Last Updated on 30/04/2026 4:11 PM by Prashant Shahi
CSBC Bihar Police Driver PET Result 2026 : केंद्रीय कांस्टेबल चयन पर्षद बिहार ने विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत आयोजित ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के शारीरिक दक्षता परिक्षण का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 4361 ड्राइवर पदों को भरा जाना है, जिसके लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया के चरण के रूप में पीईटी परीक्षा 12 मार्च से 24 मार्च 2026 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। जिसमें उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया गया, जो चयन में अहम भूमिका निभाता है।
लेटेस्ट अपडेट
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के कुल 4361 पदों के लिए आयोजित फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट परीक्षा का रिजल्ट 28 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया हैं। फिजिकल परीक्षा में शामिल हुए अभ्यार्थी अब अधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती की पीईटी परीक्षा 12 मार्च से 24 मार्च 2026 के बीच सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई थी। यह रिजल्ट आगे की चयन प्रक्रिया के लिए निर्णायक है, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत अपना स्टेटस जांच लें।
CSBC Bihar Police Driver PET Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| परीक्षा का नाम | बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर पीईटी परीक्षा 2026 |
| आयोजन संस्था | केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड |
| विज्ञापन संख्या | 02/2025 |
| कुल पद | 4361 |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
| पीईटी परीक्षा की तिथि | 12 मार्च – 24 मार्च 2026 |
| रिजल्ट जारी की तिथि | 28 अप्रैल 2026 |
| अधिकारिक वेबसाइट | csbc.bihar.gov.in |
CSBC Bihar Police Driver PET Result 2026 : ऐसे चेक करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं :
- सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “Bihar Police Driver PET Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- PDF फाइल खुलेगी जिसमें रोल नंबर के अनुसार रिजल्ट होगा
- Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें
- यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप क्वालिफाई हैं
- भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर लें
ध्यान रखें : रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया जाता है, इसलिए व्यक्तिगत लॉगिन की जरूरत नहीं होती।
पीईटी परीक्षा सम्बंधित जानकारी
केन्द्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती (विज्ञापन संख्या 02/2025) में पीईटी चरण के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 15,516 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। इनमें से 14,624 उम्मीदवार पीईटी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 888 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
यह परीक्षा 12 मार्च 2026 से 24 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसका आयोजन शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय, गर्दनीबाग में किया गया। पीईटी के बाद जारी डेटा के अनुसार कुल 11,847 उम्मीदवार अगले चरण के लिए सफल घोषित किए गए हैं।
मेरिट लिस्ट कैसे होगी तैयार
सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती की मेरिट लिस्ट पूरी चयन प्रक्रिया के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है। पीईटी क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवारों को ड्राइविंग टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होता है। अंतिम मेरिट लिस्ट में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल किया जाता है जो सभी चरण सफलतापूर्वक पास करते हैं और जिनका समग्र प्रदर्शन बेहतर होता है। मेरिट लिस्ट निम्नलिखित आधार पर तैयार की जाएगी।
- लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक (यदि लागू)
- पीईटी में प्रदर्शन (क्वालिफाइंग आधारित)
- ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट में स्कोर
- कैटेगरी वाइज कट-ऑफ
- दस्तावेज़ सत्यापन की सही स्थिति
- मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट
आगे क्या होगा
केन्द्रीय कांस्टेबल चयन पर्षद द्वारा पीईटी रिजल्ट जारी होने के बाद अब भर्ती प्रक्रिया अगले महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर चुकी है। पीईटी में सफल उम्मीदवारों को सबसे पहले ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनकी वाहन चलाने की वास्तविक क्षमता का मूल्यांकन होगा। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा, जिसमें सभी प्रमाण पत्रों की जांच होगी।
अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा, ताकि उम्मीदवार की शारीरिक फिटनेस सुनिश्चित की जा सके। इन सभी चरणों के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी और चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
अगर आपने PET क्वालिफाई कर लिया है, तो अब लापरवाही बिल्कुल न करें। यही वह स्टेज है जहां अधिकांश उम्मीदवार गलती करते हैं।
- सभी मूल दस्तावेज़ और उनकी कॉपी पहले से तैयार रखें
- ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट के लिए नियमित प्रैक्टिस करें
- आधिकारिक नोटिस और वेबसाइट पर लगातार नजर रखें
- मेडिकल फिटनेस पर ध्यान दें, स्वास्थ्य सही रखें
- निर्धारित तिथि और समय पर सभी चरणों में उपस्थित रहें
- फर्जी जानकारी या अफवाहों व दलालों से दूर रहें
CSBC Bihar Police Driver PET Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| रिजल्ट डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
