Last Updated on 19/06/2026 3:40 PM by Prashant Shahi
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली नें बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) प्रवेश परीक्षा 2026 का प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे अब लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एम्स बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) प्रवेश परीक्षा 27 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यार्थी एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा शिफ्ट और अन्य जुड़ी जानकारी की जांच कर लें
एम्स बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) एडमिट कार्ड 2026 : लिंक सक्रिय
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस नें BSc Nursing Entrance Exam 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 19 जून 2026 से सक्रिय कर दिया हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थी अब आधिकारिक पोर्टल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा तिथि और जरूरी निर्देश उपलब्ध कराए गए हैं। बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) प्रवेश परीक्षा 27 जून 2026 को सीबीटी मोड में आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य होगा।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्थान | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान |
| परीक्षा का नाम | एम्स बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 |
| कोर्स | बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) |
| कुल सीट | 1366 सीटें (19 एम्स) |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन (सीबीटी) |
| एडमिट कार्ड जारी की तिथि | 19 जून 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 27 जून 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | aiimsexams.ac.in |
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 : डाउनलोड कैसे करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026” लिंक खोले।
- लॉगिन पेज खुलने के बाद रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखाए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगिन पर क्लिक करें।
- लॉगिन करते ही आपका “एडमिट कार्ड’ स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व अन्य जानकारी जांच लें।
- परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करके, प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निम्न विवरण की जाँच अवश्य करें।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- फोटो एवं हस्ताक्षर
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा शिफ्ट
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- महत्वपूर्ण निर्देश
एडमिट कार्ड में यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे, तो तुरंत AIIMS परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करें।
AIIMS BSc Nursing 2026 : परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट
एम्स बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 27 जून 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। AIIMS द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार इस वर्ष बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होने के कारण परीक्षा एक ही दिन में दो शिफ्ट (सुबह & शाम) में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी सटीक शिफ्ट, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड में दी गई है।
- परीक्षा तिथि : 27 जून 2026
- परीक्षा मोड : कंप्युटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
- परीक्षा का आयोजन : देशभर के विभिन्न केंद्रों पर
- कुल शिफ्ट : 02 (सुबह & शाम)
- शिफ्ट आवंटन : एडमिट कार्ड के अनुसार
- रिपोर्टिंग समय : हॉल टिकट में उपलब्ध
AIIMS BSc Nursing Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न
AIIMS BSc Nursing Entrance Exam 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 02 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रश्न भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञानं और सामान्य ज्ञान विषयों से पूछे जाएंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी, इसलिए उम्मीदवारों को प्रश्नों का उत्तर सावधानीपूर्वक देना चाहिए।
- परीक्षा मोड : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
- कुल प्रश्न : 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
- परीक्षा अवधि : 2 घंटे (120 मिनट)
- प्रत्येक सही उत्तर पर : +1 अंक
- प्रत्येक गलत उत्तर पर : -1/3 अंक
- अनुत्तरित प्रश्न पर : कोई अंक नहीं
- परीक्षा का स्तर : 12वीं (विज्ञानं स्ट्रीम) आधारित
परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाएं ?
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए निम्नलिखित दस्तावेज साथ लें जाना अनिवार्य हैं।
- AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026
- आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- अन्य वैध फोटो पहचान पत्र (यदि आवश्यक हो)
इन दस्तावेजों के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश
उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन निम्न बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा।
- रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
- एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ रखें।
- वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लेकर जाएं।
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स साथ न ले जाएं।
- परीक्षा केंद्र के सभी नियमों का पालन करें।
- परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखें।
- अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए पहले से यात्रा योजना बनाएं।
- परीक्षा शुरू होने से पहले सभी निर्देश पढ़ लें।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| परीक्षा तिथि नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।