HSSC CET Group D Vacancy 2026 : 8000+ पदों के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका

Last Updated on 22/06/2026 2:32 PM by Prashant Shahi

HSSC CET Group D Vacancy 2026 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए कॉमन पात्रता परीक्षा 2026 का विज्ञापन प्रकाशित किया है। इस परीक्षा के तहत भविष्य में विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में ग्रुप डी श्रेणी के पदों पर भर्ती की जाएगी। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा सरकारी सेवा में प्रवेश पाने का एक बड़ा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को समय पर समझना उम्मीदवारों के लिए जरूरी है, ताकि वे बिना किसी गलती के आवेदन कर सकें।

एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी 2026 : आवेदन प्रक्रिया जारी

एचएसएससी द्वारा विज्ञापन संख्या 05/2026 के अंतर्गत सीईटी ग्रुप डी का नोटिफिकेशन 18 जून 2026 को जारी किया गया था, जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 03 जुलाई 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है, तथा आवेदन फॉर्म में सुधार 07 से 09 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, क्योंकि CET स्कोर के आधार पर भविष्य में विभिन्न विभागों की ग्रुप डी भर्तियों में चयन किया जाएगा।

HSSC CET Group D Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाहरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
परीक्षा का नामकॉमन पात्रता परीक्षा 2026
पद का नाम ग्रुप डी
कुल पद8000+
आयु सीमा18 से 42 वर्ष
योग्यता10वीं पास
आवेदन प्रारंभ की तिथि19 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि03 जुलाई 2026
अधिकारिक वेबसाईटhssc.gov.in

शैक्षणिक योग्यता

HSSC CET Group D 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार ने मैट्रिक स्तर तक हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन किया होना चाहिए।

  • अभ्यार्थी का 10वीं पास होना आवश्यक
  • हिंदी या संस्कृत विषय का ज्ञान अनिवार्य
  • CET परीक्षा में शामिल होना आवश्यक

आयु सीमा

HSSC CET Group D 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

श्रेणीआयु सीमा
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु42 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा में छूट :
    • पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति : 05 वर्ष की छूट।
    • दिव्यंग उम्मीदवार : 10 वर्ष तक की छूट।
    • SC/BC/EWS (दिव्यांग) : 15 वर्ष तक की छूट।
    • विधवा एवं तलाकशुदा महिला : 05 वर्ष की छूट।
  • भूतपूर्व सैनिकों को सैन्य सेवा अवधि + 03 वर्ष की छूट।

आवेदन शुल्क

श्रेणीहरयाणा रेजिडेंटनॉन हरयाणा रेजिडेंट
सामान्य (पुरुष)₹500/- रुपये ₹1000/- रुपये
सामान्य (महिला)₹250/- रुपये ₹500/- रुपये
पूर्व सैनिक के बच्चे (पुरुष)₹500/- रुपये ₹500/- रुपये
एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग/पूर्व सैनिक₹250/- रुपये ₹500/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

HSSC CET Group D Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें ?

उम्मीदवार एचएसएससी कॉमन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “CET Group D 2026 ” अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए अभ्यार्थी आवश्यक विवरण के साथ “ओटीआर” पूरा करें।
  4. अब लॉगिन पेज में रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य जानकारी दर्ज करें।
  6. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर व आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. आपके श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. सभी विवरण जांचकर फॉर्म सबमिट करें व प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन के समय किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी ?

अभ्यार्थी आवेदन करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें।

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड/अन्य पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अभ्यर्थी का हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईडब्लूएस प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर & ईमेल आईडी

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि18 जून 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू19 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि03 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि06 जुलाई 2026
आवेदन पत्र संशोधन शुरू07 जुलाई 2026
आवेदन पत्र संशोधन की अंतिम तिथि09 जुलाई 2026
BCA/BCB/EWS प्रमाण पत्र जारी होने की मान्य तिथि01 अप्रैल 2026 या उसके बाद
DSC/OSC प्रमाण पत्र जारी होने की मान्य तिथि13 नवम्बर 2024 या उसके बाद
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिअलग से घोषित की जाएगी
CET Group D परीक्षा तिथिअलग से घोषित की जाएगी

चयन प्रक्रिया क्या होगी ?

  • CET परीक्षा : उम्मीदवारों को CET परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा में प्राप्त अंक आगे की मेरिट सूची तैयार करने का आधार बनेंगे, इसलिए अच्छा स्कोर महत्वपूर्ण रहेगा।
  • CET स्कोर आधारित मेरिट सूची : परीक्षा के बाद CET अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। उच्च अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • शॉर्टलिस्टिंग : रिक्तियाँ और मेरिट के अनुसार उम्मीदवारों को विभिन्न ग्रुप डी पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यह प्रक्रिया आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।
  • दस्तावेज सत्यापन : इस प्रक्रिया में आयोग द्वारा शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • अंतिम चयन व नियुक्ति : दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को संबंधित विभागों में नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

HSSC CET Group D Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

HSSC CET Group D 2026 परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 01 घंटा 45 मिनट की होगी। लिखित परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, लेकिन यदि उम्मीदवार किसी प्रश्न को छोड़ता है तो उसे OMR शीट में निर्धारित पांचवां बबल भरना होगा, अन्यथा 01 अंक की कटौती की जा सकती है।

विवरणजानकारी
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
प्रश्न प्रकारबहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
कुल प्रश्न100
कुल अंक100
परीक्षा अवधि01 घंटा 45 मिनट
प्रश्न पत्र की भाषाहिंदी एवं अंग्रेजी
नेगेटिव मार्किंगनहीं
विशेष नियमछोड़े गए प्रश्न के लिए पांचवां बबल भरना अनिवार्य

HSSC CET Group D 2026 परीक्षा में सफल घोषित होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 50% अंक हासिल करने होंगे, जबकि आरक्षित वर्ग (SC, BC, EWS एवं अन्य पात्र श्रेणियां) के उम्मीदवारों के लिए 40% अंक निर्धारित किए गए हैं।

HSSC CET Group D Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top