Latest JobsNaukari

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 : आवेदन शुरू, 10वीं + ITI अभ्यर्थी 06 नवंबर तक करें अप्लाई

Last Updated on 07/10/2026 3:25 PM by Prashant Shahi

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 : रेलवे में अप्रेंटिस प्रशिक्षण का अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। रेलवे भर्ती सेल, उत्तर पश्चिम रेलवे ने अपरेंटिस एक्ट 2026-27 के लिए नोटिस संख्या. 04/2026 (NWR/AA) जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न यूनिट में कुल 2,008 अपरेंटिस ट्रेनिंग स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं।

पात्र उम्मीदवारों का चयन 10वीं और संबंधित ITI के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट से किया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से 6 नवंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में ITI पास अभ्यर्थियों के लिए यह केवल आवेदन करने का अवसर नहीं, बल्कि अपनी योग्यता, ट्रेड और पसंदीदा यूनिट के आधार पर सही विकल्प चुनने का मौका भी है।

आरआरसी एनडब्लूआर अपरेंटिस भर्ती 2026 : आवेदन शुरू

आरआरसी एनडब्लूआर अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं। आरआरसी जयपुर ने अजमेर, बीकानेर, जयपुर और जोधपुर से संबंधित विभिन्न डिवीजन एवं यूनिट में कुल 2,008 प्रशिक्षण स्लॉट के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यार्थी 6 नवंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपनी 10वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक, संबंधित ITI/NTC ट्रेड और आयु सीमा की पात्रता जांचनी चाहिए। खास बात यह है कि चयन मेरिट के आधार पर होगा और उम्मीदवार द्वारा चुनी गई यूनिट के अनुसार आगे की प्रक्रिया होगी। और अंतिम आवेदन जमा होने के बाद यूनिट बदलने की अनुमति नहीं होगी।

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती संगठनउत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर
पद का नामअपरेंटिस
नोटिस संख्या04/2026 (NWR/AA)
कुल प्रशिक्षण स्लॉट2008
कुल ट्रेड25 निर्धारित ट्रेड
न्यूनतम आयु15 वर्ष
योग्यता10वीं + ITI
आवेदन प्रारंभ07 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 नवंबर 2026
आधिकारिक नोटिफिकेशनindianrailways.gov.in

RRC NWR Apprentice Vacancy 2026 : 1,599 पदों का विवरण

आरआरसी एनडब्लूआर ने 2026-27 प्रशिक्षण सत्र के लिए कुल 2,008 स्लॉट जारी किए हैं। ये स्लॉट उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न डिवीजन और वर्कशॉप में अलग-अलग ITI ट्रेड के लिए हैं। इस भर्ती में 8 प्रमुख यूनिट शामिल हैं।

रेलवे डिवीजन/यूनिटप्रशिक्षण स्लॉट
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, अजमेर500
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर524
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जयपुर580
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जोधपुर134
बेसिक ट्रेनिंग सेंटर (बीटीसी), कैरिज, अजमेर101
बेसिक ट्रेनिंग सेंटर (बीटीसी), लोको, अजमेर69
कैरिज वर्कशॉप, बीकानेर33
कैरिज वर्कशॉप, जोधपुर67
कुल2,008

सलाह : केवल कुल पदों की संख्या देखकर यूनिट न चुनें। अपनी ITI ट्रेड में उपलब्ध स्लॉट, संभावित मेरिट और संबंधित यूनिट को देखकर ही प्राथमिकता तय करें।

RRC NWR Apprentice से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ

घटनातारीख
नोटिफिकेशन जारी की तिथि01 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू07 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 नवंबर 2026
मेरिट लिस्ट/चयन सूचीबाद में जारी होगी
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशनबाद में सूचित किया जाएगा

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार ने 10+2 प्रणाली के अंतर्गत किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा कम से कम 50 प्रतिशत कुल अंकों के साथ उत्तीर्ण की होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से संबद्ध ITI प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास।
  • 10वीं में न्यूनतम 50% अंक।
  • संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र।

महत्वपूर्ण बात यह है कि निर्धारित योग्यता अधिसूचना की तारीख 01 अक्टूबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों का बोर्ड या ITI परिणाम उस तारीख तक घोषित नहीं हुआ था, उन्हें इस भर्ती में पात्र नहीं माना जाएगा।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 के के आधार पर की जाएगी। साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 24 वर्ष
    • SC/ST : 05 वर्ष की छूट
    • OBC : 03 वर्ष की छूट
    • PwD : 10 वर्ष की छूट
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु से संबंधित वैध प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

