Latest JobsNaukari

BTSC FSO Vacancy 2026 : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के 141 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें पूरी भर्ती प्रक्रिया

Last Updated on 26/09/2026 1:38 PM by Prashant Shahi

BTSC FSO Vacancy 2026 : बिहार में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन संख्या 29/2026 जारी किया है। और ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर से 24 अक्टूबर 2026 तक सक्रिय रहेंगे।

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत होने वाली इस भर्ती में कुल 105 पद निर्धारित किए गए हैं। इस पद के लिए सामान्य स्नातक योग्यता पर्याप्त नहीं है, बल्कि विज्ञापन में निर्धारित संबंधित विषयों में शैक्षणिक योग्यता जरूरी है। इसलिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों के लिए अपनी डिग्री, आयु और आरक्षण संबंधी पात्रता की जांच करना महत्वपूर्ण है।

बीटीएससी खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2026 : ऑनलाइन आवेदन शुरू

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने स्वास्थ विभाग के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 105 पदों पर भर्ती के आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू कर दिया है और पात्र अभ्यर्थी 24 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन अधिकारिक पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। जबकि आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 24 अक्टूबर 2026 तक है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी का पद सामान्य स्नातक स्तर की भर्ती से अलग है, क्योंकि इसके लिए आयोग ने विभिन्न निर्धारित विषयों में विशेष शैक्षणिक योग्यता रखी है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले विज्ञापन में दी गई पात्रता और दस्तावेज संबंधी शर्तों को पढ़ना चाहिए, क्योंकि केवल पदों की संख्या को देखकर पात्रता तय नहीं की जा सकती।

BTSC FSO Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी

महत्वपूर्ण जानकारीविवरण
आयोगबिहार तकनीकी सेवा आयोग
पद का नामखाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन संख्या29/2026
विभागस्वास्थ्य विभाग, बिहार
कुल पद105
न्यूनतम आयु21 वर्ष
योग्यतासंबधित विषय में डिग्री
आवेदन शुरू की तिथि25 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि24 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटbtsc.bihar.gov.in

खाद्य सुरक्षा अधिकारी की भर्ती का विवरण

बिहार तकनीकी सेवा आयोग के आधिकारिक विज्ञापन संख्या 29/2026 के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी के कुल 105 पद स्वास्थ्य विभाग, बिहार में भरे जाएंगे। श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है।

श्रेणीपद
अनारक्षित41
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग02
अत्यंत पिछड़ा वर्ग17
पिछड़ा वर्ग02
अनुसूचित जाति18
अनुसूचित जनजाति12
पिछड़े वर्ग की महिलाएं04
कुल105

आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थी आवेदन से पहले अपनी श्रेणी और संबंधित प्रमाण-पत्र की वैधता अवश्य जांच लें। विज्ञापन में बिहार राज्य की मूलवासी महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण का भी प्रावधान दिया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है ?

इस भर्ती में आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद के लिए निर्धारित विषयों में स्नातक, स्नातकोत्तर या डॉक्टरेट स्तर की योग्यता स्वीकार की है। अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्न निर्धारित विषयों में योग्यता हो सकती है।

  • खाद्य तकनीकी/खाद्य अभियांत्रिकी एवं संबंधित पाठ्यक्रम
  • कृषि विज्ञान एवं कृषि अभियांत्रिकी
  • जैव प्रौद्योगिकी
  • डेयरी तकनीकी
  • मत्स्यपालन एवं उद्यानिकी
  • पशु चिकित्सा विज्ञान
  • जैव रसायन, सूक्ष्म जीव विज्ञान एवं रसायन विज्ञान
  • निर्धारित चिकित्सा योग्यताएं जैसे एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस आदि

इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद के लिए अधिसूचना में निर्धारित अन्य मान्य योग्यताएं भी स्वीकार्य हैं। आवेदन से पहले अपनी डिग्री का विषय आधिकारिक विज्ञापन से जरूर मिलाएं।

आयु सीमा क्या होनी चाहिए ?

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद के लिए आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। और न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा श्रेणी अनुसार निम्न प्रकार हैं।

वर्गअधिकतम आयु
सामान्य पुरुष37 वर्ष
सामान्य महिला40 वर्ष
पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग40 वर्ष
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति42 वर्ष

पूर्व सैनिकों, दिव्यांग अभ्यर्थियों तथा कुछ अन्य पात्र श्रेणियों के लिए नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट का प्रावधान दिया गया है। अभ्यार्थी आयु छूट का लाभ लेने से पहले संबंधित प्रमाण-पत्र और लागू सरकारी नियमों को जरूर जांचें।

BTSC FSO Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी भर्ती 2026 से जुड़ी प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं।

भर्ती से जुड़ी प्रक्रियामहत्वपूर्ण तिथि
विज्ञापन जारी होने की तिथि25 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू25 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि24 अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि24 अक्टूबर 2026
परीक्षा की तिथिबाद में घोषित होगी

आवेदन शुल्क कितना लगेगा ?

