Bihar Police SI Mains Result 2026 : मुख्य परीक्षा रिजल्ट घोषित। ऐसे करें रिजल्ट चेक, कटऑफ और अगली प्रोसेस

Last Updated on 20/06/2026 4:18 PM by Prashant Shahi

Bihar Police SI Mains Result 2026 : बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर भर्ती मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट और मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान राज्य में कुल 1799 सब-इंस्पेक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन 27 मई 2026 को किया गया था। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण तथा आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

BPSSC Bihar Police SI Mains Result 2026 : हुआ घोषित

बीपीएसएससी द्वारा बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट 19 जून 2026 को घोषित कर दिया गया है। आयोग ने मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची पीडीऍफ़ फॉर्मेट में प्रकाशित की हैं, जिनमे चयनित अभ्यर्थियों के रौल नंबर शामिल हैं। बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा में कुल 35857 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिनमें से कुल 10,759 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए चयनित किया गया हैं। बिहार एसआई मुख्य परीक्षा में भाग लिए हुए अभ्यार्थी अब रिजल्ट पीडीऍफ़ में अपने रौल नंबर की जाँच कर सकते हैं।

Bihar Police SI Mains Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामबिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाबिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग
विज्ञापन संख्या05/2025
कुल पद1799
परीक्षा की तिथि27 मई 2026
चयनित अभ्यार्थी10,759
फाइनल रिजल्ट जारी की तिथि15 जून 2026
अधिकारिक वेबसाइटbpssc.bihar.gov.in

Bihar Police SI Mains Result 2026 : कैसे चेक करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  1. BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध Result सेक्शन खोलें।
  3. “Bihar Police SI Mains Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  4. रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. Ctrl + F की सहायता से अपना रोल नंबर खोजें।
  6. यदि रोल नंबर सूची में मौजूद है तो आप अगले चरण के लिए योग्य हैं।
  7. रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।
  8. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

रिजल्ट PDF में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

  • परीक्षा का नाम
  • भर्ती बोर्ड का नाम
  • विज्ञापन संख्या
  • चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर
  • श्रेणीवार कटऑफ अंक
  • अगले चरण की जानकारी
  • PET/PST संबंधित निर्देश
  • परिणाम जारी होने की तिथि
  • अन्य परीक्षा संबंधी विवरण

Bihar Police SI Mains Cut Off 2026 : कटऑफ अंक

बीपीएसएससी द्वारा सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा रिजल्ट के साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से अपनी श्रेणी के अनुसार कटऑफ अंक देख सकते हैं और चयन की संभावना का आकलन कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा में कटऑफ पार करने वाले उम्मीदवार अब शारीरिक परिक्षण और दस्तावेज सत्यापन के लिए पात्र होंगे।

वर्गपुरुष कटऑफमहिला कटऑफ
सामान्य134.00116.20
ओबीसी129.20110.00
पिछड़ा वर्ग126.80105.40
ईडब्लूएस127.40109.60
अनुसूचित जाति114.4087.00
अनुसूचित जनजाति109.8092.80
पिछड़े वर्ग की महिला107.60
ट्रांसजेंडर65.80

मुख्य परीक्षा के बाद क्या होगा ?

बिहार पुलिस एसआई मुख्या परीक्षा 2026 में सफल उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। सबसे पहले उम्मीदवारों का शारीरिक मानक परिक्षण आयोजित किया जाएगा, जिसमें शारीरिक मानकों की जांच होगी।

इसके बाद शारीरिक दक्षता परिक्षण में दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी गतिविधियों के माध्यम से शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। फिज़िकल में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का नाम अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट

मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों दस्तावेज सत्यापन के लिए निम्न दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।

  • मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड
  • प्रीलिम्स एडमिट कार्ड
  • रिजल्ट पीडीऍफ़ की कॉपी
  • 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
  • स्नातक प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाणपत्र
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य जरूरी डाक्यमेन्ट

Bihar Police SI Mains Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top