Latest JobsNaukari

UP PRT Vacancy 2026 : सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर आवेदन शुरू, योग्यता, आयु सीमा और अंतिम तिथि

Last Updated on 19/09/2026 7:27 PM by Prashant Shahi

UP PRT Vacancy 2026 : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के साथ संबद्ध प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह एक शानदार अवसर आया है।

विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत 12,405 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले शैक्षणिक योग्यता, शिक्षक पात्रता एवं आवश्यक से जुड़ी शर्तों को ध्यानपूर्वक समझना जरूरी है।

UP Primary Teacher Vacancy 2026 : नवीनतम अपडेट

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग नें सहायक अध्यापक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। सभी अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले एक बार पंजीकरण करना आवश्यक है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है, जबकि सुधार के लिए 19 अक्टूबर तक अवसर दिया गया है।

कुल 12,405 रिक्तियों में 11,508 पद शहरी प्राथमिक विद्यालयों और 897 पद संबद्ध प्राथमिक विद्यालयों से जुड़े हैं। कार्यक्रम अनुसार लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को निर्धारित की गई है। अब अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि की प्रतीक्षा करने के बजाय पात्रता और दस्तावेजों की जांच करके समय पर आवेदन पूरा कर लेना चाहिए

UP PRT Vacancy 2026 : भर्ती की मुख्य जानकारी

महत्वपूर्ण जानकारीविवरण
भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग
भर्ती का नामप्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती 2026
विज्ञापन संख्या05/2026
कुल पद12,405
आवेदन शुरू की तिथि16 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 अक्टूबर 2026
आवेदन माध्यमऑनलाइन
ओटीआर पंजीकरणअनिवार्य
अधिकारिक वेबसाइटupessc.up.gov.in

12,405 पदों का विवरण

इस भर्ती की खास बात यह है कि सभी 12,405 पद एक ही श्रेणी में नहीं हैं। पदों को शहरी प्राथमिक विद्यालय और संबद्ध प्राथमिक विद्यालयों के आधार पर विभाजित किया गया है। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार इसका विभाजन इस प्रकार है।

पदरिक्तियां
शहरी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक11,508
संबद्ध प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक — बालक विद्यालय473
संबद्ध प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक — बालिका विद्यालय424
कुल12,405

अभ्यर्थी जिला एवं श्रेणी अनुसार पदों का विवरण नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। और उन्हे आवेदन से पहले यह भी देखना जरूरी है कि उसकी शैक्षणिक योग्यता और शिक्षक पात्रता संबंधित पद के लिए लागू शर्तों को पूरा करती है या नहीं।

UP Teacher Bharti 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ

प्रक्रियामहत्वपूर्ण तिथि
भर्ती विज्ञापन जारी15 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू16 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि15 अक्टूबर 2026
आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि19 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा की तिथि03 एवं 04 दिसंबर 2026

UP Assistant Teacher Vacancy 2026 में कौन कर सकता है आवेदन ?

सहायक अध्यापक भर्ती में शहरी सहायक अध्यापक एवं संबद्ध प्राथमिक विद्यालय के पदों के लिए भी स्नातक, शिक्षक प्रशिक्षण तथा कक्षा 1 से 5 के लिए मान्य शिक्षक पात्रता जैसी शर्तें बताई गई हैं।

सहायक अध्यापक — प्राथमिक, शहरी क्षेत्र

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष योग्यता
  • 02 वर्षीय बेसिक शिक्षक प्रमाणपत्र, विशेष बेसिक शिक्षक प्रशिक्षण।
  • भारतीय पुनर्वास परिषद से मान्य विशेष शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा।
  • 04 वर्षीय प्राथमिक शिक्षा स्नातक, 02 वर्षीय प्राथमिक शिक्षा डिप्लोमा।
  • संबंधित पद के लिए निर्धारित शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना भी आवश्यक।

सहायक अध्यापक — संबद्ध प्राथमिक विद्यालय

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी अनिवार्य।
  • इसके साथ निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होना जरूरी है।
  • संबंधित प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण।
  • एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में बीटीसी या डीएलएड।

महत्वपूर्ण : आवेदन से पहले अंतिम पात्रता तय करने के लिए अभ्यर्थी को अपने स्नातक विषय, शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाणपत्र और शिक्षक पात्रता परीक्षा का मिलान विज्ञापन संख्या 05/2026 के मूल विज्ञापन से करना चाहिए।

कितने उम्र सीमा वाले अभ्यर्थी करें आवेदन ?

आधिकारिक भर्ती सूचना के अनुसार यूपीईएसएससी सहायक अध्यापक भर्ती 2026 में आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार पात्र आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में निर्धारित छूट मिलेगी।

  • शहरी प्राथमिक सहायक अध्यापक :
    • न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
  • संबद्ध प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक :
    • न्यूनतम आयु 21 वर्ष; सेवा संबंधी अधिकतम आयु 62 वर्ष तक है।
  • पात्र आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट :
    • एससी/एसटी एवं ओबीसी (उत्तर प्रदेश) : अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट।
    • दिव्यांग अभ्यर्थी (उत्तर प्रदेश) : अधिकतम आयु में 15 वर्ष की छूट।
    • भूतपूर्व सैनिक : सैन्य सेवा अवधि के अतिरिक्त 3 वर्ष की छूट।
    • शिक्षा मित्र : अधिकतम आयु 60 वर्ष तक निर्धारित है।

सलाह : 01 जुलाई 2026 को 21 वर्ष पूरे कर चुके और निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के भीतर आने वाले अभ्यर्थी अपनी श्रेणी एवं पद के अनुसार पात्रता जांचकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा ?

