RSSB REET Mains Final Answer Key 2026 : लेवल 1 और लेवल 2 शिक्षक पदों की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Last Updated on 04/06/2026 3:33 PM by Prashant Shahi

RSSB REET Mains Final Answer Key 2026 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह भर्ती अभियान राज्य के सरकारी विद्यालयों में प्राइमरी स्कूल शिक्षक और अपर प्राइमरी स्कूल शिक्षक के कुल 7,759 शिक्षक पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। मुख्य परीक्षा 17, 18, 19 और 20 जनवरी 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने उत्तरों का अंतिम मिलान कर सकते हैं।

आरएसएसबी रीट मेन्स फाइनल उत्तर कुंजी 2026

आरएसएसबी ने 03 जून 2026 को RSSB REET Mains Final Answer Key 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। बोर्ड ने 27 मई 2026 को मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था, यह अंतिम उत्तर कुंजी लेवल 1 और लेवल 2 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई है। फाइनल आंसर की प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद जारी की गई है, और इसी के आधार पर अंतिम अंक निर्धारित किए गए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम उत्तर कुंजी है, इसमें आगे किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जाएगा।

RSSB REET Mains Final Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानराजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड
परीक्षा का नामराजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्या08/2025 और 09/2025
कुल पद7,759
परीक्षा मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि17, 18, 19 और 20 जनवरी 2026
उत्तर कुंजी जारी की तिथि03 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

RSSB REET Mains Final Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

यदि आप REET Mains Final Answer Key डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें :

  1. सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध “आंसर की” या अपडेट सेक्शन खोलें।
  3. REET Mains Final Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब स्क्रीन पर फाइनल उत्तर कुंजी पीडीऍफ़ खुल जाएगी।
  5. PDF में दिए गए प्रश्नों और उत्तरों को ध्यानपूर्वक देखें।
  6. आंसर की डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

अंतिम उत्तर कुंजी में दर्ज जानकारी

  • परीक्षा का नाम एवं भर्ती का विवरण
  • परीक्षा की तिथि, विषय व पाली
  • लेवल 01 और 02 के अनुसार उत्तर कुंजी
  • प्रश्न पुस्तिका के प्रश्न क्रमांक
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए अंतिम सही उत्तर
  • आपत्ति के बाद संशोधित उत्तरों की जानकारी
  • हटाए गए या निरस्त प्रश्नों का विवरण
  • विषयवार एवं शिफ्टवार उत्तर कुंजी की जानकारी

मुख्य परीक्षा रिजल्ट और अंतिम उत्तर कुंजी की जानकरी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने REET Mains Result 2026 को 27 मई 2026 को जारी किया था, जिसमें 7,759 शिक्षक पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची प्रकाशित की गई हैं। इसके बाद आज 03 जून 2026 को RSSB REET Mains Final Answer Key 2026 जारी की गई, जिसे प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद घोषित किया गया है।

अंतिम उत्तर कुंजी उम्मीदवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से अभ्यर्थी यह समझ सकते हैं कि बोर्ड ने किन उत्तरों को अंतिम रूप से सही माना है। इससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता बढ़ती है और उम्मीदवारों का विश्वास मजबूत होता है।

अब आगे क्या होगा ?

अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची में हुआ है, उन्हें बोर्ड द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरा होने पर उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची घोषित की जाएगी। इसके बाद जिलेवार एवं विषयवार पद आवंटन, नियुक्ति आदेश जारी करने और जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

RSSB REET Mains Final Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
उत्तर कुंजी नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top