Admit CardNaukari

IBPS PO Mains Admit Card 2026 : जारी, परीक्षा 4 अक्टूबर को; जानें टाइमिंग, दस्तावेज और जरूरी निर्देश

Last Updated on 25/09/2026 7:01 PM by Prashant Shahi

IBPS PO Mains Admit Card 2026 : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने CRP PO/MT-XVI मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया से पीओ/एमटी के 7,565 पदों पर नियुक्ति होगी। प्रारंभिक परीक्षा 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी, जिसके बाद सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

आईबीपीएस के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए अब केवल एडमिट कार्ड डाउनलोड करना ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और निर्देशों को पहले से समझना भी जरूरी है।

आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 : लिंक एक्टिव

आईबीपीएस पीओ/एमटी-XVI की प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र 24 सितंबर 2026 को उपलब्ध करा दिया गया हैं। अब अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पंजीकरण संख्या/अनुक्रमांक और पासवर्ड या जन्मतिथि की सहायता से लॉगिन करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को होगी। इसलिए अब परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय से जुड़ी जानकारी को नजरअंदाज न करें। और एडमिट कार्ड डाउनलोड करके नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, तारीख और अन्य निर्देशों की जांच कर लें। इसके साथ परीक्षा में ले जाने वाले पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों को भी तैयार रखें।

IBPS PO Mains Admit Card 2026 : यहाँ क्लिक करें

IBPS PO Mains Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाइंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन
पद का नामप्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी
भर्ती का नामCRP PO/MT-XVI
कुल पद7,565
एडमिट कार्ड जारी24 सितंबर 2026
परीक्षा की तिथि04 अक्टूबर 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटwww.ibps.in

IBPS PO Mains Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना मुख्य परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. अभ्यर्थी पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “अपडेट” सेक्शन में CRP PO/MT-XVI लिंक को खोलें।
  3. मुख्य परीक्षा के हॉल टिकट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  4. लॉगिन सेक्शन में पंजीकरण/रोल नंबर व पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
  5. स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर IBPS PO Mains Admit Card 2026 दिखाई देगा।
  7. अब कॉल लेटर में दर्ज परीक्षा से जुडी जानकारी को ध्यान से जांच लें।
  8. अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग समय देखें। और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में लगने वाले समय को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बना लें।

प्रवेश पत्र में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

प्रवेश पत्र केवल परीक्षा में प्रवेश का दस्तावेज नहीं है, बल्कि इसमें परीक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं। इसे डाउनलोड करने के बाद ध्यानपूर्वक जाँचना जरूरी हैं। आपके प्रवेश पत्र में निम्न जानकारी दर्ज रहती है।

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रौल नंबर/पंजीकरण नंबर
  • जन्मतिथि विवरण
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा केंद्र का नाम & पता
  • केंद्र पर रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा का समय व शिफ्ट
  • परीक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश

यदि हॉल टिकट में दर्ज किसी विवरण में गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवार समय रहते IBPS की हेल्पलाइन से संपर्क करके जानकारी में सुधार करवा लें। अन्यथा परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय समस्या हो सकती हैं।

IBPS PO Mains Exam Date 2026 : परीक्षा कब होगी ?

आईबीपीएस के वर्ष 2026-27 के आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार पीओ/एमटी मुख्य परीक्षा 04 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। उपलब्ध ताजा परीक्षा विवरण के अनुसार मुख्य परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।

  • परीक्षा तिथि : 04 अक्टूबर 2026
  • परीक्षा पाली : एकल पाली
  • रिपोर्टिंग समय : दोपहर 01:00 बजे
  • परीक्षा शुरू : दोपहर 02:00 बजे
  • परीक्षा समाप्त : शाम 05:10 बजे
  • कुल अवधि : 03 घंटे 10 मिनट

अभ्यर्थी अपने मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र पर दर्ज व्यक्तिगत रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र को अंतिम मानें, क्योंकि परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना जरूरी है।

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाएं ?

आईबीपीएस की परीक्षा संबंधी निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचान पत्र और उसकी एक फोटोकॉपी लेकर जाना चाहिए। और पहचान पत्र पर नाम प्रवेश पत्र के नाम से मेल खाना चाहिए।

  • IBPS PO Mains Admit Card 2026 का प्रिंटआउट
  • आधार कार्ड/वैध मूल फोटो पहचान पत्र
  • आवश्यक पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ,
  • कॉल लेटर में मांगी गई अन्य दस्तावेज (यदि प्रवेश पत्र में निर्देश हो)

महत्वपूर्ण : परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले दस्तावेजों के संबंध में अंतिम निर्देश आपके हॉल टिकट पर दिए गए होंगे। पहचान पत्र के रूप में आधार, पैन, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र या स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस जैसे मान्य दस्तावेज रखें।

अगर प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें ?

कभी-कभी अधिक संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा एक साथ वेबसाइट खोलने पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय लॉगिन या वेबसाइट से जुड़ी तकनीकी परेशानी आ सकती है। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय ये उपाय करें :

  • लॉगिन नहीं हो रहा : पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और जन्मतिथि दोबारा जांचें।
  • वेबसाइट नहीं खुल रही : कुछ समय बाद या दूसरे ब्राउजर से प्रयास करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा : इंटरनेट कनेक्शन जांचकर दोबारा लॉगिन करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल भूलने पर : “Forgot Password” विकल्प से जानकारी प्राप्त करें।

परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र से जुड़े निम्न निर्देशों का भी ध्यान रखना होगा।

  • प्रवेश पत्र और निर्धारित मूल फोटो पहचान पत्र साथ रखें।
  • कॉल लेटर में परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम पहले जांच लें।
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की योजना बना लें।
  • अपने हॉल टिकट में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  • परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखकर ही प्रश्न हल करें।
  • अंतिम समय में नए टॉपिक के बजाय रिविज़न व प्रैक्टिस करें।
  • फोन, स्मार्टवाच या प्रतिबंधित वस्तुएं परीक्षा केंद्र पर न ले जाएं।

IBPS PO Mains Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *