MPESB SI Subedar Phase 02 Admit Card 2026 : जारी, परीक्षा 29 अप्रैल को — यहाँ देखें डाउनलोड लिंक, एग्जाम पैटर्न और जरूरी निर्देश

Last Updated on 25/04/2026 4:45 PM by Prashant Shahi

MPESB SI Subedar Phase 02 Admit Card 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने एसआई और सूबेदार भर्ती फेज 02 परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, और फेज 01 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती कुल 500 पदों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है, सभी उम्मीदवार समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़ी जानकारी चेक कर लें।

लेटेस्ट अपडेट

एमपीईएसबी द्वारा पुलिस एसआई और सूबेदार फेज 02 परीक्षा का एडमिट कार्ड 24 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 29 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और जरूरी निर्देश दिए गए हैं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों जल्दी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा की तैयारी पर फोकस रखें।

MPESB SI Subedar Phase 02 Admit Card 2026 : संक्षिप्त जानकारी

आयोजन संस्थानमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड
परीक्षा का नामएमपीईएसबी एसआई सूबेदार फेज 02 परीक्षा 2026
कुल पद500
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी24 अप्रैल 2026
परीक्षा की तिथि29 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

MPESB SI Subedar Phase 02 Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें
  3. “SI Subedar Phase 02 Admit Card 2026” लिंक चुनें
  4. अपना Application Number / Registration ID और Date of Birth दर्ज करें
  5. Submit बटन पर क्लिक करें
  6. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा — इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी चेक करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्न जानकारी को ध्यान से जांचें :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • फोटो और सिग्नेचर
  • जरूरी निर्देश

अगर किसी भी प्रकार की गलती मिलती है, तो तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।

परीक्षा पैटर्न

मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती की मुख्य परीक्षा में कुल 02 पेपर शामिल होते हैं, और दोनों ही पेपर बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इन्हीं के अंकों के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया तय होती है। प्रत्येक पेपर 300 अंकों का होगा और हर पेपर के लिए 02 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। परीक्षा पूरी तरह से ऑब्जेक्टिव प्रकार की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 01 अंक दिए जाएंगे। और उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी, जबकि छोड़े गए प्रश्नों पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

पेपरसेक्शनविषयअंक
पेपर 01Part AHistory and Indian Society150
Part BGovernance, Constitution, Polity, Social Justice & Legislations150
पेपर 01Part ACurrent Affairs, Technology, Economic Development, Environment & Internal Security150
Part BReasoning and Data Interpretation150

परीक्षा से पहले क्या करें ?

अब समय बचा है सिर्फ 3-4 दिन का — ऐसे में स्मार्ट तैयारी जरूरी है:

  • Revision पर फोकस करें (नई चीजें पढ़ने से बचें)
  • पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करें
  • महत्वपूर्ण टॉपिक्स जैसे GK, Reasoning को दोहराएं
  • टाइम मैनेजमेंट की प्रैक्टिस करें

जो उम्मीदवार इस समय सही रणनीति अपनाते हैं, वही चयन के करीब पहुंचते हैं।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं

परीक्षा केंद्र में जाने से पहले ये चीजें जरूर रखें :

  • एडमिट कार्ड (प्रिंटेड)
  • एक वैध फोटो आईडी (Aadhar Card / Voter ID / Driving License)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

क्या नहीं ले जाएं :

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्ट वॉच
  • किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचें
  • एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें
  • किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि से बचें
  • COVID या अन्य दिशा-निर्देश लागू हों तो उनका पालन करें

MPESB SI Subedar Phase 02 Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top