UPSSSC Forest Guard Admit Card 2026 : जारी, 27 सितंबर को होगी 708 पदों की परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
Last Updated on 24/09/2026 8:05 AM by Prashant Shahi
UPSSSC Forest Guard Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके परीक्षा केंद्र, तिथि, समय और अन्य निर्देशों को देख सकते हैं।
अगर आपने इस परीक्षा के लिए तैयारी की है, तो अभी सबसे पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसकी सभी जानकारियां जांच लें और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की योजना पहले से बना लें। इस भर्ती के तहत कुल 708 पदों पर चयन किया जाना है। और मुख्य परीक्षा 27 सितंबर 2026 को आयोजित होगी।
यूपी वन रक्षक मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र 2026 : हुआ जारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 12-परीक्षा/2026 के तहत वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन डिटेल के जरिए हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि-समय और परीक्षा केंद्र जैसी जरूरी जानकारी दी गई है।
आयोग ने इससे पहले 18 सितंबर 2026 को परीक्षा जनपद/सिटी से संबंधित अग्रिम सूचना जारी की थी। परीक्षा 27 सितंबर 2026 को एक पाली में आयोजित होगी। अब एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से पहले अपने केंद्र की पूरी जानकारी और परीक्षा-दिवस की तैयारी को अंतिम रूप देना महत्वपूर्ण है।
UPSSSC Forest Guard Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती आयोग | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग |
| विज्ञापन संख्या | 12-परीक्षा/2026 |
| पद का नाम | वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक |
| परीक्षा का नाम | मुख्य परीक्षा 2026 |
| कुल पद | 708 |
| एडमिट कार्ड जारी | 23 सितंबर 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 27 सितंबर 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| अधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी निम्न प्रक्रिया अपना सकते हैं—
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और प्रवेश पत्र वाले भाग को खोलें।
- वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र विकल्प चुनें।
- मांगी गई पंजीकरण संबंधी जानकारी निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
- आवश्यक जन्मतिथि और सत्यापन विवरण भरकर आगे बढ़ें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगा।
- प्रदर्शित प्रवेश पत्र में अपना नाम, परीक्षा केंद्र और समय जांचें।
- सही जानकारी होने पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करके सुरक्षित कर लें।
- परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट रखें।
महत्वपूर्ण : मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करके के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। और आधिकारिक वेबसाइट से ही प्रवेश पत्र डाउनलोड करना सबसे सुरक्षित तरीका है।
परीक्षा से पहले अभ्यर्थी क्या-क्या जांचें ?
परीक्षा से कुछ दिन पहले तैयारी को केवल पढ़ाई तक सीमित रखना सही नहीं होगा। प्रवेश पत्र से जुड़ी छोटी गलती भी परीक्षा वाले दिन परेशानी पैदा कर सकती है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नीचे दी गई जानकारियों को जांच लें :
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर/पंजीकरण संख्या
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा की तिथि, समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पूरा पता
- रिपोर्टिंग से संबंधित निर्देश
- जरूरी दिशा-निर्देश
- आवश्यक दस्तावेज संबंधी निर्देश
सलाह : परीक्षा केंद्र की जानकारी मिलने के बाद अंतिम दिन तक यात्रा की योजना टालना उचित नहीं है। यदि केंद्र दूसरे शहर या दूर के क्षेत्र में मिला है, तो पहले ही वहां पहुंचने का रास्ता और अनुमानित यात्रा समय देख लेना व्यावहारिक रहेगा।
परीक्षा तिथि और पाली का समय
UPSSSC वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2026 की निर्धारित तिथि और समय की जानकारी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के अनुसार ही देखनी चाहिए। उपलब्ध नवीनतम जानकारी के अनुसार परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
| परीक्षा तिथि | 27 सितंबर 2026 |
| शिफ्ट | एक पाली |
| परीक्षा समय | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
| परीक्षा अवधि | 02 घंटे |
सलाह : परीक्षा केंद्र की जानकारी मिलने के बाद अंतिम दिन तक यात्रा की योजना टालना उचित नहीं है। यदि केंद्र दूसरे शहर या दूर के क्षेत्र में मिला है, तो पहले ही वहां पहुंचने का रास्ता और अनुमानित यात्रा समय देख लेना व्यावहारिक रहेगा।
UPSSSC Forest Guard Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न
उपलब्ध परीक्षा विवरण के अनुसार मुख्य परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए 02 घंटे का समय निर्धारित है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक तथा गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नकारात्मक अंक व्यवस्था लागू होगी।
| विषय | प्रश्न |
|---|---|
| विषयगत ज्ञान | 50 |
| प्रारंभिक स्तर की गणित एवं जीव विज्ञान | 15 |
| कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा संबंधित समसामयिक तकनीकी विकास/नवाचार | 15 |
| उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी | 20 |
| कुल | 100 |
परीक्षा के दिन आवश्यक दस्तावेज
परीक्षा केंद्र पर पहुंचते समय अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र और पहचान से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ रखने चाहिए। प्रवेश पत्र में आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों को अंतिम मानकर उसी के अनुसार तैयारी करें।
- प्रवेश पत्र की प्रिंट कॉपी
- आधार कार्ड/अन्य पहचान पत्र
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- हॉल टिकट में निर्देशित अन्य सामग्री
सलाह : सभी दस्तावेज परीक्षा से एक दिन पहले ही तैयार करके रख लें, क्योंकि बिना इन दस्तावेजों के किसी भी अभ्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
प्रवेश पत्र डाउनलोड न हो या लॉगिन विवरण भूल जाएं तो क्या करें ?
यदि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है या पंजीकरण विवरण याद नहीं है, तो घबराने के बजाय आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सहायता विकल्प देखें। गलत जानकारी बार-बार भरने से बचें।
- आधिकारिक पोर्टल पर जाकर लॉगिन सहायता विकल्प देखें।
- अपना लॉगिन विवरण सही सही दर्ज करके देखें।
- पंजीकरण विवरण से जुड़े पुराने संदेश या ईमेल को जांचें।
- वेबसाइट धीमी होने पर कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।
- किसी अनधिकृत वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
लगातार समस्या बनी रहने या आपका लॉगिन डिटेल्स न मिलने पर आयोग के आधिकारिक सहायता माध्यम से संपर्क करें। परीक्षा नजदीक होने के कारण समस्या बनी रहे तो शिकायत का प्रमाण सुरक्षित रखें।
परीक्षा वाले दिन किन बातों का ध्यान रखें ?
परीक्षा के दिन अभ्यर्थी को अनावश्यक तनाव से बचते हुए प्रवेश पत्र में दिए निर्देशों के अनुसार केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
- परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
- परीक्षा केंद्र का पूरा पता पहले से देख लें, ताकि समय पर पहुंच सकें।
- केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।
- सत्यापन/प्रवेश संबंधी प्रक्रिया के लिए केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
- एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं।
- मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर न जाएं।
- प्रश्न हल करते समय समय का सही प्रबंधन करें और जल्दबाजी से बचें।
UPSSSC Forest Guard Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| एडमिट कार्ड नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