आवेदन से पहले 10वीं के अंक, ITI ट्रेड और जन्मतिथि को प्रमाणपत्रों से मिलाएं, क्योंकि पात्रता में छोटी गलती भी आगे चयन प्रक्रिया में परेशानी पैदा कर सकती है।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रूपये
एससी/एसटी/महिला/दिव्यांगकोई आवेदन शुल्क नहीं
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

RRC NWR Apprentice Selection Process 2026 : चयन प्रक्रिया

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो रेलवे में अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, क्योंकि इसमें चयन बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के होगा। चयन प्रक्रिया सामान्यतः निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी।

  • मेरिट लिस्ट : उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं और संबंधित ट्रेड में ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। विभिन्न यूनिट और ट्रेड के अनुसार मेरिट सूची जारी की जाएगी।
  • दस्तावेज सत्यापन : मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ITI सर्टिफिकेट, पहचान पत्र एवं आवश्यक अन्य दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
  • मेडिकल फिटनेस टेस्ट : दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को रेलवे द्वारा निर्धारित मेडिकल फिटनेस मानकों के अनुसार स्वास्थ्य संबंधित परीक्षण से गुजरना होगा।
  • फाइनल चयन : सभी चरण पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा, उन्हें संबंधित रेलवे डिवीजन में अप्रेन्टिस के रूप में प्रशिक्षण के लिए नियुक्त किया जाएगा।

चयन के लिए मेरिट सूची कैसे तैयार की जाएगी ?

अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा। मेरिट तैयार करते समय 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत को आधार बनाया जाएगा और सभी विषयों के अंक गणना में शामिल होंगे।

न्यूनतम 50% अंक वाले पात्र उम्मीदवारों को मेरिट में शामिल किया जाएगा। समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

RRC NWR Apprentice में स्टाइपेंड कितना मिलेगा ?

चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड का भुगतान Apprentices Act, 1961 और रेलवे बोर्ड के नियमों के अनुसार किया जाएगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्टाइपेंड की कोई निश्चित राशि निर्धारित नहीं की गई है।

  • अनुमानित स्टाइपेंड : लगभग ₹9,600 से ₹12,300 रुपये प्रति माह
  • यह स्टाइपेंड प्रशिक्षण के दौरान स्थायी कर्मचारी की सैलरी नहीं है।
  • ट्रेनिंग अवधि : ट्रेड के अनुसार निर्धारित अवधि तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 : आवेदन कैसे करें ?

योग्य उम्मीदवार नीचे दिए चरणों के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

  1. पहले उत्तर पश्चिम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर अपरेंटिस भर्ती 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. पंजीकरण के बाद प्राप्त यूजर आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन करें।
  5. अब फॉर्म में 10वीं/ITI की शैक्षणिक जानकारी सावधानी से भरें।
  6. संबंधित ट्रेड का चयन करके जानकारी को सही से दर्ज करें।
  7. अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन शुल्क जमा करें।
  8. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी जांचकर फाइनल सबमिट करें।

ऑनलाइन आवेदन भरते समय नाम, जन्मतिथि, 10वीं व ITI के अंक, ट्रेड और चुनी गई यूनिट की जानकारी प्रमाणपत्रों के अनुसार ही दर्ज करें। फाइनल सबमिट से पहले पूरे फॉर्म की दोबारा जांच करें और आवेदन की रसीद सुरक्षित रखें।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और श्रेणी से संबंधित दस्तावेज तैयार रखने होंगे।

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • ITI की मार्कशीट/NTC प्रमाण-पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • आधार कार्ड/अन्य वैध पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण-पत्र (SC/ST के लिए)
  • OBC के लिए OBC-NCL प्रमाण-पत्र
  • EWS के लिए वैध आय सर्टिफिकेट
  • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र
  • मोबाईल नंबर एवं ईमेल आईडी

यह भर्ती किन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण हैं ?

यह अप्रेंटिस प्रशिक्षण मुख्य रूप से 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में ITI योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जो रेलवे के तकनीकी कार्यों में व्यावहारिक प्रशिक्षण और अनुभव हासिल करना चाहते हैं।

लगभग 15 से 24 वर्ष की आयु सीमा वाले पात्र अभ्यार्थी विशेषकर जिनके 10वीं में अच्छे अंक हैं वे आवेदन पर विचार कर सकते हैं क्योंकि चयन मैट्रिक के अंकों पर आधारित मेरिट से होगा। हालांकि, इसे स्थायी रेलवे नौकरी न समझें।

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *