RPSC RAS Pre Vacancy 2026 : नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 04 जून से शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

Last Updated on 31/05/2026 8:59 AM by Prashant Shahi

RPSC RAS Pre Vacancy 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 607 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। RAS परीक्षा एक सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल है, जिसके जरिए प्रशासनिक, पुलिस, वित्त और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारी स्तर की नियुक्ति की जाती हैं। ऐसे में यह भर्ती अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार करियर अवसर है।

लेटेस्ट अपडेट : आरपीएससी आरएएस भर्ती 2026

आरपीएससी ने 27 मई 2026 को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 04 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 607 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनमें राज्य सेवा और अधीनस्थ सेवा दोनों श्रेणियां शामिल हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है, प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

RPSC RAS Pre Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
परीक्षा का नामराजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026
कुल पद607
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू04 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि03 जुलाई 2026
चयन प्रक्रियाप्रीलिम्स, मेंस एवं इंटरव्यू
आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in

RPSC RAS Vacancy 2026 Details : पद का विवरण

सेवा श्रेणीपद संख्या
राज्य सेवा (State Services)192
अधीनस्थ सेवा (Subordinate Services)415
कुल पद607

राज्य सेवाओं में राजस्थान प्रशासनिक सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा, राजस्थान लेखा सेवा, राजस्थान सहकारिता सेवा जैसे प्रतिष्ठित पद शामिल हैं। वहीं अधीनस्थ सेवाओं में विभिन्न विभागों के प्रशासनिक और राजपत्रित पदों पर भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

RPSC RAS 2026 भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना आवश्यक है। अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी निर्धारित शर्तों के तहत आवेदन कर सकते हैं।

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
  • सभी स्ट्रीम (Arts, Science, Commerce, Engineering आदि) के उम्मीदवार पात्र।

आयु सीमा

आयोग द्वारा निर्धारित आयु सीमा निम्न प्रकार है :

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष

आयु की गणना 01 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी (क्रीमी लेयर)/अन्य राज्य₹600/- रूपये
ईडब्लूएस/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)/एससी/एसटी₹400/- रूपये
दिव्यांग अभ्यार्थी₹400/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

RPSC RAS Selection Process 2026 : चयन प्रक्रिया

  • प्रारंभिक परीक्षा : पहला चरण वस्तुनिष्ठ परीक्षा का होगा। इसमें सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। यह स्क्रीनिंग टेस्ट होगा।
  • मुख्य परीक्षा : प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। यह वर्णनात्मक परीक्षा होगी, जिसके अंक अंतिम मेरिट में जोड़े जाएंगे।
  • साक्षात्कार : मेंस परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण लिया जाएगा, जिसमें प्रशासनिक क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता का मूल्यांकन होगा।
  • दस्तावेज सत्यापन : इंटरव्यू के बाद शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • अंतिम मेरिट सूची : मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

RPSC RAS Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा

विषयअंक
सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान200
  • परीक्षा अवधि : 03 घंटे
  • प्रश्न प्रकार : Objective
  • नेगेटिव मार्किंग लागू

मुख्य परीक्षा

RAS मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक (Descriptive) होगी। इसमें कुल 04 प्रश्नपत्र होंगे। प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा तथा परीक्षा अवधि 03 घंटे निर्धारित है। मुख्य परीक्षा के कुल अंक 800 होंगे, जो अंतिम मेरिट में शामिल किए जाते हैं।

पेपरविषयअंकसमय
पेपर-1सामान्य अध्ययन-I2003 घंटे
पेपर-2सामान्य अध्ययन-II2003 घंटे
पेपर-3सामान्य अध्ययन-III2003 घंटे
पेपर-4सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी2003 घंटे
  • कुल 04 वर्णनात्मक प्रश्नपत्र
  • प्रत्येक पेपर 200 अंकों का
  • कुल अंक : 800
  • प्रत्येक पेपर की अवधि 03 घंटे

RPSC RAS Pre Vacancy 2026 : ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं :

  1. RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. SSO ID के माध्यम से लॉगिन करें।
  3. One Time Registration (OTR) विवरण सत्यापित करें।
  4. RAS Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  7. श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  8. अब फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

आवेदन करते समय नाम, जन्मतिथि, श्रेणी और शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए :

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • स्नातक की मार्कशीट/डिग्री
  • आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD उम्मीदवारों के लिए)
  • मोबाइल नंबर एवं सक्रिय ईमेल आईडी

ध्यान दें : सभी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप और स्पष्ट स्कैन कॉपी में होने चाहिए, अन्यथा आवेदन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

वेतनमान

RPSC RAS भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार आकर्षक वेतनमान और विभिन्न सरकारी भत्तों का लाभ दिया जाता है। राज्य सेवा के पदों पर नियुक्त अधिकारियों को उच्च वेतन स्तर प्राप्त होता है, जबकि अधीनस्थ सेवाओं में भी अच्छा प्रारंभिक वेतन दिया जाता है। इसके साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और चिकित्सा एवं अन्य सरकारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती है।

  • RAS, RPS, बीमा सेवा एवं महिला एवं बाल विकास सेवा : लगभग ₹61,000 से ₹66,000 प्रतिमाह।
  • वाणिज्यिक कर, पर्यटन, जेल एवं सहकारी सेवा : लगभग ₹40,000 से ₹45,500 प्रतिमाह।
  • तहसीलदार, सामाजिक न्याय एवं रोजगार सेवा : लगभग ₹35,500 से ₹42,500 प्रतिमाह।
  • अधीनस्थ देवस्थान, आबकारी एवं कर सेवा : लगभग ₹33,500 से ₹38,500 प्रतिमाह।

RPSC RAS Pre Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंकयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top