NTA NCET Answer Key 2026 : जारी, ऐसे करें चेक, आपत्ति दर्ज और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं, पूरी डिटेल्स

Last Updated on 30/04/2026 4:58 PM by Prashant Shahi

NTA NCET Answer Key 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आंसर की जारी कर दिया गया हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यार्थी अब अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 17 और 18 अप्रैल 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए, जो इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं। इस आंसर की के माध्यम से अभ्यार्थी अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

लेटेस्ट अपडेट

एंटीए ने एनसीईटी 2026 की प्रोविजनल आंसर की 28 अप्रैल 2026 को जारी कर दी है, अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट से आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग कर अपना उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें, साथ ही उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी प्रदान किया गया है। उम्मीदवार 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक प्रश्न पर निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा और संबंधित प्रमाण भी अपलोड करना अनिवार्य है। अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करें।

NTA NCET Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थाननेशनल टेस्टिंग एजेंसी
परीक्षा का नामएंटीए एनसीईटी प्रवेश परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि17 – 18 अप्रैल 2026
उत्तर कुंजी जारी की तिथि28 अप्रैल 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथि28 – 30 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटexams.nta.ac.in

NCET Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर “NCET 2026 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें
  4. लॉगिन करने के बाद Answer Key और Response Sheet स्क्रीन पर दिखेगी
  5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें

सलाह : सिर्फ आंसर की देखना काफी नहीं है, अपनी रिस्पांस शीट के साथ मिलान जरूर करें, तभी सही स्कोर का अनुमान मिलेगा।

अपने मार्क्स कैसे कैलकुलेट करें ?

आंसर की जारी होने के बाद सबसे जरूरी काम है संभावित स्कोर निकालना। इसके लिए :

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक जोड़ें
  • गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग (यदि लागू हो) घटाएं
  • अनअटेम्प्टेड प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं

उदाहरण :
अगर 4 अंक सही उत्तर के हैं और -1 नेगेटिव मार्किंग है :

  • 50 सही = 200 अंक
  • 10 गलत = -10 अंक
  • कुल = 190 अंक

इस तरह आप अपने रैंक और कटऑफ का अंदाजा लगा सकते हैं।

उत्तर कुंजी पर आपत्ति कैसे दर्ज करें ?

यदि आपको लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो आप NTA को चुनौती दे सकते हैं :

  1. NTA की वेबसाइट पर लॉगिन करें
  2. “Challenge Answer Key” विकल्प चुनें
  3. जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे सेलेक्ट करें
  4. सही उत्तर का सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  5. प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क का भुगतान करें
  6. फाइनल सबमिट करें और रिसीट सेव करें

अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम कब आएगा ?

एंटीए प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियों की समीक्षा पूरी होने के बाद 5–10 दिनों के भीतर फाइनल आंसर की जारी करता है। चूंकि NCET 2026 के लिए आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है, ऐसे में अनुमान है कि फाइनल आंसर की मई 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी हो सकती है। इसके तुरंत बाद, उसी फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा, जो संभावित रूप से मई 2026 के मध्य या अंत तक जारी हो सकता है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट चेक करते रहें।

आंसर की के बाद आगे क्या करें ?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी सबसे पहले अपनी रिस्पांस शीट से मिलान करके संभावित स्कोर निकालें। यदि किसी उत्तर पर संदेह है, तो तय समय के भीतर आपत्ति दर्ज करें। इसके बाद अपने स्कोर की तुलना पिछले वर्षों के कटऑफ से करें, ताकि चयन की संभावना समझ सकें। अगर स्कोर अच्छा है, तो काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट तैयारी शुरू करें। वहीं, स्कोर कम होने पर बैकअप विकल्प और अन्य परीक्षाओं की तैयारी पर फोकस करें। यही समय सही निर्णय लेने का है।

  • अपने स्कोर का सही अनुमान लगाएं
  • पिछले साल के कटऑफ से तुलना करें
  • अगर स्कोर अच्छा है – काउंसलिंग की तैयारी शुरू करें
  • अगर स्कोर कम है – बैकअप प्लान तैयार रखें
  • अन्य संबंधित एग्जाम्स या एडमिशन विकल्प देखें

NTA NCET Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
उत्तर कुंजी नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Scroll to Top