NTA CUET UG Admit Card 2026 : जारी, 11 मई से होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट, अन्य डिटेल जानें

Last Updated on 09/05/2026 8:25 AM by Prashant Shahi

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET UG 2026 के लिए एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2026 के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 11 मई 2026 से 31 मई 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में किया जाएगा।

CUET UG देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कई बड़े संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें।

CUET UG Admit Card 2026 : लेटेस्ट अपडेट

CUET UG 2026 परीक्षा के लिए एंटीए नें आज 05 मई 2026 से एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 29 अप्रैल 2026 को एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की गई थी, जिसके माध्यम से उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी दी गई थी।

इस बार परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 तक कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट टाइमिंग और परीक्षा केंद्र पता को ध्यानपूर्वक चेक करना चाहिए। NTA ने उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने और एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी प्रूफ लेकर आने की सलाह दी है।

NTA CUET UG Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थाननेशनल टेस्टिंग एजेंसी
परीक्षा का नामएनटीए सीयुईटी अंडर ग्रेजुएट 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी26 अप्रैल 2026
परीक्षा की तिथि03 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइटexams.nta.nic.in

CUET UG Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं –

  1. सबसे पहले CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “CUET UG Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब Application Number और Password दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर आपका Admit Card खुल जाएगा।
  5. सभी जानकारी ध्यान से चेक करें।
  6. Admit Card डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी

CUET UG Admit Card 2026 में उम्मीदवारों को निम्न जानकारी मिलेगी –

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

यदि Admit Card में किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को तुरंत NTA हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए।

CUET UG Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

CUET UG 2026 परीक्षा Computer Based Test (CBT) मोड में आयोजित होगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। इसमें Language Test, Domain Subjects और General Test शामिल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर +5 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर -1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। परीक्षा का स्तर कक्षा 12वीं NCERT आधारित रहेगा।

खंडविषयप्रश्नअंकअवधि
Section Iभाषा परीक्षा502503 घंटे
Section IIडोमेन विषय502503 घंटे
Section IIIजनरल टेस्ट502503 घंटे

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना जरूरी है ?

CUET UG परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा –

  • CUET UG Admit Card 2026 का प्रिंट आउट
  • एक वैध फोटो आईडी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देश में मांगा गया हो)

ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड या वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा केंद्र पर किन चीजों की अनुमति नहीं होगी ?

NTA द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्न वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी –

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्ट वॉच
  • ब्लूटूथ डिवाइस
  • कैलकुलेटर
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
  • नोट्स या कागजात

यदि किसी उम्मीदवार के पास प्रतिबंधित वस्तु पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

परीक्षा से पहले छात्रों को क्या करना चाहिए

CUET UG जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अंतिम दिनों की रणनीति बेहद महत्वपूर्ण होती है। छात्रों को अब नए टॉपिक पढ़ने की बजाय Revision पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और Mock Test हल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे परीक्षा पैटर्न और समय प्रबंधन बेहतर होता है।

छात्रों को परीक्षा केंद्र का पता पहले से चेक कर लेना चाहिए ताकि परीक्षा वाले दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो। कोशिश करें कि परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचें।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।
  • प्रवेश पत्र और वैध फोटो आईडी साथ रखें।
  • प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देश ध्यान से पढ़ें।
  • परीक्षा के दौरान अनुशासन और परीक्षा नियमों का पालन करें।
  • गलत जानकारी या अफवाहों से बचें।
  • परीक्षा शुरू होने के बाद केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • प्रवेश पत्र केवल निर्धारित शीट पर ही करें।

NTA CUET UG Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top