
| परीक्षा तिथि | 22 एवं 23 अगस्त 2026 |
| उत्तर कुंजी जारी | 18 सितंबर 2026 |
| उत्तर कुंजी का प्रकार | प्रोविजनल उत्तर कुंजी |
| आपत्ति दर्ज करने की तिथि | 19 सितंबर – 21 सितंबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
RSSB Computer Instructor Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत कठिन नहीं है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए क्रम से इसे देख सकते हैं—
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- मुख्य पृष्ठ पर अभ्यर्थी संबंधित सूचना वाले भाग में जाएं।
- विज्ञापन संख्या 07/2026 उत्तर कुंजी से संबंधित विकल्प खोलें।
- कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की प्रोविजनल उत्तर कुंजी खोजें।
- अपने पद और प्रश्नपत्र के अनुसार सही उत्तर कुंजी को चुनें।
- आंसर की में दिए गए उत्तरों को अपनी उत्तर पुस्तिका से मिलाएं।
- उतर कुंजी डाउनलोड करके संभावित प्राप्तांक की गणना करें।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को ही उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए प्राथमिक स्रोत मानें।
अभ्यर्थी उत्तर कुंजी में क्या जांचें ?
उत्तर कुंजी मिलाते समय अभ्यर्थी जल्दबाजी में केवल सही उत्तरों की संख्या न देखें। पहले अपने प्रश्नपत्र का मिलान करें और फिर प्रत्येक उत्तर की जांच करें। बोर्ड की प्राथमिक उत्तर कुंजी पर आपत्ति का अवसर भी दिया गया है।
- प्रश्नपत्र क्रमांक सही है या नहीं।
- अपने उत्तर और बोर्ड के उत्तर का मिलान।
- सही और गलत उत्तरों की संख्या।
- नकारात्मक अंकन का प्रभाव।
- संदिग्ध या गलत प्रतीत होने वाले प्रश्न।
- आपत्ति के लिए प्रमाणिक आधार।
- अपने संभावित प्राप्तांक की गणना।
सलाह : जिस उत्तर पर ठोस प्रमाण उपलब्ध हो, केवल उसी पर आपत्ति दर्ज करें और अंतिम समय का इंतजार न करें।
उत्तर कुंजी से संभावित प्राप्तांक कैसे निकालें ?
बोर्ड की परीक्षा योजना के अनुसार प्रत्येक प्रश्न एक अंक का है और गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। इसलिए संभावित अंक निकालते समय सही और गलत उत्तर दोनों की संख्या ध्यान में रखें।
- सही उत्तर × 1 = प्राप्त अंक
- गलत उत्तर × 1/3 = कटौती
- संभावित अंक = सही उत्तर − गलत उत्तर की कटौती
- छोड़े गए प्रश्नों पर अंक नहीं जुड़ेंगे।
सलाह : प्राथमिक उत्तर कुंजी से निकले अंक को अंतिम न मानें। आपत्ति के बाद अंतिम उत्तर कुंजी में बदलाव संभव है, इसलिए प्रमाणित प्रश्नों की अलग सूची रखें।
उत्तर कुंजी पर आपत्ति कब दर्ज करें ?
प्राथमिक उत्तर कुंजी का उद्देश्य अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों की जांच का अवसर देना भी है। यदि किसी अभ्यर्थी को लगता है कि बोर्ड द्वारा किसी प्रश्न का दिया गया उत्तर गलत है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज कर सकता है।
आपत्ति दर्ज करने से पहले इन बातों का विशेष ध्यान रखें—
- केवल संदेह के आधार पर आपत्ति दर्ज न करें।
- जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे पहले अपने प्रश्नपत्र से मिलाएं।
- प्रश्नपत्र कोड सही है या नहीं, इसकी जांच करें।
- आपत्ति के समर्थन में प्रमाणिक सामग्री रखें।
- निर्धारित शुल्क और समय सीमा का ध्यान रखें।
- अंतिम क्षण तक आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रतीक्षा न करें।
RSSB Computer Instructor Answer Key 2026 : आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
प्राथमिक उत्तर कुंजी में किसी उत्तर को गलत मानने पर अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बोर्ड की प्रक्रिया में प्रत्येक आपत्ति के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना आवश्यक है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति संबंधी सूचना खोलें।
- संबंधित कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा की आपत्ति सुविधा चुनें।
- अब जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, उसे चयनित करें।
- आपत्ति का उचित कारण और प्रमाणिक आधार दर्ज करें।
- निर्धारित प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी विवरण की जांचकर आपत्ति अंतिम रूप से जमा करें।
- जमा की गई आपत्ति की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
निर्देश : केवल प्रमाणिक आधार वाले प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करें एवं निर्धारित समय सीमा समाप्त होने से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें।
अब आगे की प्रक्रिया क्या होगी?
प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड आवश्यक संशोधन करेगा। इसके आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसके बाद परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर परिणाम जारी किया जाएगा। परिणाम में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती की अगली प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। अभ्यार्थी प्राथमिक उत्तर कुंजी से प्राप्त अंक को अंतिम परिणाम न मानें।
RSSB Computer Instructor Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| उत्तर कुंजी डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
