RBI Assistant Mains Result 2026 : घोषित, PDF में देखें अपना रोल नंबर, कटऑफ और आगे क्या होगा ?
Last Updated on 25/09/2026 11:49 AM by Prashant Shahi
RBI Assistant Mains Result 2026 : भारतीय रिजर्व बैंक सहायक भर्ती मुख्य परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट आ गया है। आरबीआई ने सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अब अपने अनुक्रमांक के माध्यम से यह जान सकते हैं कि उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए चुना गया है या नहीं।
रिजल्ट के बाद अभ्यर्थियों को केवल चयन स्थिति को जानना ही नहीं है, बल्कि आगे होने वाली भाषा दक्षता परीक्षा और उससे जुड़ी प्रक्रिया को समझना भी जरूरी है। वे अभ्यर्थी जिनका नाम या अनुक्रमांक सूची में शामिल है, उन्हें अब अगली आधिकारिक सूचना पर नजर रखते हुए अपनी तैयारी की दिशा तय करनी चाहिए।
आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा परिणाम 2026 : हुआ जारी
आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा का परिणाम 24 सितंबर 2026 से अधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध हो गया हैं। परिणाम में उन अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक शामिल किए गए हैं, जिन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अभ्यर्थी भारतीय रिजर्व बैंक के भर्ती पोर्टल पर जारी रिजल्ट PDF में अपना अनुक्रमांक खोज सकते हैं।
यह परीक्षा 07 जून 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यदि अनुक्रमांक सूची में मौजूद है, तो अभ्यर्थी को भाषा दक्षता परीक्षा से संबंधित सूचना पर नजर रखनी चाहिए। इस चरण में परीक्षा की तारीख, स्थान और आवश्यक निर्देशों की जानकारी बैंक की ओर से दी जाएगी।
RBI Assistant Mains Result PDF 2026 : यहाँ क्लिक करें
RBI Assistant Mains Result : महत्वपूर्ण जानकारी
| भर्ती बोर्ड | भारतीय रिजर्व बैंक |
| परीक्षा का नाम | आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा 2026 |
| कुल पद | 650 |
| मुख्य परीक्षा की तारीख | 07 जून 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 24 सितंबर 2026 |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन PDF |
| कुल चयनित अभ्यार्थी | 1489 (Appx) |
| अगला चरण | भाषा दक्षता परीक्षा |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.rbi.org.in |
RBI Assistant Mains Result 2026 : कैसे देखें ?
अभ्यर्थी परिणाम देखने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर संबंधित परिणाम सूचना देखसकते हैं।
- अभ्यर्थी सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Opportunities या Results” सेक्शन खोलें।
- RBI Assistant Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- सहायक भर्ती के मुख्य परीक्षा के रिजल्ट पीडीएफ़ को खोलें ।
- रिजल्ट डाउनलोड करके मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें।
- PDF में अपना रॉल नंबर खोजें। अपनी शॉर्टलिस्टिंग कन्फर्म करें।
- आगे के लिए रिजल्ट PDF का प्रिंटआउट कॉपी सुरक्षित रख लें।
रिजल्ट PDF में चयनित अभ्यर्थियों के रॉल नंबर दिए गए हैं और इसी सूची से अभ्यर्थी अपनी चयनित होने की स्थिति देख सकते हैं।
आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा रिजल्ट में दर्ज विवरण
आरबीआई की आधिकारिक भर्ती जानकारी के आधार पर, परिणाम पीडीएफ में मुख्यतः ये विवरण शामिल होंगे।
- भर्ती एवं पद का नाम
- विज्ञापन संख्या
- मुख्य परीक्षा का विवरण
- केंद्रवार चयनित अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक
- भाषा दक्षता परीक्षा संबंधी निर्देश
- अगले चरण की महत्वपूर्ण तिथियां
रिजल्ट सूची मुख्य परीक्षा के आधार पर अगले चरण के लिए अस्थायी चयन दर्शाती है। इसलिए केवल अनुक्रमांक देखकर अंतिम नियुक्ति न मानें; भाषा दक्षता परीक्षा और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करना जरूरी है।
आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा की कटऑफ कब आएगी ?
आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा का कटऑफ अभी जारी नहीं हुआ है। 24 सितंबर 2026 को मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आरबीआई कटऑफ को क्षेत्र/कार्यालय और श्रेणी के अनुसार अलग से जारी करेगा।
बैंक द्वारा व्यक्तिगत अंकपत्र तथा क्षेत्रवार और श्रेणीवार कटऑफ बाद में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है। परीक्षा के कठिनाई स्तर और अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया के आधार पर संभावित कटऑफ का अनुमान दिया है। जो निम्न प्रकार हैं।
| आरबीआई कार्यालय | संभावित मुख्य परीक्षा कटऑफ |
|---|---|
| अहमदाबाद | 121–125 |
| बेंगलुरु | 116–120 |
| भोपाल | 125–129 |
| भुवनेश्वर | 129–133 |
| चंडीगढ़ | 131–135 |
| चेन्नई | 125–129 |
| गुवाहाटी | 116–120 |
| हैदराबाद | 128–132 |
| जयपुर | 129–133 |
| जम्मू | 121–125 |
| कानपुर एवं लखनऊ | 124–128 |
| कोलकाता | 124–128 |
| मुंबई | 118–122 |
| नागपुर | 120–124 |
| नई दिल्ली | 126–130 |
| पटना | 127–131 |
| तिरुवनंतपुरम एवं कोच्चि | 123–127 |
महत्वपूर्ण : ऊपर दिए गए अंक केवल अनुमानित हैं। वास्तविक कटऑफ आरबीआई द्वारा जारी होने के बाद ही मान्य होगी। कटऑफ पर रिक्तियों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर और अभ्यर्थियों के समग्र प्रदर्शन जैसे कारकों का प्रभाव पड़ता है।
मुख्य परीक्षा के बाद अब क्या होगा ?
मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगली चयन प्रक्रिया के रूप में भाषा दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसमें संबंधित कार्यालय के लिए निर्धारित स्थानीय भाषा में अभ्यर्थी की पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने की क्षमता परखी जाती है। यह चरण उत्तीर्ण करना आवश्यक है। इसके बाद नियम अनुसार दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएंगी।
प्रारंभिक परीक्षा → मुख्य परीक्षा → भाषा दक्षता परीक्षा → अंतिम चयन
भाषा दक्षता परीक्षा को केवल औपचारिकता मानकर छोड़ना सही रणनीति नहीं होगी। संबंधित कार्यालय के लिए निर्धारित स्थानीय भाषा में अभ्यर्थी की व्यावहारिक दक्षता इस चरण में देखी जाती है। इसलिए अभ्यार्थी अभी से निम्न प्रक्रिया को अपनाएं।
- संबधित स्थानीय भाषा पढ़ने का अभ्यास करें।
- सामान्य शब्दों और वाक्यों को लिखने का अभ्यास करें।
- बोलचाल की भाषा में अपनी पकड़ मजबूत करें।
- भाषा समझने और पढ़ने की गति पर ध्यान दें।
- आरबीआई की ओर से जारी सूचना को ध्यान से पढ़ें।
परिणाम के बाद अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान
- केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें।
- आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा की पीडीएफ सुरक्षित रखें।
- अपना अनुक्रमांक को रिजल्ट PDF में दोबारा जांचें।
- भाषा दक्षता परीक्षा की सूचना को नजरअंदाज न करें।
- परीक्षा तिथि व स्थान की जानकारी आधिकारिक सूचना से ही लें।
- अनुमानित कटऑफ को अंतिम परिणाम न मानें।
- अंकपत्र जारी होने पर अपने अंकों का विश्लेषण करें।
- चयनित होने पर अगली प्रक्रिया पूरी होने तक दस्तावेज सुरक्षित रखें।
RBI Assistant Mains Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| रिजल्ट डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
