Azim Premji Scholarship 2026 : आवेदन शुरू, छात्राओं को हर साल ₹30,000 की स्कॉलरशिप, पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया देखें
Last Updated on 17/08/2026 4:34 PM by Prashant Shahi
Azim Premji Scholarship 2026 : अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए Azim Premji Scholarship का आवेदन शुरू कर दिया है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि की छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहायता देना है।
इस स्कॉलरशिप के तहत पात्र छात्राओं को उनकी पहली स्नातक डिग्री या डिप्लोमा की पूरी अवधि के लिए हर साल ₹30,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। पाठ्यक्रम की अवधि 2 से 5 वर्ष तक हो सकती है। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह स्कॉलरशिप केवल मेरिट के आधार पर नहीं दी जाती, बल्कि पात्रता शर्तों को पूरा करने वाली छात्राओं को लक्षित करती है।
Azim Premji Scholarship 2026 : आवेदन जारी
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू है। आधिकारिक जानकारी अनुसार Round 1 की आवेदन विंडो 31 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी। इसलिए पात्र छात्राओं को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपना आवेदन पूरा कर देना चाहिए।
क्वोहॉर्ट 2026 के लिए पात्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में इस बार आंध्र प्रदेश और दिल्ली (NCT) को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्य भी पात्र सूची में हैं।
फाउंडेशन के अनुसार 2024-25 में इस पहल के माध्यम से 25,000 से अधिक छात्राओं को सहायता दी गई थी। वर्तमान स्कॉलरशिप का फोकस छात्राओं को कॉलेज शिक्षा जारी रखने में आने वाली आर्थिक बाधाओं को कम करना है।
Azim Premji Scholarship 2026 : मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| स्कॉलरशिप का नाम | Azim Premji Scholarship 2026-27 |
| संस्था का नाम | Azim Premji Foundation |
| लाभार्थी | पात्र छात्राएं |
| आवेदन शुरू | 10 अगस्त 2026 |
| अंतिम तिथि | 31 अगस्त 2026 |
| स्कॉलरशिप राशि | ₹30,000 प्रति वर्ष |
| सहायता अवधि | पहली UG डिग्री/डिप्लोमा की पूरी अवधि |
| कोर्स अवधि | 02 से 05 वर्ष |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | Azim Premji Foundation |
Azim Premji Scholarship 2026 क्या है ?
यह स्कॉलरशिप, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की शिक्षा के क्षेत्र में एक पहल है। इसका उद्देश्य ऐसी छात्राओं को कॉलेज शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहयोग देना है, जिनकी पारिवारिक या सामाजिक परिस्थितियों के कारण उच्च शिक्षा तक पहुंच प्रभावित हो सकती है।
फाउंडेशन के अनुसार छात्राओं को उनकी पहली अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा प्रोग्राम की पूरी अवधि के लिए प्रतिवर्ष ₹30,000 की स्कॉलरशिप दी जाती है। इस राशि का इस्तेमाल ट्यूशन फीस अथवा शिक्षा पूरी करने से जुड़े अन्य खर्चों के लिए किया जा सकता है।
आवेदन के लिए पात्रता मानदंड
Azim Premji Scholarship 2026 के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं को फाउंडेशन द्वारा निर्धारित शैक्षणिक और प्रवेश संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी। मुख्य पात्रता इस प्रकार है। साथ ही इसमें आवेदन के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं हैं।
- आवेदक छात्रा होनी चाहिए।
- कक्षा 10 और 12 रेगुलर छात्रा के रूप में सरकारी स्कूल/कॉलेज से पास की हो।
- दोनों कक्षाएं पात्र राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी की हों।
- शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो।
- मान्यता प्राप्त UG डिग्री या डिप्लोमा के 2 से 5 वर्षीय रेगुलर कोर्स में दाखिला हो।
- यह आवेदक की पहली UG डिग्री/डिप्लोमा होनी चाहिए।
किन राज्यों की छात्राएं पात्र हैं ?
2026 Cohort के लिए आधिकारिक सूची में निम्न राज्य/केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।
आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली (NCT), झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड।
इसका मतलब है कि बिहार और उत्तर प्रदेश समेत हिंदी भाषी राज्यों की पात्र छात्राएं भी इस अवसर का लाभ उठा सकती हैं।
कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप ?
Azim Premji Scholarship के तहत चयनित पात्र छात्राओं को ₹30,000 प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप मिलती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह केवल एक साल की सहायता तक सीमित नहीं है। स्कॉलरशिप पहली अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा प्रोग्राम की पूरी अवधि के लिए दी जा सकती है, जिसकी अवधि 2, 3, 4 या 5 वर्ष हो सकती है।
यदि किसी पात्र छात्रा का कोर्स 04 वर्ष का है, एवं वह निर्धारित शर्तों के अनुसार स्कॉलरशिप प्राप्त करती रहती है, तो उसकी कुल सहायता ₹1.20 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि वास्तविक भुगतान फाउंडेशन के नियमों और संबंधित वर्ष की पात्रता प्रक्रिया के अधीन रहेगा।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन पूरा करने के लिए छात्राओं को नीचे दिए गए दस्तावेजों की स्पष्ट और बिना एडिट की हुई डिजिटल कॉपी ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आवेदन में निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता है।
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड/वैध पहचान पत्र
- बैंक डिटेल/पासबुक
- कक्षा 10 की मार्कशीट
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- कॉलेज एडमिशन प्रूफ
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
दस्तावेजों के लिए PDF, PNG और JPG फॉर्मेट स्वीकार किए जाते हैं तथा आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार प्रत्येक फाइल का आकार 30 KB से 500 KB के बीच होना चाहिए।
Azim Premji Scholarship 2026 : ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ?
पात्र छात्राएं आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से नीचे दिए निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
ऑनलाइन आवेदन की सामान्य प्रक्रिया :
- सबसे पहले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब Azim Premji Scholarship 2026 के आवेदन लिंक को खोलें।
- नए आवेदक के रूप में “Registration” की प्रक्रिया को पूरी करें।
- फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- अपनी पात्रता से संबंधित जानकारी को सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
- आधार, बैंक विवरण, कक्षा 10/12 की मार्कशीट तथा कॉलेज एडमिशन प्रूफ अपलोड करें।
- अब आवेदन फॉर्म में अपलोड किए गए सभी दस्तावेजों को दोबारा जांचें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करे, सबमिट होने के बाद आवेदन आईडी सुरक्षित रखें।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आवेदन केवल वेबसाइट के माध्यम से किया जाना चाहिए और इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें
आवेदन में छोटी गलती भी परेशानी पैदा कर सकती है। इसलिए फॉर्म को सबमिट करने से पहले इन चीजों की जांच जरूर करें।
- नाम और जन्मतिथि दस्तावेजों के अनुसार ही भरें।
- बैंक खाते में छात्रा का नाम और विवरण सही होना चाहिए।
- केवल ओरिजिनल डॉक्यूमेंट ही अपलोड करें।
- मार्कशीट की जगह आधिकारिक रूप से मांगी गई दस्तावेज कॉपी का इस्तेमाल करें।
- कॉलेज एडमिशन प्रूफ में जरूरी जानकारी स्पष्ट हो।
- गलत मोबाइल नंबर या इनएक्टिव नंबर न दें।
- आवेदन के लिए अंतिम तारीख का इंतजार न करें।
- किसी अनजान व्यक्ति को स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर पैसे न दें।
फाउंडेशन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि स्कॉलरशिप आवेदन के किसी भी चरण में कोई फीस नहीं ली जाती है।
कौन सी छात्राएं इसमें आवेदन नहीं कर सकते ?
Azim Premji Scholarship 2026 के लिए वे छात्राएं आवेदन नहीं कर सकतीं, जो निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करती हैं। 2026-27 में प्रथम वर्ष में प्रवेश नहीं लेने वाली, यानी पहले से दूसरे या आगे के वर्ष में पढ़ रही छात्राएं इस नए आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं। इसी तरह Distance Learning/Non-Regular mode में पढ़ने वाले विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सकते।
जिन छात्राओं ने कक्षा 10 और 12 सरकारी स्कूल से नियमित विद्यार्थी के रूप में पूरी नहीं की है, वे भी पात्र नहीं हैं। इसके अलावा दूसरी UG डिग्री/डिप्लोमा कर रही छात्राएं, 02 से 05 वर्ष के निर्धारित रेगुलर कोर्स में नहीं पढ़ने वाली छात्राएं और पात्र राज्यों/UT से संबंधित शैक्षणिक पृष्ठभूमि नहीं रखने वाली छात्राएं आवेदन नहीं कर सकतीं।
Azim Premji Scholarship 2026 : स्टेटस कैसे चेक करें ?
आवेदन करने के बाद छात्राएं अपने Azim Premji Scholarship Application Status को आधिकारिक स्कॉलरशिप पोर्टल पर लॉगिन करके चेक कर सकती हैं। फाउंडेशन ने भी आवेदकों को पोर्टल पर लॉगिन करके आवेदन की स्थिति देखने की जानकारी दी है।
- आधिकारिक Scholarship Portal खोलें।
- अब Login विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना Username और Password दर्ज करें।
- लॉगिन के बाद Application/Scholarship Status देखें।
- यदि पासवर्ड भूल गए हैं तो Forgot Password विकल्प का उपयोग करें।
- आवेदन से जुड़ी जानकारी और अपडेट नियमित रूप से पोर्टल पर चेक करते रहें।
सभी आवेदक को एप्लीकेशन आईडी सुरक्षित रखनी चाहिए, क्योंकि आगे आवेदन से संबंधित जानकारी को देखने के लिए इसकी जरूरत पड़ सकती है।
Azim Premji Scholarship छात्राओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ?
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं वंचित पृष्ठभूमि की छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा जारी रखने में मददगार अवसर है। इसके तहत पात्र छात्राओं को पहली UG डिग्री या डिप्लोमा की अवधि के लिए ₹30,000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता राशि मिलती है।
यह सहायता राशि कॉलेज फीस, किताबों, यात्रा और अन्य शैक्षणिक खर्चों का बोझ कम करने में मदद कर सकती है। खास बात यह है कि यह स्कॉलरशिप मेरिट आधारित नहीं है, बल्कि निर्धारित पात्रता पूरी करने वाली छात्राओं को ही इसका लाभ मिलता है।
Azim Premji Scholarship 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन | यहाँ अप्लाई करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
