BPSC 72nd CCE Vacancy 2026 : 1286 पदों पर आवेदन शुरू, 31 मई तक करें अप्लाई, प्री परीक्षा 26 जुलाई को होगी

Last Updated on 10/05/2026 7:45 AM by Prashant Shahi

BPSC 72nd CCE Vacancy 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) 2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1286 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 मई 2026 से शुरू हो चुकी है व उम्मीदवार 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती बिहार प्रशासनिक सेवा सहित कई प्रतिष्ठित सरकारी विभागों में अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर है।

लेटेस्ट अपडेट : आवेदन प्रक्रिया शुरू, परीक्षा तिथि भी घोषित

BPSC 72nd CCE Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक आज 07 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अब आयोग की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन पूरी कर सकते हैं। इस बार कुल 1286 रिक्तियां जारी की गई हैं। BPSC 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। उम्मीदवार अंतिम तिथि 31 मई 2026 से पहले अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन के दौरान सभी दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करना जरूरी होगा, अन्यथा फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है।

BPSC 72nd CCE Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाबिहार लोक सेवा आयोग
पद का नामप्रशासनिक पद
कुल पद1186
आयु सीमा20 – 40 वर्ष
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि07 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 मई 2026
अधिकारिक वेबसाईटbpsc.bihar.gov.in

BPSC 72nd CCE 2026 में किन पदों पर होगी भर्ती

इस संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में अधिकारी स्तर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें मुख्य रूप से निम्न सेवाएं शामिल हो सकती हैं :

  • बिहार प्रशासनिक सेवा
  • बिहार पुलिस सेवा
  • वित्तीय प्रशासनिक सेवा
  • ग्रामीण विकास सेवा
  • राजस्व सेवा
  • आपूर्ति निरीक्षक
  • श्रम प्रवर्तन अधिकारी
  • प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी
  • शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण विभाग से जुड़े पद

अंतिम पदवार विवरण आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध रहेगा।

शैक्षणिक योग्यता

BPSC 72nd CCE Vacancy 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। कुछ विशेष पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री और वैकल्पिक विषय की शर्त भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले पदवार योग्यता ध्यान से जांच लेनी चाहिए।

  • 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए स्नातक पास होना जरूरी।
  • बाल विकास परियोजना अधिकारी पद के लिए स्नातक के साथ गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, श्रम एवं समाज कल्याण विषय की शर्त लागू।
  • वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी पद के लिए वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी विषय से स्नातक आवश्यक।
  • उप-विभागीय संरक्षण अधिकारी पद के लिए मनोविज्ञान या कानून में स्नातक की डिग्री जरूरी।

आयु सीमा

BPSC 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए आयु सीमा 01 अगस्त 2026 के आधार पर निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु पद के अनुसार 20, 21 या 22 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग होगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 20 वर्ष, 21 वर्ष या 22 वर्ष (पद अनुसार)
  • अधिकतम आयु (सामान्य वर्ग पुरुष) : 37 वर्ष
  • अधिकतम आयु (सामान्य महिला, BC, EBC): 40 वर्ष
  • अधिकतम आयु (एससी/एसटी) : 42 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ना चाहिए।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग₹100/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

BPSC 72nd CCE Vacancy 2026 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले BPSC Official Website पर जाएं।
  2. “BPSC 72nd CCE Recruitment 2026” लिंक खोलें।
  3. नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें।
  5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क जमा करें।
  7. अंतिम सबमिट के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

आवेदन करते समय किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी

ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने चाहिए :

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड
  • स्नातक की मार्कशीट / प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

सभी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट और साइज में स्कैन होने चाहिए

BPSC 72nd CCE Vacancy 2026 : चयन प्रक्रिया क्या होगी ?

BPSC 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी की जाएगी। प्रत्येक चरण को पास करना जरूरी होगा।

  • प्रारंभिक परीक्षा : यह पहला चरण होगा जिसमें वहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा सामान्य अध्ययन आधारित होगी और इसका उद्देश्य उम्मीदवारों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग करना है।
  • मुख्य परीक्षा : प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह Descriptive परीक्षा होगी, जिसमें उम्मीदवारों को विस्तृत उत्तर लिखने होंगे।
  • इंटरव्यू : मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होंगे। इसमें उम्मीदवार की सोच, निर्णय क्षमता, व्यक्तित्व और प्रशासनिक समझ का मूल्यांकन किया जाएगा।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन : अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों के सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। गलत जानकारी मिलने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
  • फाइनल मेरिट लिस्ट : मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसी के अनुसार विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

BPSC 72nd CCE 2026 Exam Pattern : परीक्षा पैटर्न

बिहार लोक सेवा आयोग की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें Prelims, Mains और Interview शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी, जबकि अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है, इसलिए उम्मीदवारों को सावधानीपूर्वक प्रश्न हल करने होंगे।

परीक्षा पैटर्न की मुख्य बातें

  • प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन का एक पेपर होगा।
  • प्रारंभिक परीक्षा 150 अंकों की और अवधि 02 घंटे होगी।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
  • मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन पेपर 01, सामान्य अध्ययन पेपर 02, वैकल्पिक पेपर शामिल होंगे।
  • मुख्य परीक्षा के प्रत्येक पेपर की अवधि 03 घंटे निर्धारित होगी।
  • अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान की जानकारी

बिहार लोक सेवा आयोग के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतनमान और सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस भर्ती में शामिल प्रशासनिक और पुलिस सेवा पद Pay Level 9 के अंतर्गत आते हैं, जबकि कई अन्य पद Level 7 के वेतनमान पर आधारित होंगे। इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, आवास सुविधा और अन्य सरकारी लाभ भी मिलेंगे।

वेतनमान से जुड़ी मुख्य जानकारी :

  • उप समाहर्ता, पुलिस उप अधीक्षक और राज्य कर आयुक्त जैसे पद Level 9 में शामिल हैं।
  • Level 9 पदों का संभावित मासिक वेतन लगभग ₹61,500 से ₹72,000 तक हो सकता है।
  • ग्रामीण विकास अधिकारी, राजस्व अधिकारी और आपूर्ति निरीक्षक जैसे पद Level 7 में आते हैं।
  • Level 7 पदों का संभावित वेतन लगभग ₹59,857 से ₹68,795 तक निर्धारित हो सकता है।
  • वेतन के साथ DA, HRA और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।

तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

BPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता के लिए केवल नोट्स पढ़ना पर्याप्त नहीं होता। उम्मीदवारों को स्मार्ट रणनीति अपनानी चाहिए :

  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।
  • बिहार स्पेशल GK पर विशेष ध्यान दें।
  • प्रतिदिन करंट अफेयर्स पढ़ें।
  • उत्तर लेखन अभ्यास शुरू करें।
  • NCERT और स्टैंडर्ड बुक्स का रिवीजन करें।
  • Mock Test नियमित दें।

जो उम्मीदवार अभी से अनुशासित तैयारी शुरू करेंगे, उनके चयन की संभावना काफी बेहतर होगी।

BPSC 72nd CCE Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top