Indian Air Force Musician Vacancy 2026 : 20 जुलाई से फॉर्म शुरू, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व पूरी जानकारी

Last Updated on 18/07/2026 5:16 अपराह्न by Prashant Shahi

Indian Air Force Musician Vacancy : भारतीय वायुसेना ने देशभर के प्रतिभाशाली युवा संगीतकारों के लिए अग्निवीर वायु (Musician) 01/2027 भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत अविवाहित पुरुष व महिला उम्मीदवारों को भारतीय वायुसेना के बैंड ब्रांच में शामिल होने का सुनहरा अवसर मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 सुबह 11 : 00 बजे से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 अगस्त 2026 रात 11 : 00 बजे तक निर्धारित की गई है।

इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को प्री-रजिस्टर्ड भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा। यदि आप संगीत के क्षेत्र में दक्ष या रुचि रखते हैं और भारतीय वायुसेना में देश सेवा का सपना देखते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए शानदार अवसर साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से यहाँ।

Indian Air Force Agniveer Musician Vacancy 2026 : अधिसूचना

भारतीय वायुसेना प्रत्येक वर्ष पर विभिन्न पदों के लिए भर्ती आयोजित करती रहती है। इसी क्रम में वर्ष 2026 के लिए अग्निवीर वायु बैंड इन्टेक 01/2027 का अधिसूचना जारी किया गया है। इस भर्ती में ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्हें संगीत की अच्छी ज्ञान और जानकारी हो तथा वे किसी मान्यता प्राप्त संगीत वाद्य यंत्र को बजाने में दक्ष हों।

इस भर्ती के तहत से म्यूजिशियन पद पर अभ्यर्थियों का चयन सामान्य लिखित परीक्षा की बजाय निर्धारित भर्ती रैली, म्यूजिक टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और मेरिट के आधार पर चयनित किया जाएगा।

Indian Air Force Musician Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाIndian Air Force (IAF)
भर्ती का नामAgniveervayu (Musician) Intake 01/2027
आवेदन प्रारंभ20 जुलाई 2026
अंतिम तिथि02 अगस्त 2026
आवेदन माध्यमऑनलाइन
रैली तिथि31 अगस्त से 09 सितंबर 2026
उम्मीदवारअविवाहित पुरुष एवं महिला
सेवा अवधि4 वर्ष (Agnipath Scheme)

कौन कर सकता है आवेदन ?

इस भर्ती में केवल निम्न उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं—

  • भारतीय नागरिक
  • अविवाहित पुरुष
  • अविवाहित महिला
  • निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार
  • संगीत में दक्ष अभ्यर्थी
  • निर्धारित मेडिकल एवं फिजिकल मानकों को पूरा करने वाले उम्मीदवार

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम निर्धारित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त होना आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त उम्मीदवार को —

  • किसी Musical Instrument को बजाने का अच्छा अनुभव होना चाहिए।
  • ताल (Rhythm), लय (Tempo) एवं सुर (Pitch) की जानकारी होनी चाहिए।
  • Music Performance Test देने में सक्षम होना चाहिए।
  • यदि उम्मीदवार के पास संगीत संबंधी प्रमाणपत्र हैं तो यह अतिरिक्त लाभ हो सकता है।

किन म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं ?

भारतीय वायुसेना विभिन्न प्रकार के बैंड इंस्ट्रूमेंट बजाने वाले उम्मीदवारों का चयन करती है, जैसे—

  • Trumpet
  • Clarinet
  • Saxophone
  • Flute
  • Trombone
  • Euphonium
  • Tuba
  • French Horn
  • Side Drum
  • Bass Drum
  • Cymbals
  • Bagpipe
  • Keyboard
  • Guitar
  • अन्य स्वीकृत बैंड वाद्य यंत्र

अंतिम सूची आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच जन्मतिथि वाले उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक विज्ञापन में जन्मतिथि संबंधी पात्रता अवश्य जांच लें।

  • न्यूनतम आयु : लगभग 17.5 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 21 वर्ष
  • जन्म तिथि : 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच
  • आयु में छूट : भारतीय वायुसेना के नियमानुसार, यदि लागू हो।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रूपये + GST
एससी/एसटी/महिला₹100/- रूपये + GST
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

चयन प्रक्रिया

IAF Agniveervayu Musician भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित होगी।

  • पंजीकरण व सत्यापन : उम्मीदवार का आवेदन, पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  • म्यूजिक दक्षता परिक्षण : उम्मीदवार की संगीत प्रतिभा, वाद्य यंत्र बजाने की क्षमता, सुर, ताल, लय एवं प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा।
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट : म्यूजिक पडक्ष्ता परिक्षणमें सफल अभ्यर्थियों को 1.6 किमी दौड़ तथा निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षण पास करने होंगे।
  • अडाप्टेबिलिटी टेस्ट : उम्मीदवार की सैन्य वातावरण में कार्य करने की क्षमता, अनुशासन एवं मानसिक अनुकूलता का आकलन किया जाएगा।
  • चिकित्सा परिक्षण : भारतीय वायुसेना के निर्धारित मानकों के अनुसार म्यूजिशियन पद के लिए अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
  • फाइनल मेरिट सूचि : सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा किये उम्मीदवारों की प्रदर्शन एवं पात्रता के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

भर्ती रैली कहां होगी ?

अधिसूचना के अनुसार भर्ती रैली निम्न स्थानों पर आयोजित की जाएगी—

  • Air Force Station New Delhi
  • ASC Bengaluru

रैली की तिथि 31 अगस्त से 09 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

वेतन एवं सुविधाएं

चयनित उम्मीदवार Agniveervayu (Musician) के रूप में 4 वर्ष तक भारतीय वायुसेना में सेवा देंगे।

उन्हें Agnipath Scheme के तहत निर्धारित—

  • मासिक वेतन : ₹30,000
  • इन-हैंड सैलरी : ₹21,000
  • 30% कॉर्पस फंड : ₹9,000
  • Risk एवं Hardship Allowance
  • Uniform & Medical Facility
  • Insurance Cover (₹48 लाख)
  • Seva Nidhi Package ₹10.04 लाख

Indian Air Force Musician Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें ?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न चरणों का पालन करना होगा—

  1. सबसे पहले वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  2. अब अपने व्यक्तिगत जानकारी से New Registration करें
  3. अपने Registration ID एवं Password से Login करें।
  4. आवेदन फॉर्म में सभी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें।
  5. अब फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. निर्धारित आवेदन शुल्क/फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. फॉर्म में भरे सभी जानकारी की दोबारा जाँच कर सबमिट करें
  8. अब भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन के समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें—

  • आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट (यदि लागू हो)
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • EWS प्रमाण पत्र
  • NCC Certificate (यदि हो)
  • Music Certificate (यदि उपलब्ध हो)

क्यों खास है यह भर्ती ?

  • भारतीय वायुसेना में सेवा का अवसर।
  • पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार पात्र।
  • पूरे भारत के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • संगीत प्रतिभा रखने वाले युवाओं के लिए विशेष भर्ती।
  • आकर्षक वेतन एवं भत्ते।
  • मेडिकल सुविधा एवं बीमा।
  • चार वर्ष की सेवा के बाद सेवा निधि (Seva Nidhi) का लाभ।
  • राष्ट्रीय स्तर पर करियर बनाने का सुनहरा मौका।

Indian Air Force Musician Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Prashant Shahi
Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।

नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Articles: 108