IB ACIO Final Result 2026 : फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें रिजल्ट चेक, यहाँ देखें चयनित उम्मीदवारों की सूची

Last Updated on 04/06/2026 5:40 PM by Prashant Shahi

IB ACIO Final Result 2026 : इंटेलिजेंस ब्यूरो (गृह मंत्रालय) ने सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी (एसीआईओ) ग्रेड- II/कार्यकारी भर्ती 2025-26 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अब सभी चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची प्रकाशित की गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट और चयन स्थिति ऑनलाइन जांच सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देशभर से योग्य उम्मीदवारों का चयन खुफिया विभाग में अधिकारी स्तर के कुल 3717 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

आईबी एसीआईओ ग्रेड- II कार्यकारी फाइनल रिजल्ट 2026

गृह मंत्रालय के अंतर्गत IB ACIO Grade-II Executive Final Result 2026 को आज 03 जून 2026 को घोषित कर दिया गया है। अंतिम मेरिट सूची Tier-I, Tier-II और साक्षात्कार चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर जारी की गई है। इससे पहले लिखित परीक्षा का परिणाम 05 मार्च 2026 को जारी किया गया था, जिसके बाद 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक इंटरव्यू प्रक्रिया आयोजित की गई। फाइनल रिजल्ट जारी होने के साथ ही चयनित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षण और नियुक्ति संबंधी आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

IB ACIO Final Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामआईबी एसीआईओ ग्रेड- II कार्यकारी भर्ती परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाइंटेलिजेंस ब्यूरो
कुल पद3,717
रिजल्ट मोडऑनलाइन
टियर 01 परीक्षा की तिथि16 18 सितंबर 2025
टियर 02 परीक्षा की तिथि11 जनवरी 2026
फाइनल रिजल्ट जारी की तिथि03 जून 2026
अधिकारिक वेबसाइटwww.mha.gov.in

IB ACIO Final Result 2026 : कैसे चेक करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों की सहायता से अपना परिणाम देख सकते हैं :

  1. गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “What’s New” सेक्शन को खोलें।
  3. “IB ACIO Grade-II/Executive Final Result 2026” लिंक क्लिक करें।
  4. रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।
  5. PDF खुलने के बाद Ctrl + F का उपयोग करें।
  6. अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  7. यदि रोल नंबर दिखाई देता है तो आपका चयन हो चुका है।
  8. भविष्य के लिए रिजल्ट PDF सुरक्षित रखें।

रिजल्ट PDF में उपलब्ध विवरण

फाइनल मेरिट लिस्ट PDF में उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारी देखने को मिल सकती है :

  • भर्ती करने वाली संस्था का नाम
  • परीक्षा या पद का नाम
  • चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर
  • परीक्षा तिथि सम्बंधित जानकारी
  • श्रेणी संबंधी विवरण
  • परिणाम जारी होने की तिथि
  • आगे की प्रक्रिया से जुड़े निर्देश
  • नियुक्ति एवं सत्यापन संबंधी सूचना

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे PDF में उपलब्ध सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आईबी एसीआईओ कार्यकारी चयन प्रक्रिया

इंटेलिजेंस ब्यूरो सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड- II/कार्यकारी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया गया। सबसे पहले Tier-I वस्तुनिष्ठ परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को Tier-II वर्णनात्मक परीक्षा के लिए बुलाया गया। Tier-II में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों ने इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग लिया। इसके बाद Tier-II और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों, आरक्षण नियमों तथा उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची घोषित की गई। मेरिट में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों को फाइनल चयन के लिए चुना गया।

IB ACIO Final Result 2026 के बाद क्या होगा ?

IB ACIO Grade-II Executive Final Result 2026 जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल फिटनेस परीक्षण किया जाएगा। सभी औपचारिकताएं सफलतापूर्वक पूरी करने वाले अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को विभाग द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण दिया जाएगा, उसके बाद सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड-II/कार्यकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

एसीआईओ ग्रेड- II कार्यकारी करियर और भविष्य

इंटेलिजेंस ब्यूरो में ACIO Grade-II Executive पद देश की प्रमुख खुफिया एजेंसी में कार्य करने का अवसर प्रदान करता है। इस पद पर कार्यरत अधिकारी राष्ट्रीय सुरक्षा, खुफिया सूचना संग्रह, विश्लेषण और संवेदनशील मामलों से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर विभागीय पदोन्नति के अच्छे अवसर भी उपलब्ध होते हैं।

  • आकर्षक वेतन और सरकारी भत्ते
  • राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा प्रतिष्ठित करियर
  • नियमित पदोन्नति के अवसर
  • केंद्रीय सरकारी कर्मचारी के लाभ
  • देशभर में विभिन्न स्थानों पर कार्य करने का अवसर
  • दीर्घकालिक और स्थिर करियर ग्रोथ संभावनाएं

IB ACIO Final Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top