Last Updated on 20/06/2026 10:22 AM by Prashant Shahi
Bihar CET BEd Result 2026 : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर ने बिहार बी.एड. कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह प्रवेश परीक्षा 07 जून 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपने लॉगिन विवरण की सहायता से ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आपने भी बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में भाग लिया था, तो यह लेख आपको रिजल्ट चेक करने प्रक्रिया से लेकर काउंसलिंग प्रक्रिया तक की पूरी जानकारी प्रदान करेगा।
Latest Update
बीआरएबीयू की ओर से Bihar CET BEd Result 2026 को 19 जून 2026 को ऑफिसियल पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है। 07 जून को परीक्षा के आयोजन के बाद विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर कुंजी जारी कर आपत्ति आमंत्रित की गई थीं। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट में प्राप्त अंक, रैंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य जरूरी विवरण उपलब्ध हैं। रिजल्ट के बाद जल्द ही काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा।
Bihar CET BEd Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्थान | बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर |
| परीक्षा का नाम | बिहार बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| कोर्स का नाम | बी.एड |
| परीक्षा की तिथि | 07 मई 2026 |
| रिजल्ट जारी की तिथि | 19 जून 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | biharcetbed-brabu.in |
Bihar CET BEd Result 2026 में क्या-क्या जानकारी मिलेगी ?
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को अपने स्कोरकार्ड में उपलब्ध सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए। सामान्यतः स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- अभ्यर्थियों की श्रेणी
- प्राप्त अंक
- कुल अंक
- अभ्यार्थी की रैंक
- क्वालिफाइंग स्टेटस
- जन्म तिथि
- काउंसलिंग से संबंधित आवश्यक जानकारी
Bihar CET BEd Result 2026 : कैसे चेक करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- पहले बिहार सीईटी बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Bihar CET BEd Result 2026” लिंक क्लिक करें।
- लॉगिन पेज में अपना “यूजर आईडी या पंजीकरण संख्यां” दर्ज करें।
- पासवर्ड दर्ज करके स्क्रीन पर दिखाए कैप्चा कोड सही-सही भरें।
- सभी जानकारी भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका “रिजल्ट या स्कोरकार्ड’ स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
प्रवेश के लिए मेरिट सूची कैसे तैयार होगी ?
Bihar CET BEd 2026 की मेरिट सूची मुख्य रूप से प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। जिन उम्मीदवारों के अंक अधिक होंगे, उन्हें बेहतर रैंक प्रदान की जाएगी। काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में उम्मीदवार की रैंक, श्रेणी, आरक्षण नियम और कॉलेजों में उपलब्ध सीटों को भी ध्यान में रखा जाएगा। यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित टाई-ब्रेकिंग नियम लागू किए जाएंगे। अंतिम मेरिट सूची के आधार पर ही उम्मीदवारों को विभिन्न बीएड कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा।
रिजल्ट के बाद क्या आगे होगा ?
Bihar CET BEd Result 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरणों पर ध्यान देना होगा। केवल रिजल्ट जारी होना ही अंतिम चरण नहीं है, बल्कि बीएड कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।
- ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा।
- छात्रों को अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन करना होगा।
- मेरिट रैंक व सीटों के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा।
- आवंटित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराया जाएगा।
- निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद अंतिम प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी।
- खाली सीटों के लिए अतिरिक्त काउंसलिंग भी आयोजित की जाएगी।
काउंसलिंग में किन दस्तावेजों की जरूरत होगी ?
काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।
- बिहार CET बीएड 2026 स्कोरकार्ड
- बीएड प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र
- 10वीं/12वीं कक्षा की अंकतालिका
- स्नातक की डिग्री या प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
- आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, व अन्य)
अच्छे स्कोर पर कौन-कौन से विकल्प मिल सकते हैं ?
Bihar CET BEd 2026 में यदि उम्मीदवार ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है, तो उसे राज्य के प्रतिष्ठित सरकारी विश्वविद्यालय संबद्ध एवं शीर्ष निजी बीएड कॉलेजों में प्रवेश पाने का बेहतर अवसर मिल सकता है। उच्च रैंक वाले अभ्यर्थियों को कॉलेज चयन में अधिक विकल्प प्राप्त होते हैं, जबकि कम रैंक वाले उम्मीदवारों को बाद के राउंड में सीट आवंटन का इंतजार करना पड़ सकता है। काउंसलिंग के दौरान अधिक कॉलेज विकल्प, पसंदीदा संस्थान और मनचाहा विषय चुनने की सुविधा मिलने की संभावना रहती है।
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
- रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण जांच लें।
- स्कोरकार्ड की कई प्रतियां सुरक्षित रखें।
- काउंसलिंग नोटिस का नियमित रूप से इंतजार करें।
- आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
- कॉलेज चॉइस फिलिंग सोच-समझकर करें।
- किसी भी फर्जी सूचना पर भरोसा न करें।
- केवल आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी को प्राथमिकता दें।
Bihar CET BEd Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| रिजल्ट डाउनलोड लिंक | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।