MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026: कुल 1,174 पदों पर आवेदन शुरू, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन लिंक
Last Updated on 18/08/2026 9:56 AM by Prashant Shahi
MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा असिस्टेंट ग्रेड-III के कुल 1,174 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। स्नातक पास अभ्यर्थी 17 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती जिला एवं सत्र न्यायालयों में सहायक ग्रेड 3 के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गई हैं।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए पद की पात्रता, कंप्यूटर संबंधी योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण को समझना जरूरी है। जिन अभ्यर्थियों के पास पहले से CPCT और कंप्यूटर से संबंधित आवश्यक योग्यता है, उनके लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण अवसर हो सकती है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट सहायक ग्रेड-III भर्ती 2026 : आवेदन प्रक्रिया शुरू
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने विभिन्न जिला एवं सत्र न्यायालयों के लिए सहायक ग्रेड-III के पदों पर भर्ती का ऑनलाइन आवेदन आज 17 अगस्त 2026 से शुरू कर दिया हैं। जबकि अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 शाम 05 बजे तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट ग्रेड-III के 1,174 रिक्त पदों को भरा जाना है।
अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरा करने की सलाह दी जाती है, ताकि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर तकनीकी समस्या, सर्वर लोड या भुगतान से जुड़ी परेशानी होने पर अवसर न छूटे।
MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था का नाम | मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर |
| विज्ञापन संख्या | 614/परीक्षा/2026 |
| पद का नाम | सहायक ग्रेड-III |
| कुल पद | 1,174 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| न्यूनतम योग्यता | स्नातक + कंप्यूटर डिप्लोमा |
| आयु सीमा | 18 – 40 वर्ष |
| आवेदन शुरू | 17 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 सितंबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | mphc.gov.in |
रिक्त पदों का विवरण
MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 में आधिकारिक भर्ती विज्ञापन अनुसार श्रेणीवार पदों का विवरण इस प्रकार है –
| केटेगरी | रिक्तियाँ |
|---|---|
| सामान्य | 314 |
| ईडब्लूएस | 118 |
| ओबीसी | 325 |
| अनुसूचित जाति | 181 |
| अनुसूचित जनजाति | 236 |
| कुल पद | 1,174 |
शैक्षणिक योग्यता
MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को स्नातक के साथ निर्धारित कंप्यूटर योग्यता पूरी करना आवश्यक है। अभ्यार्थी आवेदन से पहले सभी निर्धारित योग्यता की पुष्टि करें।
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक
- MAP-IT से वैध CPCT स्कोरकार्ड होना अनिवार्य हैं।
- मान्यता प्राप्त संस्थान से एक वर्षीय कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा।
- साथ ही हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर संचालन की निर्धारित दक्षता आवश्यक।
कंप्यूटर दक्षता सर्टिफिकेशन टेस्ट (CPCT) मध्य प्रदेश में विभिन्न सरकारी कार्यालयीन पदों के लिए कंप्यूटर दक्षता से संबंधित महत्वपूर्ण प्रमाणपत्र है। असिस्टेंट ग्रेड-III पोस्ट में कंप्यूटर आधारित कार्यालयीन कामकाज होने के कारण इसकी भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित कटऑफ तिथि 1 जनवरी 2026 के अनुसार आयु सीमा पूरी करनी होगी। श्रेणी के अनुसार आयु सीमा की जानकारी अधिसूचना में देखें।
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 40 वर्ष (सामान्य/EWS पुरुष के लिए)
- अधिकतम आयु : 45 वर्ष (ओबीसी/एससी/एसटी पुरुष व महिला के लिए)
- अधिकतम आयु में छूट : SC, ST, OBC, महिला एवं अन्य पात्र श्रेणियों को 05 वर्ष की छूट
आरक्षण एवं अधिकतम उम्र में छूट केवल म०प्र० के मूल निवासियों के लिए ही लागू होंगे। मध्य प्रदेश के अलावा किसी अन्य राज्य के OBC, SC, ST एवं EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी का उम्मीदवार माना जाएगा
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| सामान्य/अन्य राज्य के आवेदक | ₹943.40/- रूपये |
| ओबीसी/ईडब्लूएस/एससी/एसटी/दिव्यांग (केवल मूल निवासी के लिए) | ₹743.40- रूपये |
| आवेदन शुल्क का भुगतान | डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई |
MP High Court Assistant Grade 3 Selection Process 2026 : चयन प्रक्रिया
MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित परीक्षा और स्किल टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक चरण का संक्षिप्त विवरण निम्न प्रकार हैं।
- ऑनलाइन परीक्षा : उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, हिंदी, कंप्यूटर ज्ञान एवं अन्य विषयों की जानकारी का मूल्यांकन किया जाएगा।
- हिंदी टाइपिंग/स्किल टेस्ट : लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यार्थी की हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता की जांच की जाएगी।
- दस्तावेज सत्यापन : चयन प्रक्रिया के अगले चरण में योग्यता, CPTC, और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा।
- अंतिम चयन : सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को मेरिट एवं भर्ती नियमों के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी।
MP High Court Assistant Grade 03 Salary : वेतन
Assistant Grade-III पद पर चयनित उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्धारित 07वें वेतन आयोग एवं सेवा नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा। मूल वेतन के अलावा पात्रता के अनुसार विभिन्न सरकारी भत्तों का लाभ भी मिल सकता है।
- पे-मैट्रिक्स : 07वें वेतन आयोग अनुसार
- वेतनमान : 19500/- से 62000/- रुपये
- भत्ते : DA, HRA एवं अन्य भत्ते लागू हो सकते हैं।
- अन्य लाभ : सरकारी सेवा नियमों के अनुसार छुट्टी, पेंशन/NPS आदि सुविधाएं।
MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें ?
