UTET Answer Key 2026 : जारी, 15 अक्टूबर तक आपत्ति का मौका; ऐसे करें डाउनलोड और चेक करें संभावित अंक
Last Updated on 07/10/2026 5:36 PM by Prashant Shahi
UTET Answer Key 2026 : उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए अब अपने प्रदर्शन का आकलन करने का महत्वपूर्ण समय है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) रामनगर ने परीक्षा के बाद UTET-I और UTET-II की प्रोविजनल उतर कुंजी अधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दी है।
उत्तर कुंजी से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। परीक्षा 29 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी और इसमें कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक पात्रता से संबंधित दोनों पेपर शामिल रहे। अब उम्मीदवारों को केवल अंक जांचना नहीं, बल्कि किसी उत्तर में वास्तविक त्रुटि मिलने पर उसे प्रमाण के साथ चुनौती देना है।
Uttarakhand TET Answer Key 2026 : उतर कुंजी प्रकाशित
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) रामनगर ने 5 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी उपलब्ध करा दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर UTET-I और UTET-II के लिए अलग-अलग आंसर की दस्तावेज जारी किए गए हैं। इसके साथ ही उतर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
आधिकारिक UTET पोर्टल के अनुसार अब्जेक्शन पोर्टल 5 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक सक्रिय रहेगा। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए पंजीकरण आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके संबंधित प्रश्न/उत्तर के संबंध में अपना दावा तथा प्रमाण उपलब्ध कराना होगा। निर्धारित समय के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
UTET Answer Key 2026 : मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 |
| परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद |
| परीक्षा की तारीख | 29 सितंबर 2026 |
| आंसर की जारी | 05 अक्टूबर 2026 |
| आंसर की का प्रकार | प्रोविजनल |
| पेपर | UTET-I और UTET-II |
| Objection की अंतिम तारीख | 15 अक्टूबर 2026 |
| आप्ति पोर्टल | ukutet.com |
| आधिकारिक वेबसाइट | ubse.uk.gov.in |
UTET Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
अभ्यर्थी आंसर की के लिए किसी अनधिकृत PDF या सोशल मीडिया लिंक पर निर्भर न रहें। UBSE की वेबसाइट के UTET डाक्यमेन्ट सेक्शन में दोनों पेपर की प्रोविजनल उत्तर कुंजी उपलब्ध है।
- UBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर UTET सेक्शन खोलें।
- UTET Answer Key 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपने पेपर के अनुसार UTET-I या UTET-II को चुनें।
- संबंधित Provisional Answer Key PDF का लिंक खोलें।
- अब PDF में दिए गए उत्तरों को अपने प्रश्नपत्र से मिलाएं।
- अपने उत्तर कुंजी PDF को डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
- भविष्य की आपत्ति व स्कोर जांच के लिए कॉपी संभालकर रखें।
आंसर की डाउनलोड करने के बाद केवल सही उत्तरों की संख्या न गिनें। संदिग्ध प्रश्नों को अलग नोट करें और आपत्ति दर्ज करने से पहले आधिकारिक या मानक स्रोत से उत्तर की पुष्टि जरूर करें।
उत्तर कुंजी से अपने संभावित अंक कैसे जांचें ?
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अपने संभावित स्कोर निकालने के लिए पहले अपने द्वारा चुने गए उत्तरों को उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों से मिलाएं। सही और गलत उत्तरों की संख्या अलग से नोट करें। इसके बाद परीक्षा के निर्धारित अंक-प्रावधान के अनुसार संभावित स्कोर निकालें।
अधिकारिक परीक्षा मार्किंग स्कीम :
| विवरण | अंक |
|---|---|
| सही उत्तर | +1 अंक |
| गलत उत्तर | 0 अंक |
| प्रश्न छोड़ने पर | 0 अंक |
| Paper-I के कुल प्रश्न | 150 |
| Paper-II के कुल प्रश्न | 150 |
| प्रत्येक पेपर के अधिकतम अंक | 150 |
अंक गणना फार्मूला : सही उत्तर × 01 = संभावित अंक
सलाह : केवल पहली बार उतर कुंजी देखकर अनुमानित स्कोर तय न करें। विशेष रूप से उन प्रश्नों को अलग रखें जिनके उत्तर को लेकर आपको संदेह है। बाद में उन्हीं प्रश्नों की दोबारा जांच करें।
Uttarakhand TET Answer Key 2026 : आपत्ति कैसे दर्ज करें ?
यदि उम्मीदवार को प्रोविजनल उतर कुंजी में किसी प्रश्न का उत्तर गलत लगता है, तो वह निर्धारित समय सीमा के अंदर आप्ति दर्ज कर सकता है। UBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर UTET 2026 के लिए आप्ति का लिंक दिया गया है।
आधिकारिक UTET पोर्टल पर ऑब्जेक्शन ट्रैकर 05 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
- UBSE की आधिकारिक वेबसाइट या UTET आप्ति पोर्टल खोलें।
- ab अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- Objection on Questions for UTET 2026 विकल्प चुनें।
- संबंधित पेपर और प्रश्न संख्या का सावधानीपूर्वक चयन करें।
- उतर कुंजी में दिए उत्तर को देखकर अपनी आपत्ति दर्ज करें।
- आपत्ति के समर्थन में प्रामाणिक प्रमाण/संदर्भ को उपलब्ध कराएं।
- निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑब्जेक्शन फॉर्म को सबमिट करें।
सलाह : केवल अपने उत्तर के अलग होने के आधार पर आपत्ति न करें। प्रमाणित और मजबूत आधार वाले प्रश्नों पर ही आप्ति दर्ज करना बेहतर रणनीति है।
प्रोविजनल उतर कुंजी के बाद क्या होगा ?
UTET 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद UBSE आवश्यक संशोधन करेगा। इसके आधार पर अंतिम उतर कुंजी तैयार की जाएगी। अभ्यर्थियों के अंतिम अंक फाइनल आंसर की के आधार पर घोषित किए जाएंगे।
इसलिए अभ्यार्थी अभी प्रोविजनल उत्तर कुंजी को अंतिम न मानें। रिजल्ट और अन्य अपडेट के लिए UBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। साथ ही, संभावित अंक के आधार पर आगे की शिक्षक भर्ती के लिए तैयारी करना बेहतर रहेगा।
UTET Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| उत्तर कुंजी डाउनलोड | (UTET-I) – (UTET-II) |
| उत्तर कुंजी नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
