Latest JobsNaukari

MPESB Group 2 Sub Group 4 Bharti 2026 : कुल 2106 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई, पूरी जानकारी यहाँ देखें

Last Updated on 06/08/2026 8:29 पूर्वाह्न by Prashant Shahi

MPESB Group 2 Sub Group 4 Bharti 2026 : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल नें ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न विभाग में कुल 2106 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसके लिए आवेदन लिंक 04 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 तक सक्रीय रहेंगे।

इच्छुक अभ्यार्थी एमपीईएसबी की ऑफिसियल पोर्टल esb.mp.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी महत्वपूर्ण विवरणों को समझना जरूरी है, ताकि आवेदन के समय किसी प्रकार की गलती न हो व आगे की तैयारी सही दिशा में हो सके।

मध्यप्रदेश ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 संयुक्त भर्ती 2026 : आवेदन जारी

मध्य प्रदेश ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा के तहत आवेदन प्रक्रिया आज 04 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है, इच्छुक अभ्यार्थी 18 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। यह भर्ती ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा के अंतर्गत 2106 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। आवेदन जमा करने के बाद 23 अगस्त 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन भी किया जा सकेगा।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके। और उम्मीदवार आवेदन करने से लेकर परीक्षा की तैयारी तक सही निर्णय ले सकें।

MPESB Group 2 Sub Group 4 Bharti 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती संस्थामध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
पद का नामपटवारी
कुल पद2106
शैक्षणिक योग्यतास्नातक
आयु सीमा18 – 45 वर्ष
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन शुरू04 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि18 अगस्त 2026
अधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

पदों का विवरण

MPESB Group 2 Sub Group 4 Recruitment 2026 के तहत कुल 2106 पदों पर भर्ती की जाएगी। जानकारी अनुसार श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है। अभ्यार्थी आवेदन करने से पहले श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

श्रेणीपदों की संख्या
सामान्य608
ओबीसी613
ईडब्लूएस207
अनुसुचित जाति274
अनुसुचित जनजाति404
कुल पद2106

शैक्षणिक योग्यता

MPESB Group 2 Sub Group 4 भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें संबंधित पद की पात्रता आधिकारिक नोटिफिकेशन में अवश्य जांच लें।

पदवार शैक्षणिक योग्यता (संक्षेप में) :

  • पटवारी : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण।
  • सहायक जनसंपर्क अधिकारी : संबंधित विषय में स्नातक/डिग्री।
  • सहायक ग्रेड-3 : 12वीं उत्तीर्ण के साथ CPCT स्कोर कार्ड या कंप्यूटर योग्यता।
  • स्टेनोग्राफर : 12वीं पास, CPCT या कंप्यूटर योग्यता तथा हिंदी/अंग्रेजी स्टेनोग्राफी दक्षता।
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर : 12वीं उत्तीर्ण तथा CPCT/मान्यता प्राप्त कंप्यूटर योग्यता।
  • कंप्यूटर ऑपरेटर : 12वीं या स्नातक के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा/CPCT (पदानुसार)।
  • रिकॉर्ड कीपर/क्लर्कीय पद : 12वीं पास तथा निर्धारित कंप्यूटर योग्यता।
  • अन्य तकनीकी/गैर-तकनीकी पद : संबंधित विषय में डिप्लोमा, स्नातक या समकक्ष योग्यता।

आयु सीमा

MPESB Group 2 Sub Group 4 भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु (सभी वर्ग) : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु (अनारक्षित वर्ग) : 40 वर्ष
  • अधिकतम आयु (मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग, महिला, दिव्यांग) : 45 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में : 05 वर्ष की छूट

आवेदन शुल्क

मध्यप्रदेश ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 संयुक्त भर्ती 2026 के लिए श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य₹500/- रुपये
ओबीसी/ईडब्लूएस/एससी/एसटी/दिव्यांग
(मध्यप्रदेश निवासी)
₹250/- रुपये
बैकलॉग सीधी भर्तीनि:शुल्क
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही अगले चरण के लिए पात्र माना जाएगा।

  • लिखित परीक्षा : सबसे पहले उम्मीदवारों को MPESB द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। चयन के लिए निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा।
  • मेरिट सूची : लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर श्रेणीवार एवं पदवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसी के आधार पर अगले चरण के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा।
  • दस्तावेज सत्यापन : मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आयु, पहचान, आरक्षण एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  • पात्रता एवं प्रमाण-पत्र जांच : संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, कंप्यूटर योग्यता (यदि लागू हो), अनुभव एवं अन्य पात्रता शर्तों की जांच की जाएगी।
  • मेडिकल परीक्षण : चयनित अभ्यर्थियों का नियमों के अनुसार मेडिकल फिटनेस परीक्षण होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे संबंधित पद के लिए शारीरिक रूप से सक्षम हैं।
  • अंतिम चयन : सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। इसके बाद संबंधित विभाग में नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मध्यप्रदेश ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा पैटर्न 2026

MPESB Group 2 Sub Group 4 Vacancy 2026 भर्ती परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित मोड़ के माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में एक प्रश्न पत्र में कुल 200 अंक होंगे। और दो भागों से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सामान्य विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर, तार्किक योग्यता एवं सामान्य प्रबंधन से प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 03 घंटे की होगी।

भागविषयअंक
भाग-1सामान्य विज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित100
भाग-2सामान्य ज्ञान एवं अभिरुचि, सामान्य कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य तार्किक योग्यता, सामान्य प्रबंधन100
कुल200 अंक

MPESB Group 2 Sub Group 4 Bharti 2026 : फॉर्म कैसे भरें ?

उम्मीदवार निम्न चरणों का पालन करके अपना आवेदन कर सकते हैं।

  1. पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Group 2 Sub Group 4 Recruitment 2026 लिंक खोलें।
  3. नई पंजीकरण (Registration) प्रक्रिया पूरी करें।
  4. आवेदन संख्या व पासवर्ड से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मैट में अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान अनलाइन माध्यम से करें।
  7. सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
  8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

आवेदन से पहले किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी ?

आवेदन शुरू करने से पहले अभ्यार्थी अपने पास निम्न दस्तावेज तैयार रखें।

  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • पासपोर्ट आकार का फोटो
  • अभ्यार्थी हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर & ईमेल आईडी
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • स्नातक की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • रोजगार पंजीयन
  • CPCT प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें

कई उम्मीदवार छोटी-छोटी गलतियों के कारण आवेदन निरस्त करा बैठते हैं। इसलिए —

  • आवेदन फॉर्म में नाम एवं जन्मतिथि सही भरें।
  • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल सक्रिय रखें।
  • फोटो एवं हस्ताक्षर निर्धारित आकार में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क निर्धारित समय पर जमा करें।
  • आवेदन के लिए अंतिम तिथि तक प्रतीक्षा न करें।
  • आवेदन सबमिट करने से पहले पूरा फॉर्म दोबारा जांच लें।
  • केवल सही एवं प्रमाणित जानकारी ही दर्ज करें।

यह भर्ती क्यों महत्वपूर्ण है ?

मध्यप्रदेश ग्रुप 02 सबग्रुप 04 संयुक्त भर्ती 2026 मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से 2106 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को सरकारी सेवा में शामिल होने का मौका मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन, जरूरी भत्ते, नौकरी की स्थिरता, पदोन्नति तथा अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

MPESB Group 2 Sub Group 4 Bharti 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *