SSC GD Admit Card 2026 : जारी, यहां से करें डाउनलोड, जानें एग्जाम डेट, पैटर्न और जरूरी निर्देश

Last Updated on 26/04/2026 8:02 AM by Prashant Shahi

कर्मचारी चयन आयोग ने SSC GD Admit Card 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने एडमिट कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), NIA, SSF और Assam Rifles में कांस्टेबल जीडी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी जानकारी को ध्यान से जांच लें।

लेटेस्ट अपडेट

एसएससी द्वारा कांस्टेबल जीडी परीक्षा का एडमिट कार्ड 25 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया हैं। इस परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच विभिन्न शिफ्ट्स में किया जाएगा। परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित होगी। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड में उनकी परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग और परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी दी गई है। परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

SSC GD Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड
परीक्षा का नामएसएससी कांस्टेबल जनरल ड्यूटी परीक्षा 2026
कुल पद25,487
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी25 अप्रैल 2026
परीक्षा की तिथि27 – 30 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

SSC GD Admit Card 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें
  3. अपने रीजन (जैसे SSC NR, SSC ER आदि) का चयन करें
  4. Registration Number / Roll Number और Password / DOB दर्ज करें
  5. Submit पर क्लिक करें
  6. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट लें

ध्यान रखे: बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

ऐड्मिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होती है ?

एडमिट कार्ड में निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है :

  • उम्मीदवार का पूरा नाम और रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि
  • परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंग
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
  • परीक्षा का माध्यम (CBT) और रिपोर्टिंग टाइम
  • जरूरी दिशा-निर्देश और एग्जाम डे गाइडलाइंस

यदि एडमिट कार्ड में कोई गलती हो, तो तुरंत SSC हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

परीक्षा तिथि और समय

एसएससी जीडी परीक्षा 2026 का आयोजन 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक विभिन्न शिफ्ट्स में किया जाएगा। परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित मोड़ में होगी और प्रत्येक दिन कुल 4 शिफ्ट्स आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दी गई शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य है।

  • शिफ्ट 01 : सुबह 9:00 बजे – 10:00 बजे, रिपोर्टिंग : 7:45 बजे
  • शिफ्ट 02 : सुबह 11:45 बजे – दोपहर 12:45 बजे, रिपोर्टिंग : 10:30 बजे
  • शिफ्ट 03 : दोपहर 2:30 बजे – 3:30 बजे, रिपोर्टिंग : 1:15 बजे
  • शिफ्ट 04 : शाम 5:15 बजे – 6:15 बजे, रिपोर्टिंग : 4:00 बजे

सलाह : परीक्षा केंद्र पर कम से कम 60–75 मिनट पहले पहुंचें ताकि एंट्री प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

परीक्षा पैटर्न

एसएससी जनरल ड्यूटी परीक्षा 2026 ऑनलाइन (CBT) मोड में आयोजित होगी। इसमें कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 160 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी और प्रश्न मैट्रिक स्तर के होंगे। पेपर बहुविकल्पीय प्रकार का होगा और भाषा विकल्प हिंदी व अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध रहेगा।

विषयप्रश्नअंक
General Intelligence & Reasoning2040
General Knowledge & Awareness2040
Elementary Mathematics2040
English / Hindi2040
कुल (Total)80160

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

  • प्रिंटेड SSC GD Admit Card
  • वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar / PAN / Voter ID / Driving License)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (हाल ही का)
  • PwD उम्मीदवारों के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र (यदि लागू)

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

  • एडमिट कार्ड का साफ प्रिंटआउट और वैध फोटो ID साथ जरूर रखें
  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचें
  • एंट्री गेट बंद होने के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा
  • मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित हैं
  • केवल अनुमत वस्तुएं ही परीक्षा हॉल में ले जाएं
  • एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और पालन करें
  • परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधन का उपयोग न करें
  • परीक्षा समाप्त होने तक अपनी सीट न छोड़ें और इनविजिलेटर के निर्देशों का पालन करें

SSC GD Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top