UKMSSB Nursing Officer Admit Card 2026 : एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें परीक्षा और डाउनलोड प्रोसेस

Last Updated on 18/07/2026 5:40 अपराह्न by Prashant Shahi

UKMSSB Nursing Officer Admit Card 2026 : उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने नर्शिंग ऑफिसर परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना प्रवेश पत्र ऑफिसियल पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती 587 नर्सिंग ऑफिसर (महिला/पुरुष) पदों के लिए आयोजित की जा रही है और लिखित परीक्षा 25 एवं 26 जुलाई 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी।

यह भर्ती उत्तराखंड के मेडिकल एजुकेशन विभाग में नर्सिंग ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे, इसलिए समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड करना और परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है।

लेटेस्ट अपडेट: उत्तराखंड नर्शिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026

उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने नर्शिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 17 जुलाई 2026 को सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा 25 जुलाई और 26 जुलाई 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। इससे पहले उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र का स्थान और रिपोर्टिंग समय भी अवश्य जांच लें।

UKMSSB Nursing Officer Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डउत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड
पद का नामनर्सिंग ऑफिसर (महिला/पुरुष)
कुल पद587
एडमिट कार्ड जारी17 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि25 एवं 26 जुलाई 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन लिखित परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटUKMSSB

UKMSSB Nursing Officer Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

यदि आपने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले UKMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Nursing Officer Examination के Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  3. Registration Number और Password दर्ज करें।
  4. Captcha भरकर Login करें।
  5. स्क्रीन पर आपका Admit Card दिखाई देगा।
  6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित विवरण अवश्य जांच लें—

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता
  • उम्मीदवार की फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश

यदि किसी भी जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत UKMSSB से संपर्क करें।

परीक्षा के दिन साथ क्या ले जाएं ?

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ ले जाने होंगे—

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देश में मांगी गई हो)

बिना एडमिट कार्ड या वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर किन बातों का रखें ध्यान ?

उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं परीक्षा केंद्र में ले जाना अनुमति नहीं होगी। सभी उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

परीक्षा से पहले उम्मीदवार क्या करें ?

परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए उम्मीदवारों को चाहिए कि वे—

  • एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र का स्थान पहले से देख लें।
  • परीक्षा समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की योजना बनाएं।
  • अंतिम दिनों में केवल महत्वपूर्ण विषयों का रिवीजन करें।
  • पर्याप्त नींद लें और परीक्षा के दिन शांत मन से पहुंचे।
  • परीक्षा के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

UKMSSB Nursing Officer Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Prashant Shahi
Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।

नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Articles: 108