Rajasthan SET 2026 : आवेदन शुरू, 15 जुलाई तक करें रजिस्ट्रेशन, जानें पात्रता, परीक्षा तिथि और पूरी प्रक्रिया

Last Updated on 15/06/2026 8:55 AM by Prashant Shahi

Rajasthan SET 2026 : कोटा यूनिवर्सिटी द्वारा राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 14 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई हैं। राजस्थान SET 2026 परीक्षा के माध्यम से अध्यापन क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्रता निर्धारित की जाएगी। अभ्यर्थी के लिए योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी नीचे लेख में दिए गए हैं।

राजस्थान SET 2026 : ऑनलाइन अप्लाई शुरू

यूनिवर्सिटी ऑफ़ कोटा नें आज 14 जून 2026 से राजस्थान SET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया हैं। पात्र उम्मीदवार ऑफिसियल पोर्टल uok.ac.in के माध्यम से 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के साथ ही अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान भी अंतिम तिथि तक करना होगा। अधिसूचना अनुसार Rajasthan SET 2026 परीक्षा का आयोजन 06 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। ऐसे में उम्मीदवार अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Rajasthan SET 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामराजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026
संचालन निकाययूनिवर्सिटी ऑफ़ कोटा
परीक्षा मोडऑफलाइन
परीक्षा उदेश्य सहायक प्रोफेसर पात्रता
परीक्षा स्तरराज्य स्तरीय
आवेदन प्रारंभ की तिथि14 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://uok.ac.in

Rajasthan SET 2026 क्या है ?

यह राजस्थान राज्य की एक पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन यूनिवर्सिटी ऑफ़ कोटा द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो राजस्थान के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति के लिए पात्रता प्राप्त करना चाहते हैं। यह परीक्षा UGC NET के समान है, लेकिन इसकी वैधता केवल राजस्थान राज्य तक सीमित रहती है। परीक्षा में अभ्यर्थियों की विषय संबंधी जानकारी, शिक्षण क्षमता और शोध अभिरुचि का मूल्यांकन किया जाता है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

इवेंटतिथि
अधिसूचना जारी की तिथि11 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू14 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि15 जुलाई 2026
आवेदन पत्र में संशोधनअभी जारी नहीं
राजस्थान SET 2026 परीक्षा तिथि06 सितंबर 2026
परिणाम जारी की तिथिबाद में घोषित होगा

शैक्षणिक योग्यता

Rajasthan SET 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना आवश्यक है। अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में अध्ययनरत अभ्यर्थी निर्धारित शर्तों के तहत आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए विषयवार पात्रता नियमों की जांच अवश्य कर लें।

  • अभ्यार्थी का संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य
  • सामान्य वर्ग एवं ईडब्लूएस के लिए न्यूनतम 55% अंक आवश्यक
  • ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवार के लिए को 50% आवश्यक
  • एससी/एसटी, दिव्यांग व ट्रांसजेंडर को 50% अंकों की छूट

आयु सीमा

Rajasthan SET 2026 की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक यह है कि इसमें आवेदन करने के लिए किसी प्रकार की न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। यदि उम्मीदवार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करता है, तो वह किसी भी आयु में इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है।

Rajasthan SET 2026 : आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी ((क्रीमी लेयर)₹1500/- रूपये
ईडब्लूएस/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)₹1200/- रूपये
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग₹750/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

Rajasthan SET 2026 : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके राजस्थान SET 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले राजस्थान SSO पोर्टल पर जाकर अपना SSO ID बनाएं।
  2. SSO ID और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर भर्ती पोर्टल में जाए
  3. ओटीआर प्रक्रिया पूरी करके और आधार से e-KYC सत्यापन करें।
  4. अपनी व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी भरें।
  5. अब आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  6. सम्बंधित विषय का चयन करें व फॉर्म की समीक्षा कर सबमिट करें।
  7. श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. अब आवेदन पत्र और शुल्क रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

राजस्थान SET 2026 : आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है।

  • आधार कार्ड / अन्य वैध पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज लाइव फोटो
  • हिन्दी, अंग्रेजी में हस्ताक्षर
  • अंगूठे का निशान
  • कक्षा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट
  • स्नातक/स्नातकोत्तर की डिग्री
  • अन्य शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • राजस्थान मूल निवास प्रमाण पत्र
  • वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

Rajasthan SET 2026 Exam Pattern : परीक्षा पैटर्न

Rajasthan SET 2026 परीक्षा का आयोजन दो पेपरों (Paper I, Paper II) में किया जाएगा। दोनों पेपर वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे और परीक्षा के दौरान दोनों पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा। पेपर I उम्मीदवार की शिक्षण एवं शोध अभिरुचि, तार्किक क्षमता, पठन समझ और सामान्य जागरूकता का मूल्यांकन करेगा।

जबकि पेपर II उम्मीदवार द्वारा चयनित विषय के ज्ञान की जांच करेगा। परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 02 अंक दिए जाएंगे तथा गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रश्न पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।

विवरणPaper IPaper II
विषयशिक्षण एवं शोध अभिरुचिउम्मीदवार का चयनित विषय
प्रश्नों की संख्या50100
कुल अंक100200
प्रति प्रश्न अंक02 अंक02 अंक
प्रश्न प्रकारवस्तुनिष्ठ (MCQ)वस्तुनिष्ठ (MCQ)
समय अवधि01 घंटा02 घंटे
नेगेटिव मार्किंगनहींनहीं

सर्टिफिकेट वैलिडिटी और करियर अवसर

Rajasthan SET 2026 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को सहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाणपत्र सामान्यतः आजीवन के लिए मान्य रहता है और उम्मीदवार राजस्थान के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। Rajasthan SET क्वालिफाई करने के बाद अभ्यर्थियों के लिए सरकारी एवं निजी कॉलेजों में अध्यापन के अवसर बढ़ जाते हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षा, शोध, अकादमिक संस्थानों और विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षण सेवाओं में भी बेहतर करियर संभावनाएं उपलब्ध होती हैं।

Rajasthan SET 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top