ऑनलाइन आवेदन भरते समय उम्मीदवार नीचे दिए क्रम को अपना कर आवेदन को सकते हैं।
- मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर उपलब्ध “भर्ती या परिणाम” सेक्शन में जाएं।
- उसमें Assistant Grade-III Recruitment 2026 लिंक को खोजें।
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करें।
- अब प्राप्त यूजर आईडी व पासवर्ड के आवेदन के लिए लॉगिन करें।
- अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक व अन्य जानकारी को ध्यान से भरें।
- फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
- अब निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
- फॉर्म रिव्यु देखकर फाइनल सबमिट करें और फॉर्म को सुरक्षित रखें।
आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित दस्तावेजों की जानकारी और स्कैन कॉपी तैयार रखें।
- स्नातक की डिग्री
- CPCT स्कोरकार्ड
- कंप्युटर डिप्लोमा
- आधार कार्ड/अन्य वैध पहचान पत्र
- हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
- जाति प्रमाण पत्र, (यदि लागू हो)
- EWS प्रमाण पत्र
- मध्य प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र,
- अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र
नोट : दस्तावेजों का फॉर्मेट, साइज और अन्य तकनीकी आवश्यकताएं आवेदन पोर्टल के निर्देशों के अनुसार रखें।
असिस्टेंट ग्रेड-III भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ
| कार्यक्रम | तारीख |
|---|---|
| भर्ती विज्ञापन | 14 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 17 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 सितंबर 2026 |
| आवेदन फॉर्म में सुधार | 19 सितंबर – 21 सितंबर 2026 |
| परीक्षा की तिथि | बाद में घोषित होगी |
यह भर्ती किसके लिए महत्वपूर्ण है ?
MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy ग्रेजुएशन, CPCT एवं कंप्यूटर योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छा सरकारी नौकरी का अवसर है। न्यायालयीन कार्यालय में कार्य करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रशासनिक और कंप्यूटर आधारित कार्यों का अनुभव मिलता है, जिससे भविष्य में विभागीय पदोन्नति और उच्च जिम्मेदारियों के अवसर बन सकते हैं। इसमें सरकारी सेवा के साथ नियमित वेतन, लागू भत्ते और अन्य सेवा लाभ भी मिलते हैं।
MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन | यहाँ अप्लाई करें |
| अधिकारिक नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 : FAQs
Q1. MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy 2026 में कितने पद हैं ?
उत्तर : इस भर्ती के माध्यम से Assistant Grade-III के कुल 1,174 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
Q2. MP High Court Assistant Grade 3 Vacancy का आवेदन कब तक होगा ?
उत्तर : Assistant Grade-III भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक होंगे।
Q3. क्या आवेदन के लिए ग्रेजुएशन डिग्री के साथ CPCT स्कोरकार्ड जरूरी है ?
उत्तर : उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार Assistant Grade-III पद के लिए CPCT Scorecard आवश्यक योग्यता में शामिल है।
Q4. MP High Court Assistant Grade-III भर्ती में Salary कितनी मिलेगी ?
उत्तर : चयनित उम्मीदवारों को पद के लिए निर्धारित 7वें वेतन आयोग अनुसार 19500/- से 62000/- रुपये सैलरी मिलेगा।