भर्ती विवरणों के अनुसार आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग रखा गया है। शुल्क का विवरण इस प्रकार है।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹1000/- रूपये
एससी/एसटी₹500/- रूपये
दिव्यांग अभ्यर्थी₹300/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

शुल्क जमा करने के बाद भुगतान की पुष्टि अवश्य करें और उसकी रसीद या प्रमाण सुरक्षित रखें। अंतिम दिन भुगतान पर तकनीकी समस्या होने की स्थिति में आवेदन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

आवेदन से पहले किन दस्तावेजों को तैयार रखें ?

आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अभ्यार्थी निम्नलिखित जरूरी प्रमाण पत्रों को तैयार कर लें।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
  • शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र
  • जन्मतिथि संबंधी प्रमाण
  • जाति प्रमाण पत्र, (यदि लागू हो)
  • ईडब्लूएस वर्ग का प्रमाण पत्र, जहां लागू हो
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र, जहां लागू हो
  • पहचान संबंधी विवरण
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • सक्रिय मोबाईल नंबर एवं ईमेल आईडी

आवेदन के लिए संबंधित दस्तावेज की जानकारी और निर्धारित पात्रता तिथि की पुष्टि आधिकारिक नोटिफिकेशन से ही करें।

UP PRT Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें ?

आधिकारिक भर्ती सूचना के अनुसार आवेदन ऑनलाइन माध्यम से होगा और आवेदन से पहले OTR पंजीकरण करना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

  1. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए “नोटिस बोर्ड” सेक्शन में जाए।
  3. विज्ञापन संख्या 05/2026 सहायक अध्यापक भर्ती 2026 लिंक खोलें।
  4. व्यक्तिगत विवरण दर्ज एवं OTP सत्यापन करके OTR पूरा करें।
  5. पंजीकरण के बाद अपने OTR ID से आवेदन में प्रवेश करें।
  6. अब सहायक अध्यापक भर्ती का संबंधित आवेदन चुनें।
  7. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी संबंधी जानकारी सावधानी से भरें।
  8. अपनी आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  9. अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  10. अंतिम रूप से फॉर्म जमा करके उसकी प्रति एवं शुल्क रसीद सुरक्षित रखें।

निर्देश : आवेदन अंतिम दिन तक न टालें। अंतिम जमा करने से पहले नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और अन्य विवरण प्रमाणपत्रों से मिलाकर जांच लेना सबसे महत्वपूर्ण है।

आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखें ?

आवेदन से पहले अपनी पात्रता और दस्तावेजों का मिलान मूल विज्ञापन से जरूर करें। इस भर्ती में OTR पंजीकरण अनिवार्य है।

  • नाम, जन्मतिथि और शैक्षणिक विवरण प्रमाणपत्र के अनुसार भरें।
  • सही पद और संबंधित पात्रता का चयन करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर व जरूरी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • शुल्क भुगतान के बाद उसकी रसीद सुरक्षित रखें।
  • अंतिम जमा करने से पहले पूरा आवेदन दोबारा जांचें।

सलाह : आवेदन के लिए अंतिम दिन का इंतजार न करें। आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म व शुल्क भुगतान की प्रति सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया

आधिकारिक भर्ती विवरण के अनुसार यूपीईएसएससी सहायक अध्यापक भर्ती 2026 में चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा और निर्धारित चयन मानकों के आधार पर किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा : 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न, कुल 360 अंक और 02 घंटे की अवधि।
  • वरीयता सूची : लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • दस्तावेज सत्यापन : वरीयता सूची में आने वाले अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों की जांच।
  • समान अंक होने पर : पहले स्नातक के प्रतिशत, फिर शिक्षक प्रशिक्षण के प्रतिशत और उसके बाद अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।

सलाह : केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ध्यान न दें। चूंकि वरीयता सूची लिखित परीक्षा के अंकों से बनेगी, इसलिए तैयारी में अधिकतम अंक प्राप्त करने की रणनीति रखें।

सहायक अध्यापक को कितनी मिलेगी सैलरी

आधिकारिक अधिसूचना के आधार पर सहायक अध्यापक पदों के लिए वेतन मैट्रिक्स स्तर-6 लागू है। इसके साथ अन्य भत्ते भी लागू हो सकते हैं।

  • शहरी प्राथमिक सहायक अध्यापक: स्तर-6 — ₹35,400–₹1,12,400।
  • संबद्ध प्राथमिक सहायक अध्यापक: स्तर-6 — ₹35,400–₹1,12,400।

सलाह : वेतन को केवल अधिकतम राशि के आधार पर न देखें। वास्तविक मासिक वेतन में भत्ते, कटौतियां और नियुक्ति संबंधी नियमों का प्रभाव पड़ता है।

UP PRT Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *