NTA NEET UG Answer Key 2026 : प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड और निकालें संभावित स्कोर, रिजल्ट अपडेट जानें

Last Updated on 09/05/2026 2:30 PM by Prashant Shahi

NTA NEET UG Answer Key 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NTA NEET UG Answer Key 2026 को 06 मई 2026 को जारी कर दिया है। यह परीक्षा 03 मई 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की, प्रश्न पत्र और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स चेक कर सकते हैं। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद छात्र अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित समय के भीतर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

लेटेस्ट अपडेट

केंद्रीय परिक्षण संस्थान ने NTA NEET UG 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 03 मई 2026 को आयोजित परीक्षा की सभी सीरीज की उत्तर कुंजी ऑफिसियल वेबसाइट nta.ac.in पर अपलोड कर दी गई है। साथ ही एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही उम्मीदवारों की स्कैन्ड ओएमआर आंसर शीट भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। आंसर की पर चैलेंज राउंड व ओएमआर उप्लोअडिंग की विस्तृत जानकारी अलग से जारी होगी।

NTA NEET UG 2026 Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थाननेशनल टेस्टिंग एजेंसी
परीक्षा का नामएनटीए नीट यूजी 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
 परीक्षा की तिथि03 मई 2026
 उत्तर कुंजी जारी की तिथि06 मई 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथि
आधिकारिक वेबसाइटexams.nta.nic.in

NTA NEET UG Answer Key 2026 : ऐसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “NEET UG 2026 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
  3. Application Number और Password दर्ज करें।
  4. लॉगिन करने के बाद Answer Key स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

उत्तर कुंजी से ऐसे निकालें संभावित स्कोर

NEET UG में प्रत्येक सही उत्तर पर 04 अंक दिए जाते हैं जबकि गलत उत्तर पर 01 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।

संभावित स्कोर निकालने का तरीका :

  • सही उत्तर × 04
  • गलत उत्तर × (-1)
  • बिना उत्तर वाले प्रश्न = 0 अंक

उदाहरण के तौर पर यदि किसी उम्मीदवार के 140 उत्तर सही और 20 गलत हैं, तो संभावित स्कोर होगा :

(140×4)(20×1)=540(140 \times 4) – (20 \times 1) = 540(140×4)−(20×1)=540

इस प्रकार उम्मीदवार अपने अनुमानित अंक का अंदाजा लगा सकते हैं।

प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति कैसे दर्ज करें ?

यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि प्रोविजनल उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और संबंधित प्रश्न चुनकर सपोर्टिंग डाक्यूमेंट्स अपलोड और प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. Application Number और Password से लॉगिन करें
  3. “Challenge Answer Key” विकल्प चुनें
  4. संबंधित प्रश्न और सही उत्तर का चयन करें
  5. Valid proof/document अपलोड करें
  6. निर्धारित शुल्क का भुगतान करें
  7. Final Submit कर confirmation page डाउनलोड करें।

फाइनल उत्तर कुंजी व परिणाम कब आएगा ?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने फिलहाल फाइनल उत्तर कुंजी और रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि पिछले वर्षों के ट्रेंड और मौजूदा प्रक्रिया को देखते हुए माना जा रहा है कि आपत्ति विंडो बंद होने और चैलेंजेज की समीक्षा पूरी होने के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के पैटर्न के अनुसार, NEET UG Result मई के अंतिम सप्ताह या जून 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना अंकपत्र, आल इंडिया रैंक, केटेगरी रैंक और चयन स्तिथि चेक कर सकेंगे। इसके बाद MBBS, BDS और AYUSH कोर्स की काउन्सलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

NTA NEET UG Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
उत्तर कुंजी नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top