GATE Answer Key 2026 : आउट, यहाँ से उत्तर कुंजी करें चेक, जानें अंक कैलकुलेशन और आपत्ति दर्ज प्रक्रिया

Last Updated on 23/02/2026 10:23 AM by Prashant Shahi

GATE Answer Key 2026 : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा गेट परीक्षा 2026 की प्रोविजिनल आंसर की 22 फरवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवार अब उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने प्रश्नपत्र के उत्तर मिलाकर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। और निर्धारित तिथि के अंदर उत्तर कुंजी पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। गेट 2026 की परीक्षा आईआईटी गुवाहाटी द्वारा 07, 08, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया था।

GATE Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी
परीक्षा का नामअभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता (GATE) परीक्षा 2026
 परीक्षा की तिथि07, 08, 14 व 15 फरवरी 2026
 उत्तर कुंजी जारी की तिथि22 फरवरी 2026
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथिफरवरी 2026
अधिकारिक वेबसाइटgate2026.iitg.ac.in

उत्तर कुंजी व रिस्पांस शीट पद दर्ज जानकरी

आईआईटी द्वारा जारी उत्तर कुंजी में उम्मीदवारों के प्रश्न पत्र से सम्बंधित निम्नलिखित जानकरी शामिल होगी।

  • उम्मीदवार का नाम
  • नामांकन आईडी/पंजीकरण संख्या
  • परीक्षा प्रश्नपत्र/विषय कोड
  • परीक्षा की तिथि और सत्र (सुबह/शाम)
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए प्रश्न आईडी
  • प्रश्न की स्थिति (उत्तर दिया गया/उत्तर नहीं दिया गया/समीक्षा के लिए चिह्नित)
  • उम्मीदवार द्वारा चयनित विकल्प
  • सही विकल्प

GATE Answer Key 2026 : ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें
  2. होमपेज पर “Provisional Answer Key” या “अस्थायी उत्तर कुंजी” लिंक खोजें
  3. दिए गए लिंक पर क्लिक करके GOAPS पोर्टल पर जाएं
  4. लॉगिन करने के लिए Enrollment ID और Password दर्ज करें
  5. लॉगिन के बाद अपने संबंधित पेपर/विषय का चयन करें
  6. चयन करते ही Answer Key की PDF फाइल स्क्रीन पर खुलेगी
  7. PDF को डाउनलोड कर अपने डिवाइस में सुरक्षित सेव करें
  8. अब अपनी रिस्पांस शीट से उत्तर मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं

ऐसे करें अपने अनुमानित अंक की गणना

आईआईटी गुवहाटी द्वारा जारी गेट आंसर की 2026 से अंक निकालने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले अपनी रिस्पांस शीट के उत्तरों को आंसर की से मिलाएं। सही उत्तरों और गलत उत्तरों को अलग-अलग गिन लें। अब 01 अंक वाले प्रश्न में सही उत्तर पर +01अंक जोड़े और गलत पर 0.33 अंक घटाए। ऐसे ही 02 अंक वाले प्रश्न में सही पर +02 और गलत पर 0.66 अंक घटाए।

जिन प्रश्नों के अंक अधिक होते हैं, उनके सही उत्तर पर ज्यादा अंक जुड़ते हैं और गलत उत्तर पर निर्धारित कटौती होती है। MSQ और NAT प्रश्नों में गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। अब सभी सही अंकों को जोड़कर और गलत उत्तरों की कटौती घटाकर बचा हुआ अंक आपका अनुमानित स्कोर हैं।

मार्किंग स्कीम :

  • सही उत्तर के लिए : +01 या +02 अंक (प्रश्न अनुसार)
  • नेगेटिव मार्किंग : 0.33 या 0.66 (अंक अनुसार)
  • अनअटेम्प्टेड प्रश्न : कोई अंक नहीं

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का अधिकार दिया गया है। यदि किसी प्रश्न के उत्तर में गलती प्रतीत होती है, तो उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक GOAPS पोर्टल पर जाएं
  2. Enrollment ID और Password से लॉगिन करें
  3. “Answer Key Challenge” या “उत्तर कुंजी चुनौती” लिंक पर क्लिक करें
  4. जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसका Question ID और सही विकल्प चुनें
  5. अपने उत्तर के समर्थन में प्रमाण या संदर्भ दस्तावेज अपलोड करें
  6. निर्धारित आपत्ति शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
  7. भरी गई जानकारी को दोबारा जांचकर सबमिट करें
  8. भविष्य के लिए आपत्ति रसीद या कन्फर्मेशन स्लिप सुरक्षित रखें

फाइनल आंसर की और रिजल्ट से जुडी अपडेट

आईआईटी द्वारा GATE आंसर की 2026 पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा पूरी होने के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसमें केवल वही उत्तर शामिल होंगे जिन्हें विशेषज्ञ समिति द्वारा सही माना जाएगा। फाइनल आंसर की के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाएगा। जिसके बाद GATE 2026 रिजल्ट घोषित किया जाएगा, जिसमें प्राप्त अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और ऑल इंडिया रैंक शामिल होगी। परिणाम जारी होने के साथ अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे, जिसका उपयोग M.Tech/PhD प्रवेश और PSU भर्ती प्रक्रिया में किया जाएगा।

IIT GATE Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

आंसर की डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top