Allahabad University PGAT 2026 : पीजी प्रवेश के लिए 25 मई तक करें आवेदन, जानें योग्यता, फीस, परीक्षा और अप्लाई प्रोसेस

Last Updated on 08/05/2026 5:08 PM by Prashant Shahi

Allahabad University PGAT 2026 : इलाहाबाद यूनिवर्सिटी द्वारा PGAT 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 05 मई 2026 से शुरू कर दी गई है। ऐसे छात्र जो MA, MSc, MCom, BEd, MBA, LLB सहित विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट और प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे 25 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी देश की प्रतिष्ठित केंद्रीय यूनिवर्सिटीज़ में शामिल है, इसलिए हर साल बड़ी संख्या में अभ्यर्थी PGAT परीक्षा में शामिल होते हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले योग्यता, आवेदन शुल्क, जरूरी दस्तावेज और कोर्स डिटेल ध्यानपूर्वक जांच लें। अंतिम समय की तकनीकी समस्या से बचने के लिए समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।

लेटेस्ट अपडेट

Allahabad University PGAT 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 05 मई 2026 से आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न पीजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2026 निर्धारित की गई है।

इस बार PGAT-I और PGAT-II के अंतर्गत कई पारंपरिक एवं प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों को नियमित रूप से यूनिवर्सिटी पोर्टल चेक करते रहने की सलाह दी गई है।

Allahabad University PGAT 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामइलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीटीए प्रवेश परीक्षा 2026
संचालन निकाययूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद
कुल सीट9467
परीक्षा मोडऑफलाइन
पाठ्यक्रम प्रवेशपोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स
आवेदन प्रारंभ की तिथिo5 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि25 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइटallduniv.ac.in

PGAT 2026 की जानकारी

Allahabad University PGAT 2026 एक प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से विश्वविद्यालय विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट और प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन देता है। PGAT-I के अंतर्गत LLB, MCom और LLM जैसे कोर्स शामिल हैं, जबकि PGAT-II में BEd, MEd, MBA, MCA, M.Sc Food Technology, Media Studies और अन्य प्रोफेशनल कोर्स शामिल किए गए हैं।

इस बार University Campus में कुल 4203 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि Constituent Colleges में 5264 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। कुल मिलाकर लगभग 9467 सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया आयोजित होगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेरिट और काउंसलिंग के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन ?

PGAT 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होना जरूरी है। अलग-अलग कोर्स के लिए योग्यता अलग निर्धारित की गई है।

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation पास होना चाहिए।
  • संबंधित विषय में निर्धारित न्यूनतम अंक जरूरी हो सकते हैं।
  • अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, यदि उनका रिजल्ट एडमिशन प्रक्रिया से पहले जारी हो जाए।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित कोर्स की Eligibility अवश्य जांच लें।

आवेदन शुल्क

श्रेणीपीजीटीए कोर्स Iपीजीटीए कोर्स II
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹3000/- रूपये₹1600/- रूपये
अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजाति/दिव्यांग₹2000/- रूपये₹800/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआईडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

Allahabad University PGAT 2026 : आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आसान रखी गई है। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिंक खोलें।
  2. अब New Registration करके नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  3. अभ्यर्थी अब Registration ID और Password प्राप्त होने के बाद पोर्टल में लॉगिन करें।
  4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण सही-सही भरें।
  5. PGAT-I या PGAT-II के अनुसार संबंधित कोर्स का चयन करें।
  6. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  7. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क Debit Card, UPI या Net Banking द्वारा जमा करें।
  8. अंतिम सबमिट करने से पहले पूरा फॉर्म जांच लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र
  • 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र
  • Graduation मार्कशीट / डिग्री प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • उम्मीदवार का हस्ताक्षर (Signature)
  • आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • जाति प्रमाणपत्र (SC / ST / OBC उम्मीदवारों के लिए)
  • EWS प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • PwD / दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो)
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • ऑनलाइन फीस भुगतान के लिए Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI विवरण

किन छात्रों के लिए यह मौका खास है ?

यह आवेदन प्रक्रिया विशेष रूप से उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है:

  • जो सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ PG करना चाहते हैं।
  • जो Central University से डिग्री लेना चाहते हैं।
  • जो BEd, MBA, LLB जैसे प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन चाहते हैं।
  • जो कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा चाहते हैं।

Allahabad University PGAT 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top