Last Updated on 23/07/2026 10:21 पूर्वाह्न by Prashant Shahi
Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026 : राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर ने उच्च न्यायालय और जिला सत्र न्यायालयों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (हिंदी) और ग्रेड-III (हिंदी/अंग्रेजी) के कुल 163 पदों पर भर्ती की घोषणा की हैं। इस भर्ती में 12वीं पास व मान्यता प्राप्त कंप्यूटर योग्यता रखने वाले इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 22 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।
स्टेनोग्राफर भर्ती न्यायपालिका क्षेत्र में स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और चयन स्टेनोग्राफी कौशल, कंप्यूटर दक्षता, इंटरव्यू/दस्तावेज सत्यापन तथा अन्य निर्धारित चरणों के आधार पर किया जाएगा। आइए जानते हैं राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 की पूरी जानकारी।
राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 : आवेदन लिंक सक्रिय
राजस्थान उच्च न्यायलय नें स्टेनोग्राफर ग्रेड-II वं ग्रेड-III भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक आज 22 जुलाई 2026 से सक्रिय कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 163 रिक्त पदों को भरा जाएगा जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई हैं।
इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वें अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ना बेहद जरूरी है।
Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड | राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर |
| पद का नाम | स्टेनोग्राफर ग्रेड-II वं ग्रेड-III |
| कुल पद | 163 |
| आवेदन प्रारंभ | 22 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 10 अगस्त 2026 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| नौकरी का स्थान | राजस्थान |
| आधिकारिक वेबसाइट | hcraj.nic.in |
पद का विवरण
राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 163 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (Hindi) तथा स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (Hindi एवं English) के पद शामिल हैं। विभिन्न श्रेणियों के अनुसार विस्तृत पदों का विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है
| डाक | गैर-टीएसपी क्षेत्र | टीएसपी क्षेत्र | कुल रिक्तियां |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (हिंदी) – जिला विधि सेवा प्राधिकरण | 07 | 02 | 09 |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (हिंदी) – जिला न्यायालय | 130 | 11 | 141 |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (अंग्रेजी) – जिला न्यायालय | 09 | 04 | 13 |
| कुल योग | 146 | 17 | 163 |
शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान तथा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कंप्यूटर योग्यता/सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
- अभ्यार्थी का देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान होना अनिवार्य।
- राजस्थान की बोलियों एवं संस्कृति की सामान्य जानकारी आवश्यक।
- सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कंप्यूटर योग्यता/प्रमाणपत्र होना चाहिए।
- आवेदक के सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र आवेदन की अंतिम तिथि तक वैध होने चाहिए।
आयु सीमा
राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 40 वर्ष
- SC/ST/OBC/MBC (राजस्थान) एवं महिला उम्मीदवार : 5 वर्ष की छूट
- पूर्व सैनिक : 15 वर्ष की आयु सीमा में छूट
- PwBD उम्मीदवार : 5 वर्ष की छूट
- विधवा/तलाकशुदा महिलाएं : ऊपरी आयु सीमा लागू नहीं होगी।
आवेदन शुल्क
राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| सामान्य/ओबीसी (क्रीमी लेयर)/ अन्य राज्य के आवेदक | ₹750/- रुपये |
| नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी/एमबीसी/ईडब्लूएस (राजस्थान निवासी) | ₹600/- रुपये |
| अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजाति/दिव्यांग (राजस्थान निवासी) | ₹450/- रुपये |
| आवेदन शुल्क का भुगतान | डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई |
Rajasthan High Court Stenographer Selection Process 2026 : चयन प्रक्रिया
राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट और सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा : सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी तथा संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा का उद्देश्य अभ्यर्थियों की शैक्षणिक क्षमता का मूल्यांकन करना है।
- स्टेनोग्राफी स्पीड टेस्ट : लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफी टेस्ट देना होगा। इस चरण में हिंदी या अंग्रेजी शॉर्टहैंड की गति और डिक्टेशन को निर्धारित समय में सही तरीके से टाइप करने की क्षमता की जांच की जाएगी।
- कंप्यूटर दक्षता परीक्षा : स्टेनोग्राफर पद के लिए कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है। इस चरण में उम्मीदवारों की कंप्यूटर संचालन, टाइपिंग तथा आवश्यक सॉफ्टवेयर के उपयोग की दक्षता का परीक्षण किया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन : स्किल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों के सभी मूल प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता, कंप्यूटर प्रमाणपत्र एवं अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। गलत दस्तावेज मिलने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
- चिकित्सा परीक्षण : अंतिम चरण में चयनित उम्मीदवारों की मेडिकल फिटनेस की परीक्षण की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अभ्यर्थी पद का निर्वहन करने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम है।
- अंतिम मेरिट सूची : सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची सभी चरणों में उनके प्रदर्शन के आधार पर जारी की जाएगी। इसी मेरिट के आधार पर 163 पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर सैलरी 2026
राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद राजस्थान सरकार के वेतनमान के अनुसार आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा। आधिकारिक विवरण के अनुसार, परिवीक्षा अवधि के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को 02 वर्ष तक ₹23,700 प्रतिमाह पारिश्रमिक दिया जाएगा।
परिवीक्षा अवधि पूरी होने के बाद पे-मैट्रिक्स लेवल L-10 के अनुसार नियमित वेतन मिलेगा, जिसका पे-स्केल ₹33,800 से ₹1,06,700 प्रति माह निर्धारित है। इसके अलावा नियमानुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता एवं अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
- परिवीक्षा अवधि : 02 वर्ष
- परिवीक्षा के दौरान वेतन : ₹23,700 प्रतिमाह (फिक्स्ड)
- नियमित वेतन स्तर : पे-मैट्रिक्स लेवल L-10
- पे-स्केल : ₹33,800 – ₹1,06,700 प्रति माह
- अतिरिक्त लाभ : DA, HRA, TA तथा अन्य सरकारी भत्ते।
Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें ?
राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
- सबसे पहले राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Stenographer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त करें।
- लॉगिन करके फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य जानकारी सही-सही भरें।
- अब पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी की जांच करें और अंतिम रूप से सबमिट करें।
- आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल सुरक्षित रख लें।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।
- 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
- कंप्यूटर योग्यता/सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- स्कैन किए गए हस्ताक्षर
- आधार कार्ड/अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- मोबाइल नंबर एवं सक्रिय ईमेल आईडी
- अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र
क्यों है यह भर्ती खास ?
राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर की नौकरी प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में गिनी जाती है। इसमें आकर्षक वेतन, महंगाई भत्ता, पेंशन लाभ, चिकित्सा सुविधा तथा पदोन्नति के अवसर मिलते हैं। न्यायिक विभाग में कार्य करने का अनुभव भविष्य के करियर के लिए भी लाभदायक माना जाता है। यदि आप 12वीं पास हैं। और स्टेनोग्राफी व कंप्यूटर योग्यता रखते हैं तो यह भर्ती न्यायपालिका में सम्मानजनक एवं सुरक्षित करियर बनाने का एक सुनहरा मौका साबित हो सकती है।
Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन | यहाँ अप्लाई करें |
| अधिकारिक नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
