Latest JobsNaukari

MP Police ASI Subedar Vacancy 2026 : आवेदन शुरू, योग्यता से चयन प्रक्रिया तक पूरी जानकारी जानें

Last Updated on 24/09/2026 4:24 PM by Prashant Shahi

MP Police ASI Subedar Vacancy 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने गृह पुलिस विभाग के अंतर्गत सूबेदार स्टेनोग्राफर और सहायक उप निरीक्षक के कुल 655 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले अपनी योग्यता और चयन प्रक्रिया को समझना जरूरी है, क्योंकि आगे की प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ अन्य चरण भी शामिल रहेगा। ऐसे में केवल पदों की संख्या देखना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि अपनी पात्रता को ध्यान में रखकर आवेदन की योजना बनाना अधिक उपयोगी रहेगा।

MP Police ASI Subedar Steno Vacancy 2026 : आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के पोर्टल पर जारी सूचना के अनुसार सूबेदार स्टेनोग्राफर और सहायक उप निरीक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर से प्रारंभ हो गए हैं। योग्य अभ्यर्थी 08 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन में सुधार की सुविधा 13 अक्टूबर 2026 तक रहेगी।

इस भर्ती की प्रथम चरण की परीक्षा 03 नवंबर 2026 से शुरू होगी। ऐसे में इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों के लिए अभी सबसे जरूरी काम आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार करना नहीं, बल्कि आधिकारिक नियम पुस्तिका के अनुसार अपनी पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जांच करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करना है।

MP Police ASI Subedar Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थामध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
विभागपुलिस मुख्यालय, गृह विभाग
पद का नामसूबेदार एवं सहायक उप निरीक्षक
कुल पद655
आवेदन शुरू24 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि08 अक्टूबर 2026
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

कुल कितने पदों पर भर्ती होगी ?

इस भर्ती में कुल 655 रिक्तियां शामिल हैं। इनमें सूबेदार स्टेनोग्राफर के 135 पद और सहायक उप निरीक्षक के 520 पद हैं। पदवार विवरण को समझना आवेदन से पहले जरूरी है, क्योंकि अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और कार्य में अंतर है।

पदशाखापदों की संख्या
सूबेदार स्टेनोग्राफरसामान्य शाखा125
सूबेदार स्टेनोग्राफरविशेष शाखा10
सहायक उप निरीक्षकसामान्य शाखा100
सहायक उप निरीक्षकक्षेत्रीय इकाई370
सहायक उप निरीक्षकविशेष शाखा25
सहायक उप निरीक्षकअपराध अन्वेषण विभाग25
कुल655

शैक्षणिक योग्यता क्या है ?

एमपीईएसबी की इस भर्ती में दोनों पदों के लिए मूल शैक्षणिक योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण रखी गई है, लेकिन केवल बारहवीं पास होना पर्याप्त नहीं है। इसलिए आवेदन से पहले अपनी योग्यता और प्रमाणपत्रों का भर्ती नियमों से मिलान करना जरूरी है।

सूबेदार स्टेनोग्राफर

इस पद के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त मंडल या संस्था से बारहवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ हिंदी शीघ्रलेखन और हिंदी टंकण से जुड़ी निर्धारित योग्यता भी आवश्यक है।

  • मान्यता प्राप्त मंडल, परिषद या समकक्ष संस्था से प्रति मिनट 100 शब्द की हिंदी शीघ्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण।
  • मान्यता प्राप्त आईटीआई से कंप्यूटर ऑपरेटर & प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में 01 वर्षीय डिप्लोमा।
  • हिंदी टंकण के साथ वैध सीपीसीटी प्रमाणपत्र।
  • मान्यता प्राप्त संस्थान से निर्धारित कंप्यूटर डिप्लोमा।

सहायक उप निरीक्षक

सहायक उप निरीक्षक पद के लिए भी अभ्यर्थी का बारहवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इस पद के लिए सूबेदार स्टेनोग्राफर वाली सौ शब्द प्रति मिनट की हिंदी शीघ्रलेखन शर्त नहीं बताई गई है, लेकिन हिंदी टंकण और कंप्यूटर संबंधी योग्यता जरूरी है।

  • मान्यता प्राप्त हिंदी टंकण के साथ वैध सीपीसीटी प्रमाणपत्र।
  • कंप्यूटर या सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित निर्धारित मान्य डिग्री, डिप्लोमा या प्रमाणपत्र।

सलाह : इस भर्ती में केवल 12वीं की योग्यता को देखकर सीधे आवेदन न करें। किसी योग्यता एवं प्रमाणपत्र की मान्यता को लेकर पुष्टि या संदेह हो तो अंतिम निर्णय आधिकारिक अधिसूचना में दी गई स्वीकार्य योग्यताओं के आधार पर ही लें।

आयु सीमा क्या होना चाहिए ?

इस भर्ती में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। और अधिकतम आयु सभी अभ्यर्थियों के लिए समान नहीं रखी गई है। वहीं मध्य प्रदेश की पात्र महिला और आरक्षित श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों सहित कुछ विशेष श्रेणियों को आयु में छूट दी गई है।

अभ्यर्थी की श्रेणीअधिकतम आयु सीमा
मध्य प्रदेश के अनारक्षित पुरुष33 वर्ष
मध्य प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष33 वर्ष
अन्य राज्य के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी33 वर्ष
मध्य प्रदेश की सभी श्रेणी की महिला अभ्यर्थी38 वर्ष
मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष38 वर्ष

सलाह : केवल अपनी जन्मतिथि देखकर आयु सीमा तय न करें। अपनी श्रेणी, मध्य प्रदेश का मूल निवासी प्रमाणपत्र और विशेष पात्रता के आधार पर अधिकतम आयु देखें। अंतिम पात्रता के लिए अधिसूचना में दिए प्रावधान को ही आधार बनाएं।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा ?

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/अन्य राज्य के अभ्यर्थी₹500/- रूपये + पोर्टल शुल्क
ओबीसी/ईडब्लूएस/एससी/एसटी
(ऍमपी के मूल निवासी)
₹250/- रूपये + पोर्टल शुल्क
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

आवेदन शुल्क के अतिरिक्त आवेदन माध्यम के अनुसार पोर्टल शुल्क लागू होता है। कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये और पंजीकृत नागरिक उपयोगकर्ता के माध्यम से आवेदन करने पर 20 रुपये का पोर्टल शुल्क लागू होगा।

वेतन कितना मिलेगा ?

आधिकारिक नोटिफिकेशन में वेतनमान के अनुसार दोनों पदों का वेतन अलग-अलग निर्धारित है। वेतनमान के अतिरिक्त समय-समय पर स्वीकृत भत्ते और अन्य सुविधाएं भी देय होंगी।

पदवेतनमान
सूबेदार (अनुसचिवीय)-शीघ्रलेखक36,200–1,14,800 रुपये
सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय)19,500–62,000 रुपये

सूबेदार एवं एएसआई पद के लिए चयन कैसे होगा ?

एमपीईएसबी एएसआई और सूबेदार भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया को अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ आगे की निर्धारित प्रक्रियाओं में भी सफल होना होगा।

  • लिखित परीक्षा : अभ्यर्थियों की विषयवार ज्ञान और परीक्षा की तैयारी का आकलन लिखित परीक्षा से किया जाएगा।
  • कौशल परीक्षा : संबंधित पद के लिए निर्धारित हिंदी टंकण और शीघ्रलेखन कौशल का परीक्षण किया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन : इसमें अभ्यर्थियों के योग्यता, आयु, श्रेणी,चरित्र और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों की जांच होगी।
  • अंतिम चयन : निर्धारित नियमों के अनुसार परीक्षा, कौशल और दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।

निर्देश : केवल लिखित परीक्षा की तैयारी न करें। पद की प्रकृति को देखते हुए व्यावहारिक कौशल का महत्व भी रहेगा। इसलिए संबंधित पद की कौशल परीक्षा के लिए भी शुरुआत से नियमित अभ्यास रखें।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की स्पष्ट प्रतियां तैयार रखें। पद और श्रेणी के अनुसार दस्तावेज अलग हो सकते हैं।

  • आधार कार्ड या मान्य पहचान पत्र
  • कक्षा 12वीं की अंकतालिका
  • जन्मतिथि प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  • निवास प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  • पासपोर्ट आकार का फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन प्रति
  • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  • सक्रिय मोबाईल नंबर व ईमेल आईडी

MP Police ASI Subedar Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें ?

अभ्यर्थी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. MPESB की वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती विकल्प को चुनें।
  2. अभ्यर्थी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके पंजीकरण पूरी करें।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवश्यक क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
  4. अब मांगी गई अन्य जरुरी जानकारी सावधानी से दर्ज करें।
  5. पात्रता के अनुसार सूबेदार या सहायक उप निरीक्षक का पद चुनें।
  6. अपनी योग्यता और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दर्ज करें।
  7. विवरण पूरा करके निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. आवेदन पत्र जमा करने से पहले फॉर्म की पूरी जानकारी मिलाएं।
  9. आवेदन जमा करने के बाद आवेदन फॉर्म की प्रति को सुरक्षित रखें।

आवेदन के लिए अंतिम दिन का इंतजार न करें और फॉर्म जमा करने से पहले प्रत्येक जानकारी को अच्छी तरह से जांच लें।

आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखें ?

सरकारी भर्ती का आवेदन भरते समय छोटी गलती बाद में परेशानी पैदा कर सकती है। इसलिए अंतिम रूप से आवेदन जमा करने से पहले निम्न जानकारी जरूर जांचें —

  • नाम या जन्मतिथि प्रमाणपत्र के अनुसार है या नहीं।
  • शैक्षणिक योग्यता सही भरी गई है या नहीं।
  • कंप्यूटर प्रमाणपत्र की जानकारी सही है या नहीं।
  • कंप्यूटर और हिंदी टंकण संबंधी प्रमाणपत्र जांच लें।
  • श्रेणी एवं मूल निवासी की जानकारी सही भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में है या नहीं।
  • शुल्क भुगतान के बाद उसकी स्थिति को जांचें।
  • अपना आवेदन की प्रति और क्रमांक सुरक्षित रखें।

यदि आवेदन में सुधार की आवश्यकता हो तो 13 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध सुधार सुविधा का उपयोग किया जा सकता है।

MP Police ASI Subedar Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

भर्ती प्रक्रियामहत्वपूर्ण तिथि
अधिसूचना जारी की तिथि17 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू24 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि8 अक्टूबर 2026
आवेदन सुधार की अंतिम तिथि13 अक्टूबर 2026
प्रथम चरण की परीक्षा03 नवंबर 2026 से

यह भर्ती किन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है ?

यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी हो सकती है जो मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में संबंधित पद पर सरकारी नौकरी के लिए पात्र हैं और लिखित परीक्षा के साथ आवश्यक कौशल परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

आवेदन से पहले अपनी योग्यता, आयु, प्रमाणपत्र और पद की शर्तों का मिलान करना जरूरी है। यदि सभी पात्रता शर्तें पूरी हैं और परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय है, तो अभ्यर्थी आवेदन पर विचार कर सकते हैं।

MP Police ASI Subedar Vacancy 2026 :  महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *