NTPC Assistant Executive Vacancy 2026 : सहायक कार्यकारी (संचालन) पदों पर भर्ती शुरू, आज से आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Last Updated on 23/04/2026 4:25 PM by Prashant Shahi

NTPC Assistant Executive Vacancy 2026 : भारत की प्रमुख पावर कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विज्ञापन संख्या 05/2026 के अंतर्गत असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत सहायक कार्यकारी (संचालन) के कुल 250 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती देशभर के इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर है। अगर आप एक स्थिर, हाई-सैलरी और ग्रोथ-ओरिएंटेड सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह भर्ती आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है।

एनटीपीसी सहायक कार्यकारी भर्ती 2026 : अपडेट

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सहायक कार्यकारी (संचालन) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 23 अप्रैल 2026 से शुरू कर दिया गया हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 250 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अब एनटीपीसी की अधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आवेदन की अंतिम तिथि 07 मई 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों के पास सीमित समय है, इसलिए अंतिम तारीख का इंतजार करने की बजाय जल्द से जल्द आवेदन करना बेहतर रहेगा।

NTPC Assistant Executive Vacancy 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थानेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड
पद का नामसहायक कार्यकारी (संचालन)
कुल पद250
आयु सीमा21 – 35
योग्यताइंजीनियरिंग
आवेदन प्रारंभ की तिथि23 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि07 मई 2026
अधिकारिक वेबसाईटntpc.co.in

पदों का विवरण

एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के कुल 250 पद भरे जाएंगे, जिनमें इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों को पावर प्लांट संचालन, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और तकनीकी कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी।। यह भर्ती 03 वर्ष की निश्चित अवधि के लिए है, जिसे प्रदर्शन के आधार पर 02 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

श्रेणीरिक्तियाँ
सामान्य109
ईडब्ल्यूएस25
अन्य पिछड़ा वर्ग42
अनुसूचित जाति35
अनुसूचित जनजाति39

शैक्षणिक योग्यता

एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा जारी सहायक कार्यकारी (संचालन) पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव को स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे निम्न मानकों को पूरा करते हों :

  • अभ्यार्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.E./B.Tech डिग्री होनी चाहिए
  • संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 40% अंक के साथ (Electrical, Mechanical) डिग्री
  • 40 मेगावाट या उससे अधिक क्षमता वाले पावर प्लांट में कार्य अनुभव
  • प्रैक्टिकल नॉलेज के साथ प्लांट संचालन और रखरखाव क्षेत्र में 01 वर्ष का अनुभव

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 35 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
वर्गअधिकतम आयु में छूट
अन्य पिछड़ा वर्ग03 वर्ष
एससी/एसटी05 साल
लोक निर्माण विभाग10 वर्ष

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹500/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला₹00/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

चयन प्रक्रिया

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सहायक कार्यकारी भर्ती में चयन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। प्रत्येक चरण का उद्देश्य योग्य और उपयुक्त उम्मीदवारों का चयन करना है :

  • शॉर्टलिस्टिंग : आवेदन फॉर्म और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा : उसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित हो सकता है, जिसमें तकनीकी और सामान्य योग्यता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • साक्षात्कार : सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा, जहाँ उनकी कम्युनिकेशन स्किल और प्रैक्टिकल समझ को परखा जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन : चयनित अभ्यर्थियों के सभी जरूरी शैक्षणिक, पहचान और अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।

NTPC Assistant Executive Vacancy 2026 : आवेदन प्रक्रिया

NTPC Assistant Executive 2026 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें :

  1. NTPC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Careers” सेक्शन में जाएं
  3. Assistant Executive Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें
  4. नया रजिस्ट्रेशन करें
  5. आवेदन फॉर्म भरें
  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  7. आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें
  8. फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें

जरूरी दस्तावेज

अभ्यर्थियों को आवेदन और दस्तावेज सत्यापन के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की जरुरत होगी। जो निम्नप्रकार हैं :

  • 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र
  • वैध पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • ओबीसी (NCL) प्रमाण पत्र
  • EWS उम्मीदवारों के लिए आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • B.E./B.Tech इंजीनियरिंग की डिग्री
  • सभी सेमेस्टर की मार्कशीट/ट्रांसक्रिप्ट
  • 40 मेगावाट या अधिक क्षमता वाले प्लांट में कार्य अनुभव प्रमाण पत्र
  • सभी कंपनियों के अनुभव दस्तावेज
  • जॉइनिंग लेटर / ऑफर लेटर / सेवा प्रमाण पत्र
  • अंतिम वेतन पर्ची व पदोन्नति / ट्रांसफर / रिलीविंग लेटर

सहायक कार्यकारी (संचालन) सैलरी

NTPC Assistant Executive पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी :

  • अनुमानित सैलरी : ₹55,000 – ₹1,60,000 प्रति माह
  • अन्य लाभ :
    • HRA व कंपनी आवास
    • मेडिकल सुविधाएं
    • PF और ग्रेच्युटी
    • परफॉर्मेंस बोनस
  • यह जॉब लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल सिक्योरिटी और ग्रोथ दोनों देता है।

NTPC Assistant Executive Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top