Admit CardNaukari

UPSSSC FSL Admit Card 2026 : हॉल टिकट जारी, यहां से करें डाउनलोड, 27 सितंबर को होगा एग्जाम

Last Updated on 24/09/2026 8:48 AM by Prashant Shahi

UPSSSC FSL Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट सामने आ गया है। आयोग की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत साइंटिफिक असिस्टेंट और लेबोरेटरी असिस्टेंट के कुल 208 पदों पर नियुक्ति की जानी है।

अब जिन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माना गया है, उनके लिए परीक्षा केंद्र, समय और प्रवेश संबंधी निर्देशों की जानकारी जानना सबसे जरूरी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के साथ उसमें दर्ज विवरण और आवश्यक निर्देशों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।

लेटेस्ट अपडेट : 23 सितंबर को जारी हुआ FSL हॉल टिकट

यूपीएसएसएससी नें एफएसएल (FSL) मुख्य परीक्षा 2026 का हॉल टिकट 23 सितंबर 2026 को जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा 27 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इससे पहले आयोग ने 18 सितंबर को परीक्षा सिटी की जानकारी उपलब्ध कराई थी, जबकि अब जारी हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र से संबंधित विस्तृत विवरण देखा जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका स्पष्ट प्रिंट निकाल लें। साथ ही परीक्षा-दिवस से जुड़ी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें।

UPSSSC FSL Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

मुख्य जानकारीविवरण
भर्ती कराने वाला आयोगउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद का नामसाइंटिफिक असिस्टेंट और लेबोरेटरी असिस्टेंट
विज्ञापन संख्या15-परीक्षा/2026
परीक्षा का नामविधि विज्ञान प्रयोगशाला संयुक्त मुख्य परीक्षा 2026
कुल पद208
प्रवेश पत्र जारी की तिथि23 सितंबर 2026
परीक्षा की तिथि27 सितंबर 2026
परीक्षा का माध्यमऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

UPSSSC FSL Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

  1. पहले यूपीएसएसएससी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. मुख्य पृष्ठ पर प्रवेश पत्र से संबंधित उपलब्ध विकल्प पर जाएं।
  3. वि. सं. 15-परीक्षा/2026 एफएसएल मुख्य परीक्षा विकल्प को चुनें।
  4. अब अपनी पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि को दर्ज करें।
  5. अपनी लिंग और सत्यापन कोड को भरकर लॉगिन बटन को दबाए।
  6. अब UPSSSC FSL Admit Card 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. हॉल टिकट डाउनलोड करके उसमें दर्ज सभी जानकारी जांचें।
  8. अब परीक्षा के लिए इसका स्पष्ट प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों द्वारा अपनी पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि, लिंग और सत्यापन कोड का उपयोग किए जाने की जानकारी आवश्यक होगी।

प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी क्या-क्या जांचें ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद केवल फोटो, नाम और परीक्षा तिथि देखकर उसे सुरक्षित न रखें। परीक्षा से पहले इन महत्वपूर्ण जानकारियों की जांच करना बेहद जरूरी है।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर/अनुक्रमांक
  • रजिस्ट्रेशन/आवेदन संख्या
  • फ़ोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तिथि
  • रिपोर्टिंग का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • पहचान पत्र से संबंधित जानकारी
  • परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश

यदि प्रवेश पत्र में कोई गंभीर त्रुटि दिखाई देती है, तो परीक्षा से ठीक पहले तक इंतजार करने के बजाय आयोग की ओर से उपलब्ध संपर्क माध्यम से समय रहते जानकारी लेना बेहतर रहेगा।

27 सितंबर को होगी FSL संयुक्त मुख्य परीक्षा

विधि विज्ञान प्रयोगशाला की संयुक्त मुख्य परीक्षा 27 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी।

अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में दिए केंद्र, रिपोर्टिंग समय और निर्देशों को जांच लें। और अब तैयारी के लिए बहुत कम समय बचा है। इस समय नई अध्ययन सामग्री जोड़ने के बजाय पढ़े हुए विषयों का रिवीजन, प्रश्नों का अभ्यास और समय प्रबंधन अधिक होगा है।

अंतिम दिनों में तैयारी का तरीका

  • पहले से पढ़े हुए महत्वपूर्ण विषयों का दोहराव करें।
  • पुराने प्रश्नों को समय सीमा में हल करें।
  • जिन विषयों में बार-बार गलती हो रही है, उन्हें दोबारा पढ़ें।
  • परीक्षा से एक दिन पहले बहुत अधिक नया विषय शुरू न करें।
  • परीक्षा केंद्र तक पहुंचने का मार्ग पहले से देख लें।
  • प्रवेश पत्र और पहचान पत्र रात में ही तैयार करके रखें।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले जरूरी दस्तावेजों को तैयार रखना बेहतर रहेगा। प्रवेश पत्र में दिए निर्देशों को अंतिम मानें।

  • FSL प्रवेश पत्र 2026 की कॉपी
  • आधार कार्ड/वैध मूल पहचान पत्र।
  • पासपोर्ट आकार का फोटो, (यदि आवश्यक हो)
  • आयोग द्वारा निर्देशित अन्य आवश्यक दस्तावेज, (यदि लागू हों)

सलाह : परीक्षा से एक दिन पहले सभी दस्तावेज तैयार कर लें, ताकि केंद्र पर पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो।

प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो रहा तो क्या करें ?

कई बार प्रवेश पत्र जारी होने के बाद वेबसाइट पर अधिक संख्या में अभ्यर्थियों के आने के कारण पृष्ठ खुलने में परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। निम्न उपाय करें –

  • पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि सही भरें।
  • सत्यापन कोड ध्यान से दर्ज करें।
  • इंटरनेट और ब्राउज़र बदलकर प्रयास करें।
  • वेबसाइट पर अधिक भार हो तो कुछ समय बाद पुनः खोलें।

यदि विवरण सही होने के बावजूद भी प्रवेश पत्र नहीं खुल रहा है, तो आयोग की आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क करें। अनधिकृत वेबसाइट या किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा भेजे गए प्रवेश पत्र पर निर्भर न रहें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करके रखें, अंतिम दिन का इंतजार न करें।
  • हॉल टिकट में निर्देशित वैध पहचान पत्र को अपने साथ रखें।
  • एडमिट कार्ड पर दिए समय और परीक्षा केंद्र को विशेष रूप से नोट करें।
  • परीक्षा से पहले अपने केंद्र तक पहुंचने की योजना अवश्य बना लें।
  • परीक्षा केंद्र में हमेश समय प्रबंधन एवं दिशा निर्देशों पर विशेष ध्यान दें।
  • परीक्षा केंद्र पर कोई भी प्रतिबंधित वस्तु अपने साथ लेकर न जाएं।
  • किसी भी नई जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस को प्राथमिकता दें।

UPSSSC FSL Admit Card 2026 :  महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *