MPESB Hospital Assistant Admit Card 2026 : जारी, तुरंत करें डाउनलोड, एग्जाम डेट, पैटर्न एवं जरुरी गाइडलाइन

Last Updated on 21/06/2026 8:02 AM by Prashant Shahi

MPESB Hospital Assistant Admit Card 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 24 जून 2026 को निर्धारित किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1200 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें।

एमपीईएसबी हॉस्पिटल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 : जारी

एमपीईएसबी द्वारा अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए आयोजित परीक्षा का एडमिट कार्ड 20 जून 2026 को आधिकारिक रूप से आउट दिया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सक्रिय होने के साथ ही उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण की सहायता से हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 24 जून 2026 को आयोजित होगी, बोर्ड ने परीक्षा केंद्र और शिफ्ट संबंधी जानकारी एडमिट कार्ड में उपलब्ध कराई है। परीक्षा हॉल में प्रवेश के समय उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।

MPESB Hospital Assistant Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थामध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
परीक्षा का नाममध्यप्रदेश हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026
पद का नामअस्पताल सहायक
कुल पद1200
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी20 जून 2026
परीक्षा प्रारंभ की तिथि24 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

MPESB Hospital Assistant Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉस्पिटल असिस्टेंट हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब होमपेज पर उपलब्ध “एडमिट कार्ड” सेक्शन को खोलें।
  3. “Hospital Assistant Admit Card 2026 लिंक क्लिक करें।
  4. नए पेज पर अपना आवेदन संख्या और जनतिथि दर्ज करें।
  5. स्क्रीन पर दिखाया गया Security Code सही-सही दर्ज करें।
  6. सभी विवरण जांचने के बाद “सबमिट या सर्च” पर क्लिक करें।
  7. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होने के बाद डाउनलोड करें।
  8. परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

एडमिट कार्ड में दर्ज महत्वपूर्ण विवरण

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्न जानकारी अवश्य जांचनी चाहिए।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा से जुड़े निर्देश

यदि प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत MPESB से संपर्क करना चाहिए।

MPESB Hospital Assistant Exam Date 2026 : परीक्षा तिथि

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार Hospital Assistant Recruitment Test 2026 का आयोजन 24 जून 2026 से किया जाएगा। परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है ताकि दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

MPESB Hospital Assistant Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

एमपीईएसबी हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए अधिकतम 100 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू है, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं कटेगा। परीक्षा में पांच विषयों से समान संख्या में प्रश्न पूछे जाएंगे।

विषयवार परीक्षा पैटर्न

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
सामान्य हिंदी2020
सामान्य अंग्रेजी2020
गणित2020
सामान्य विज्ञान2020
सामाजिक विज्ञान2020
कुल100100

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं ?

परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ रखना आवश्यक है।

  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट
  • आधार कार्ड की मूल प्रति
  • अन्य वैध पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • आयोग द्वारा निर्धारित अन्य दस्तावेज

एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र साथ रखें।
  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल, घड़ी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान न ले जाएं।
  • एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को पहले से पढ़ लें।
  • हॉल में अनुशासन बनाए रखें व निरीक्षक के निर्देशों का पालन करें।
  • किसी भी अनुचित गतिविधि से बचें, अन्यथा कार्रवाई हो सकती है।
  • अभ्यार्थी बायोमेट्रिक सत्यापन एवं सुरक्षा जांच के लिए सहयोग करें।
  • परीक्षा समाप्त होने तक सीट न छोड़ें और उत्तर ध्यानपूर्वक दर्ज करें।

MPESB Hospital Assistant Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top