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग अभ्यर्थी₹100/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

BTSC FSO Vacancy 2026 में चयन प्रक्रिया कैसी होगी ?

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों के माध्यम से किया जाएगा। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

अंतिम नियुक्ति से पहले अभ्यर्थियों का शैक्षणिक, जाति एवं अन्य मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन आवश्यक होगा। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पहले आयोग द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण को पूरा करना महत्वपूर्ण होगा।

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन

सलाह : लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र और पात्रता संबंधी दस्तावेज पहले से व्यवस्थित रखें, ताकि दस्तावेज सत्यापन में अनावश्यक परेशानी न हो।

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं ?

आयोग ने ऑनलाइन आवेदन में योग्यता और आरक्षण से संबंधित प्रमाण-पत्रों के साथ अन्य आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इनमें प्रमुख रूप से निम्न दस्तावेज शामिल हैं—

  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र व अंक-पत्र
  • मैट्रिक प्रमाण-पत्र/जन्मतिथि प्रमाण
  • जाति एवं आरक्षण प्रमाण-पत्र, जहां लागू हो
  • निवास प्रमाण-पत्र, जहां आवश्यक हो
  • दिव्यांगता/अन्य संबंधित प्रमाण-पत्र, जहां लागू हो
  • हाल का फोटो और हस्ताक्षर
  • निर्धारित वैध फोटो पहचान-पत्र
  • सक्रिय मोबाईल नंबर एवं ईमेल आईडी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन फॉर्म में अपलोड किए गए सभी प्रमाण-पत्रों का दस्तावेज सत्यापन के समय मूल दस्तावेजों से मिलान/वेरीफिकेशन किया जाएगा।

BTSC FSO Vacancy 2026 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

अभ्यर्थी बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर निम्न तरीके से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

  1. बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. भर्ती अनुभाग में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विज्ञापन संख्या 29/2026 खोलें।
  3. आवेदन लिंक पर जाकर आवश्यक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  4. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य मांगी गई जानकारी सावधानी से भरें।
  5. निर्धारित प्रारूप में फोटो और आवश्यक प्रमाण-पत्र अपलोड करें।
  6. निर्धारित आवेदन शुल्क 100 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. अंतिम रूप से फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों को दोबारा जांचें।
  8. आवेदन जमा होने के बाद आवेदन-पत्र और शुल्क रसीद सुरक्षित रख लें।

आयोग द्वारा सूचित किया गया हैं कि ऑनलाइन आवेदन में भरी गई जानकारी की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। आवेदन में सुधार के लिए बाद में विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए अंतिम जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच करना महत्वपूर्ण है।

आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभ्यर्थियों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए —

  • शैक्षणिक योग्यता का विवरण प्रमाण-पत्र के अनुसार ही भरें।
  • अपना जन्मतिथि मैट्रिक प्रमाण-पत्र के अनुसार ही भरें।
  • आरक्षण का दावा तभी करें जब वैध प्रमाण-पत्र उपलब्ध हो।
  • आवेदन में अपना ही मोबाइल नंबर और ईमेल इस्तेमाल करें।
  • नाम, माता-पिता का नाम और अन्य विवरण की वर्तनी जांचें।
  • फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में ही अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद भुगतान की स्थिति अवश्य जांचें।
  • अंतिम जमा करने से पहले आवेदन की जानकारी दोबारा जांच लें।

आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि आवेदन में अपलोड किए गए दस्तावेज स्पष्ट और सही तरीके से स्कैन किए हुए होने चाहिए।

वेतनमान कितना मिलेगा ?

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी का पद वेतन स्तर-6 में रखा गया है। पुराने वेतनमान के अनुसार इसका ग्रेड पे ₹4,200 है।

  • वेतन स्तर : स्तर-6
  • प्रारंभिक मूल वेतन : ₹35,400 प्रतिमाह
  • ग्रेड पे : ₹4,200
  • अन्य भत्ते : बिहार सरकार के नियमानुसार देय होंगे।

सलाह : अभ्यर्थी केवल मूल वेतन को आधार न मानें एवं मूल वेतन देखकर नौकरी का आकलन न करें। वास्तविक मासिक वेतन में नियमानुसार मिलने वाले विभिन्न भत्ते भी शामिल हो सकते हैं।

यह भर्ती किन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है ?

यह भर्ती खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो बिहार सरकार के अधीन खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नियमित पद पर नियुक्ति पाना चाहते हैं। खासकर संबंधित विषय में आवश्यक डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों को इस अवसर पर ध्यान देना चाहिए।

आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अधिसूचना में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, अनुभव संबंधी शर्तों और अन्य पात्रता नियमों को ध्यान से जांच लेना चाहिए। पात्र अभ्यर्थियों के लिए यह सरकारी सेवा में प्रवेश का अवसर है।

BTSC FSO Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *