NTA CUET PG Result 2026 : घोषित, डायरेक्ट लिंक से अभी चेक करें स्कोरकार्ड, संभावित कटऑफ व काउंसलिंग अपडेट

Last Updated on 25/04/2026 5:22 PM by Prashant Shahi

NTA CUET PG Result 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित CUET PG 2026 परीक्षा 06 मार्च से 27 मार्च 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए भाग लिया था। एंटीए ने CUET PG Result 2026 जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं। यह रिजल्ट उम्मीदवारों के भविष्य के एडमिशन और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लेटेस्ट अपडेट

एंटीए ने 24 अप्रैल 2026 को CUET PG 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 06 से 27 मार्च 2026 के बीच परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी की गई है। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन कर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अब विभिन्न यूनिवर्सिटीज द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, अभ्यर्थियों को नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहना चाहिए।

NTA CUET PG Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थाननेशनल टेस्टिंग एजेंसी
परीक्षा का नामकॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (पीजी) 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि06 – 27 मार्च 2026
रिजल्ट जारी की तिथि24 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटexams.nta.nic.in/cuet-pg

NTA CUET PG Result 2026 : रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

CUET PG रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “CUET PG Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. Application Number और Date of Birth दर्ज करें
  4. Submit पर क्लिक करें
  5. स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा
  6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें

स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपना स्कोरकार्ड जरूर चेक करना चाहिए। इसमें निम्न जानकारी शामिल होती है :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • एप्लिकेशन नंबर
  • विषय का नाम
  • प्राप्त अंक (Marks)
  • परसेंटाइल स्कोर
  • ऑल इंडिया रैंक (AIR)
  • क्वालिफाइंग स्टेटस

अगर स्कोरकार्ड में कोई गलती दिखे तो तुरंत NTA से संपर्क करें।

CUET PG Cut Off 2026 : संभावित कटऑफ

CUET PG 2026 की संभावित कटऑफ परीक्षा के कठिनाई स्तर, सीटों की संख्या और उम्मीदवारों की कुल संख्या पर निर्भर करती है। इस साल पेपर का स्तर मध्यम रहने के कारण कटऑफ सामान्य से थोड़ा स्थिर रहने की उम्मीद है। टॉप यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए उच्च स्कोर जरूरी रहेगा, जबकि मिड-लेवल कॉलेजों में थोड़ी कम कटऑफ पर भी मौका मिल सकता है। नीचे कैटेगरी-वाइज संभावित कटऑफ दी गई है :

  • General : 224 – 241
  • OBC : 219 – 232
  • SC : 212 – 219
  • ST : 199 – 212

ध्यान दें, यह केवल अनुमानित कटऑफ है; वास्तविक कटऑफ यूनिवर्सिटी के अनुसार अलग-अलग जारी होगी।

रिजल्ट जारी होने के बाद आगे क्या होगा ?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड और अच्छे से जांच करना चाहिए। इसके बाद अलग-अलग यूनिवर्सिटीज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करना होगा। उम्मीदवार अपनी रैंक और स्कोर के आधार पर कोर्स और कॉलेज का चयन करें। फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सीट अलॉटमेंट और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। ध्यान रखें कि हर यूनिवर्सिटी की काउंसलिंग अलग होती है, इसलिए समय-समय पर अपडेट चेक करना जरूरी है।

एडमिशन के लिए आवशयक दस्तावेज

काउंसलिंग के समय निम्न दस्तावेज जरूरी होंगे :

  • CUET PG स्कोरकार्ड
  • प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड
  • ग्रेजुएशन मार्कशीट/डिग्री
  • कक्षा 10वीं और12वीं की मार्कशीट व प्रमाण पत्र
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि मांगा जाए)
  • वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (हाल की)
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट/ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन स्लिप

काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी

CUET PG 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होती है, जिसे अलग-अलग यूनिवर्सिटीज अपने स्तर पर आयोजित करती हैं। उम्मीदवारों को अपने स्कोर के अनुसार सही कॉलेज और कोर्स चुनना होता है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों मोड में हो सकती है, इसलिए समय पर अपडेट देखना जरूरी है।

  • यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें
  • पसंदीदा कोर्स और कॉलेज का चयन करें
  • जरूरी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कराएं
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करें
  • निर्धारित समय में फीस जमा कर एडमिशन कन्फर्म करें

हर यूनिवर्सिटी की प्रक्रिया अलग हो सकती है, इसलिए निर्देश ध्यान से पढ़ें।

NTA CUET PG Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top