Answer KeyNaukari

RRB NTPC UG Answer Key 2026 : सीबीटी 02 उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें अपने उत्तर और संभावित अंक

Last Updated on 25/09/2026 2:02 PM by Prashant Shahi

RRB NTPC UG Answer Key 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने विज्ञापन संख्या सीईएन 07/2025 के अंतर्गत 10+2 स्तर की CBT 02 परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दी है। उत्तर कुंजी के माध्यम से अभ्यर्थी अपने दिए गए उत्तरों को जांचकर प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं। इस भर्ती से कुल 3058 रिक्त पद पर नियुक्ति होनी हैं।

खास बात यह है कि यह केवल अंक जानने का माध्यम नहीं है, बल्कि किसी उत्तर में संभावित गलती मिलने पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी देता है। इसलिए उत्तर कुंजी देखने के बाद जल्दबाजी में परिणाम का अनुमान लगाने के बजाय अपनी प्रतिक्रिया और आधिकारिक उत्तरों का सावधानी से मिलान करना अधिक उपयोगी रहेगा।

RRB NTPC UG CBT 02 Answer Key 2026 : लिंक सक्रिय

आरआरबी नें 24 सितंबर 2026 को एनटीपीसी यूजी सीबीटी 02 परीक्षा की प्रश्नपत्र, अभ्यर्थी की दर्ज प्रतिक्रियाएं एवं उतर कुंजी देखने की सुविधा उपलब्ध करा दी है। 17 सितंबर 2026 को आयोजित CBT 2 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अधिकारिक पोर्टल पर अपने पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि से लॉगिन करके उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

आंसर की में दर्ज उत्तरों में किसी त्रुटि की आशंका होने पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा 30 सितंबर 2026 को रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी। और अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 50 रुपये आप्ति शुल्क देना होगा। इसलिए अभ्यर्थियों को पहले अपनी उतर कुंजी का मिलान करना चाहिए, फिर प्रमाण के आधार पर ही आपत्ति दर्ज करनी चाहिए।

RRB NTPC UG CBT 02 Answer Key 2026 : यहाँ क्लिक करें

RRB NTPC UG Answer Key 2026 : मुख्य जानकारी

जानकारीविवरण
भर्ती संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
भर्ती का नामएनटीपीसी इंटर लेवल
विज्ञापन संख्याCEN 07/2025
कुल पद3058
परीक्षा की तिथि17 सितंबर 2026
उतर कुंजी जारी की तिथि24 सितंबर 2026
उत्तर कुंजी का प्रकारप्रोविजनल
आप्ति दर्ज करने की तिथि30 सितंबर 2026, रात 11:55 बजे
अधिकारिक वेबसाइटrrb.digialm.com

RRB NTPC UG Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उत्तर कुंजी देखने के लिए अभ्यर्थी अपने संबंधित क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
  2. सीईएन 07/2025 के अंतर्गत NTPC UG का विकल्प चुनें।
  3. सीबीटी 2 उत्तर कुंजी व प्रतिक्रिया पत्रक से संबंधित लिंक खोलें।
  4. अब पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  5. स्क्रीन पर उपलब्ध अपनी प्रतिक्रिया पत्रक एवं उत्तर कुंजी देखें।
  6. उत्तरों का मिलान करके अपने संभावित प्राप्तांक की गणना करें।
  7. आवश्यकता होने पर आपत्ति दर्ज करें एवं विवरण को सुरक्षित रखें।

लॉगिन करने के बाद दिखाई देने वाली जानकारी को सुरक्षित रखना उपयोगी रहेगा, क्योंकि आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित प्रश्न और अपने उत्तर की जांच करनी पड़ सकती है।

संभावित अंक की गणना कैसे करें ?

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 02 में 120 प्रश्न होते हैं, और प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होता है एवं प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटा जाता है। और छोड़े गए प्रश्नों पर अंक नहीं जुडते हैं और नही कटते हैं। इसलिए उत्तर कुंजी से संभावित अंक निकालने के लिए सही और गलत उत्तरों की संख्या अलग-अलग गिनें।

  • सही उत्तरों की संख्या × 1 करें।
  • गलत उत्तरों की संख्या × 1/3 करें।

संभावित अंक = सही उत्तरों के अंक − गलत उत्तरों पर कटे अंक

सलाह : यह केवल संभावित अंक हैं। अंतिम अंक में बहु-पाली परीक्षा के सामान्यीकरण का प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए संभावित अंक को अंतिम परिणाम न मानें।

उत्तर कुंजी में गलती मिले तो क्या करें ?

यदि किसी अभ्यर्थी को लगता है कि किसी प्रश्न का आधिकारिक उत्तर सही नहीं है, तो वह निर्धारित अवधि में प्रमाण के साथ आपत्ति दर्ज कर सकता है। आपत्ति के साथ संबंधित प्रश्न के उत्तर को सही साबित करने वाला विश्वसनीय प्रमाण देखना जरूरी है।

आपत्ति दर्ज करने से पहले इन बातों की जांच करें —

  • प्रोविजनल उत्तर कुंजी के प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
  • अपनी प्रतिक्रिया और आधिकारिक उत्तर की तुलना करें।
  • संबंधित विषय की पुस्तक या आधिकारिक स्रोत से उत्तर की पुष्टि करें।
  • आपत्ति दर्ज करते समय मांगा गया प्रमाण पत्र उपलब्ध रखें।
  • निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आपत्ति जमा करें।
  • शुल्क और आपत्ति संबंधी नियमों को आधिकारिक निर्देश से मिलाएं।

प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

उतर कुंजी में त्रुटि की स्थिति में अभ्यर्थी निम्न चरणों का पालन करके अपना आप्ति दर्ज कर सकते हैं।

  1. संबंधित क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. सीईएन 07/2025 के उत्तर कुंजी एवं आपत्ति वाले लिंक पर जाएं।
  3. पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि से अपने खाते में प्रवेश करें।
  4. प्रश्न, अपना दर्ज उत्तर और आधिकारिक उत्तर ध्यानपूर्वक जांचें।
  5. उतर कुंजी में जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसका ध्यानपूर्वक चयन करें।
  6. अब आपत्ति का उचित कारण और आवश्यक प्रमाण दर्ज करें।
  7. निर्धारित शुल्क का भुगतान करके आपत्ति का विवरण जमा करें।
  8. जमा करने के बाद आपत्ति की प्रति या भुगतान रसीद सुरक्षित रखें।

सलाह : आपत्ति दर्ज करने से पहले प्रश्न, अपने उत्तर और आधिकारिक उत्तर का मिलान करें। और केवल ठोस प्रमाण उपलब्ध होने पर ही आपत्ति दर्ज करें

परिणाम कब होगा जारी और आगे की प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभी फाइनल उत्तर कुंजी और रिजल्ट की निश्चित तिथि घोषित नहीं की है। आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। परिणाम में सफल अभ्यर्थियों को पद के अनुसार आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इसमें कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा या टंकण कौशल परीक्षा, फिर दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल हो सकते हैं।

RRB NTPC UG Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
उत्तर कुंजी नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *