Admit CardNaukari

Bank of Baroda LBO Admit Card 2026 : प्रवेश पत्र जारी, 3 अक्टूबर को परीक्षा; देखें जरूरी निर्देश

Last Updated on 28/09/2026 4:14 PM by Prashant Shahi

Bank of Baroda LBO Admit Card 2026 : बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती 2026 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया है। इस भर्ती के तहत कनिष्ठ प्रबंधन ग्रेड/स्केल-I में एलबीओ के 2,482 पदों पर नियुक्ति की जानी है। जिसके लिए लिखित परीक्षा 03 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा नजदीक होने के कारण अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के साथ उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र, समय और निर्देशों को जांचना जरूरी है। अंतिम दिनों में तैयारी के साथ परीक्षा दिवस की जरूरतों को पूरा रखना भी महत्वपूर्ण रहेगा।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा एलबीओ एडमिट कार्ड 2026 : लेटेस्ट अपडेट

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 27 सितंबर 2026 को स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिया है। परीक्षा 03 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी और कुल 2,482 स्थानीय बैंक अधिकारी पदों के लिए अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

बैंक की आधिकारिक भर्ती सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। अब परीक्षा में कुछ ही दिन शेष होने के कारण अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की सभी जानकारियां जांचकर अंतिम तैयारी को परीक्षा पैटर्न और समय प्रबंधन के अनुसार व्यवस्थित करना चाहिए।

Bank of Baroda LBO Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

जानकारीविवरण
भर्ती संस्थाबैंक ऑफ बड़ौदा
पद का नामस्थानीय बैंक अधिकारी
कुल पद2,482
विज्ञापन संख्याBOB/HRM/REC/ADVT/2026/16
प्रवेश पत्र जारी27 सितंबर 2026
परीक्षा की तिथि03 अक्टूबर 2026
परीक्षा का माध्यमऑनलाइन
पद का स्तरकनिष्ठ प्रबंधन ग्रेड/स्केल-I
आधिकारिक वेबसाइटbankofbaroda.bank.in

Bank of Baroda LBO Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए तरीके से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. अब पोर्टल के होमपेज पर “करियर” वाले भाग में जाएं।
  3. स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती 2026 से संबंधित लिंक खोजें।
  4. प्रवेश पत्र डाउनलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  5. मांगी गई “पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि” को दर्ज करें।
  6. अब स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने हॉल टिकट को ध्यान से देखें।
  7. प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसकी स्पष्ट प्रति निकाल लें।

ध्यान दें : बैंक द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि कॉल लेटर और अन्य संबंधित दस्तावेज डाक से नहीं भेजे जाएंगे।

प्रवेश पत्र मिलने के बाद किन जानकारियों की जांच करें ?

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी को केवल अपना नाम देखकर उसे सुरक्षित नहीं रख देना चाहिए। परीक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां इसी दस्तावेज में होती हैं। इन बातों को जरूर जांचें—

  • अभ्यर्थी का नाम और पंजीकरण विवरण
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • रिपोर्टिंग का समय
  • परीक्षा से संबंधित विशेष निर्देश
  • फोटो और अन्य पहचान संबंधी विवरण
  • परीक्षा केंद्र तक पहुंचने से संबंधित जानकारी

यदि अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में दर्ज किसी महत्वपूर्ण जानकारी में विसंगति दिखाई देती है, तो परीक्षा से पहले संबंधित अधिकारिक सहायता माध्यम से संपर्क करना उचित रहेगा।

Bank of Baroda LBO परीक्षा तिथि और समय

बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक सूचना के अनुसार स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 03 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का सटीक रिपोर्टिंग समय और परीक्षा समय अभ्यर्थी के कॉल लेटर में दिया गया है।

  • परीक्षा तिथि : 03 अक्टूबर 2026
  • परीक्षा माध्यम : ऑनलाइन
  • परीक्षा अवधि : 120 मिनट
  • रिपोर्टिंग समय : कॉल लेटर में निर्धारित
  • परीक्षा का समय : कॉल लेटर में निर्धारित

अभ्यर्थी अपने हॉल टिकट में दर्ज रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, देर से पहुंचने वालों को प्रवेश नहीं दिया जा सकता।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं ?

प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है। बैंक नें सूचना में स्पष्ट किया है कि लागू दस्तावेज नहीं लाने पर अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

  • प्रवेश पत्र की स्पष्ट प्रिन्ट आउट
  • निर्धारित मूल फोटो पहचान पत्र
  • अतिरिक्त दस्तावेज, (यदि मांग जाए)
  • आवश्यक फोटो, यदि निर्देशों में मांगी गई हो

यह ध्यान रखना जरूरी है कि परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले दस्तावेजों की अंतिम सूची प्रवेश पत्र में दिए निर्देशों के अनुसार ही मान्य होगी। इसलिए अभ्यार्थी अपने प्रवेश पत्र के दिए गए निर्देशों को ही प्राथमिकता दें।

परीक्षा केंद्र पर इन गलतियों से बचें ?

बैंक की भर्ती अधिसूचना में मोबाइल फोन, संचार उपकरण और कैलकुलेटर जैसे उपकरणों को परीक्षा परिसर में ले जाने पर रोक लगाया गया है। ऐसे प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवारी प्रभावित हो सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को —

  • मोबाइल फोन परीक्षा केंद्र पर ले जाने से बचना चाहिए।
  • कैलकुलेटर या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ नहीं ले जाने चाहिए।
  • परीक्षा केंद्र पर अनुशासन बनाए रखना चाहिए।
  • प्रवेश पत्र पर दिए सभी निर्देशों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
  • परीक्षा केंद्र पर अनुचित साधनों का प्रयोग करने बचना चाहिए।
  • परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र का पता और यात्रा मार्ग जांच लेने चाहिए।

अगर आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें ?

यदि आपको प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय समस्या आ रही है, तो घबराने के बजाय पहले अपनी लॉगिन जानकारी और इंटरनेट कनेक्शन जांचें। परीक्षा नजदीक होने के कारण समस्या को अंतिम दिन तक टालना उचित नहीं है।

  • पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि सही भरें।
  • वेबसाइट खुलने में समस्या हो तो कुछ समय बाद प्रयास करें।
  • दूसरे ब्राउजर या उपकरण से लॉगिन करें।
  • इंटरनेट कनेक्शन को बदलकर दोबारा प्रयाश करें।
  • गंभीर त्रुटि होने पर संबंधित सहायता केंद्र से संपर्क करें।
  • अनधिकृत वेबसाइट या संदिग्ध लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड न करें।

Bank of Baroda LBO Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
परीक्षा तिथि नोटिस यहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *