UP Police Constable Answer Key 2026 : कुल 32,679 पदों की भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 23 जून तक करें आपत्ति दर्ज

Last Updated on 21/06/2026 11:18 AM by Prashant Shahi

UP Police Constable Answer Key 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का प्रोविजनल उत्तर कुंजी प्रकाशित किया गया हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकते हैं। यह भर्ती राज्य पुलिस विभाग में कुल 32,679 कांस्टेबल पदों को भरने के लिए आयोजित किया गया था। परीक्षा 08, 09 और 10 जून 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। बोर्ड ने उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2026 : अपडेट

यूपीपीआरपीबी ने 20 जून 2026 को UP Police Constable Answer Key 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब ऑनलाइन अपनी रिस्पांस शीट और उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति होने पर उसे दर्ज करने का अवसर भी दिया है। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपने उत्तरों का मिलान कर आवश्यक होने पर आपत्ति प्रक्रिया पूरी करें।

UP Police Constable Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
परीक्षा का नामयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026
कुल पद32,679
परीक्षा मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि08, 09 एवं 10 जून 2026
उत्तर कुंजी जारी की तिथि20 जून 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथि23 जून 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइटwww.uppbpb.gov.in

UP Police Constable Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्न प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर दाएँ “शीर्ष या नवीनतम सूचनाएं” सेक्शन में जाए।
  3. “UP Police Constable Answer Key 2026” लिंक क्लिक करें।
  4. लॉगिन पेज में अपना रजिस्ट्रेशन/रौल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  5. आवेदक लॉगिन सेक्शन में विवरण दर्ज करने के बाद लॉगिन करें।
  6. लॉगिन के बाद आपकी “उत्तर कुंजी” स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  7. सभी प्रश्नों और उत्तरों का मिलान करके अपने संभावित अंक निकालें।
  8. भविष्य के लिए उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड कर प्रिंटआउट रख लें।

संभावित अंक कैसे निकालें ?

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले उत्तर कुंजी में दिए गए सही उत्तरों की तुलना अपनी रिस्पांस शीट से करें। इसके बाद सही और गलत उत्तरों की संख्या अलग-अलग नोट करें। भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित मार्किंग स्कीम के अनुसार अंक जोड़कर और नकारात्मक अंक घटाकर संभावित स्कोर निकाला जा सकता है। हालांकि, यह केवल अनुमानित स्कोर होगा। अंतिम परिणाम फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर ही तैयार किया जाएगा।

मार्किंग स्कीम

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 02 अंक दिए जाएंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.5 अंक काटे जाएंगे।
  • अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा।

कुल संभावित अंक = (सही उत्तर × 2) – (गलत उत्तर × 0.5)

उत्तर कुंजी पर आपत्ति कैसे दर्ज करें ?

यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी प्रश्न का आधिकारिक उत्तर गलत है या प्रश्न में त्रुटि है तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है।

  1. सबसे पहले यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए “उत्तर कुंजी आपत्ति” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना “रौल नंबर और जन्मतिथि” दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. उत्तर कुंजी में उस प्रश्न का चयन करें जिस पर आपत्ति दर्ज है।
  5. अब संबंधित आपत्ति प्रश्न के लिए सही उत्तर का विकल्प चुनें।
  6. अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज या अन्य प्रमाण अपलोड करें।
  7. दर्ज की गई जानकारी की जांच करके आपत्ति शुल्क जमा करें।
  8. अब अंत में आपत्ति फॉर्म सबमिट करें तथा उसकी रसीद रख लें।

आपत्ति दर्ज करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • केवल निर्धारित समय सीमा तक ही आपत्ति स्वीकार की जाएगी।
  • प्रत्येक आपत्ति के समर्थन में वैध प्रमाण देना आवश्यक है।
  • बिना दस्तावेज के भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी।
  • अंतिम तिथि 23 जून 2026 के बाद कोई दावा स्वीकार नहीं होगा।
  • अंतिम उतर कुंजी के विरुद्ध दोबारा आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकेगी।

चयन प्रक्रिया में आगे क्या होगा ?

उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। इसके आधार पर लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। परिणाम में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल हो सकते हैं। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर कांस्टेबल पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

UP Police Constable Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top