LIC HFL Junior Assistant Admit Card 2026 : जारी, अभी करें डाउनलोड, जानें डाउनलोड प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और जरूरी डिटेल

Last Updated on 27/05/2026 5:46 PM by Prashant Shahi

LIC HFL Junior Assistant Admit Card 2026 : एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से 26 मई 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 180 जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 06 जून 2026 को आयोजित होगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते हॉल टिकट डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र और व्यक्तिगत जानकारी को ध्यान से जांच लें।

लेटेस्ट अपडेट : एलआईसी एचएफएल जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड जारी

एलआईसी एचएफएल जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के तहत एडमिट कार्ड का डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने रेजिस्ट्रेशन नंबर/रॉल नंबर और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 180 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध आईडी प्रूफ के साथ निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा। यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो संबंधित विभाग से तुरंत संपर्क करना जरूरी होगा।

LIC HFL Junior Assistant Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानएलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड
परीक्षा का नामजूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026
कुल पद180
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी26 मई 2026
परीक्षा की तिथि06 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटlichousing.com

LIC HFL Junior Assistant Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

अगर आपने LIC HFL Junior Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन किया था, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एलआईसी एचएफएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध में भर्ती या करियर सेक्शन को खोलें।
  • अब जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन सेक्शन में अपना पंजीकरण संख्या/रॉल नंबर दर्ज करें
  • अब पासवर्ड या जन्मतिथि और कैप्चा भरकर लॉगिन करें
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी

उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्न जानकारी अवश्य जांच लें :

  • उम्मीदवार का नाम
  • Roll Number
  • Registration Number
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • Reporting Time
  • Exam Centre Address
  • उम्मीदवार की फोटो
  • Signature
  • Category
  • Exam Instructions
  • परीक्षा अवधि

यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे तो तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।

LIC HFL Junior Assistant Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

एलआईसी एचएफएल जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों की भाषा क्षमता, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, गणितीय योग्यता और कंप्यूटर ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी विषयों की संतुलित तैयारी करनी चाहिए। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर निर्धारित नियमों के अनुसार नेगेटिव मार्किंग भी लागू हो सकती है।

विषयप्रश्नअंक
English Language4040
Logical Reasoning4040
General Awareness4040
Numerical Ability4040
Computer Skill4040
कुल200200
  • परीक्षा ऑनलाइन में आयोजित होगी।
  • प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय आधारित होगा।
  • परीक्षा अवधि 120 मिनट (2 घंटे) होगी।
  • परीक्षा प्रश्न ऑब्जेक्टिव होगी।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • सेक्शनल कटऑफ अंक भी लागू हो सकती है।

परीक्षा के दिन साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले जाना होगा। जरूरी दस्तावेज नहीं होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश से रोका जा सकता है।

  • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देश में मांगा गया हो)
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए आवश्यक घोषणा पत्र
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पारदर्शी बॉल पेन और परीक्षा निर्देशानुसार अनुमत सामग्री

परीक्षा दिवस के लिए जरूरी निर्देश

परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवार इन बातों का विशेष ध्यान रखें :

  • अभ्यार्थी परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट अपने साथ जरूर रखें।
  • वैध फोटो पहचान पत्र (Photo ID Proof) साथ लेकर जाएं।
  • एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लें।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में न ले जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर अनुशासन और निर्धारित नियमों का पालन करें।
  • परीक्षा शुरू होने के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं मिल सकती।
  • आवश्यक दस्तावेज और जरूरी सामग्री पहले से तैयार रखें।

LIC HFL Junior Assistant Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top